लॉन्च से पहले OnePlus 13R डिजाइन और फीचर्स ऑफिशियली रिवील हुए

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में  OnePlus 13 और OnePlus 13R इंडिया लॉन्च की तारीख की खबर सामने आई थी , और अब कंपनी ने इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि भी कर दी है। इन दोनों फोन्स को 7 जनवरी 2025 को भारत में लॉन्च किया जाने वाला है, इसी के साथ कंपनी ने OnePlus 13R फीचर्स, और डिजाइन भी आधिकारिक तौर पर साझा किए हैं, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Amazon Christmas Sale 2024: इन प्रोडक्ट्स पर मिल रहा बेहतरीन डिस्काउंट

OnePlus 13R डिजाइन

इसकी जानकारी कंपनी ने अपने आधिकारिक X(ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से साझा की है, इसके अतिरिक्त इसे Amazon माइक्रोसाइट पर भी लिस्ट किया गया है, जिसमें लॉन्च की तारीख के साथ फोन की इमेज भी साझा की गई है। पोस्ट के अनुसार इसे Astral Trail शेड में पेश किया जा सकता है, हालांकि इसके अतिरिक्त हमें और भी कलर ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं।

इसका डिजाइन लगभग OnePlus 13 के समान ही है। फोन के बैकपैनल पर ऊपर की ओर गोलाकार कैमरा मॉड्यूल नजर आ रहा है, जिसमें LED फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर पॉवर बटन और वॉल्यूम रॉकर देखने को मिल सकते हैं।

OnePlus 13R फीचर्स

Amazon माइक्रोसाइट के अनुसार इस फोन में 6000mAh की बैटरी मिलने वाली है। फोन को इंटेलीजेंट सर्च, AI नोट्स, और AI इमेजिंग पॉवर जैसे शानदार फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है। इमेज से समझ आ रहा है, कि फोन में IR ब्लास्टर को भी शामिल किया गया है।

Oplus_131072

अन्य लीक्स के अनुसार फोन 6.78 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ पेशकियाचा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन Snapdragon 8 Gen 3 SoC द्वारा संचालित हो सकता है, और OxygenOS 15.0 लेयर के साथ Android 15 पर रन हो सकता है।

बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

ये पढ़ें: JioTag Go भारत में लॉन्च, Find My Device से ऐसे कर पाएंगे कुछ भी ट्रैक

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImageSamsung के नए Galaxy A57 और A37 लॉन्च से पहले लीक! डिजाइन और फीचर्स देख हो जाएंगी हैरान

Samsung के आने वाले Galaxy A-series फोन लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गए हैं। कंपनी ने भले ही अभी नाम कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन टीज़र और लीक से साफ संकेत मिल रहे हैं कि Galaxy A57 और Galaxy A37 भारत में 25 मार्च को शाम 5:30 बजे लॉन्च हो सकते हैं। लॉन्च …

ImageOnePlus Nord CE 6 में 8000mAh बैटरी और 144Hz स्क्रीन, लॉन्च से पहले ही बढ़ी चर्चा

OnePlus एक बार फिर अपने मिड-रेंज लाइनअप को अपडेट करने की तैयारी में है, और इस बार OnePlus Nord CE 6 को लेकर जो जानकारी सामने आई है, वो इसे थोड़ा अलग बना देती है। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कुछ अहम फीचर्स कन्फर्म कर दिए हैं और साफ दिख रहा है कि …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

Imageनई Bajaj Pulsar 125: 12 अगस्त के लॉन्च से पहले शोरूम में दिखी 125 बता रही है क्या-क्या बदलेगा

नयी Bajaj Pulsar 125 आधिकारिक लॉन्च से पहले ही डीलरशिप तक पहुंच गई है, और तस्वीरों से साफ है कि ये कोई फेसलिफ्ट नहीं है। कंपनी ने 30 जुलाई को पहला टीज़र जारी करते हुए लॉन्च के लिए 12 अगस्त की तारीख तय कर दी है। ऊपर से पहचान वही Pulsar वाली है, त्रिकोणीय हेडलाइट …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products