OnePlus Nord CE 6 में 8000mAh बैटरी और 144Hz स्क्रीन, लॉन्च से पहले ही बढ़ी चर्चा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus एक बार फिर अपने मिड-रेंज लाइनअप को अपडेट करने की तैयारी में है, और इस बार OnePlus Nord CE 6 को लेकर जो जानकारी सामने आई है, वो इसे थोड़ा अलग बना देती है। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कुछ अहम फीचर्स कन्फर्म कर दिए हैं और साफ दिख रहा है कि फोकस सिर्फ स्पीड नहीं, बल्कि पूरे एक्सपीरियंस पर है।

खास बात ये है कि इसके साथ Nord CE 6 Lite भी वापसी कर रहा है, जो करीब दो साल बाद फिर से लाइनअप में शामिल होगा।

ये पढ़ें: ₹10 हजार में Poco के नए फोन लॉन्च – C81 सीरीज़ में बड़ी बैटरी और 120Hz स्क्रीन

लॉन्च कब होगा और क्या नया है

OnePlus Nord CE 6 को भारत में 7 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। उसी इवेंट में CE 6 Lite को भी पेश किए जाने की उम्मीद है।

फोन तीन रंगों में उपलब्ध है – नीले (Fresh Blue), सफेद (Lunar Pearl) और काले (Pitch Black) में आ सकता है। कीमत और सेल डिटेल्स लॉन्च के समय ही सामने आएंगी।

क्या बनाता है इसे खास

इस बार OnePlus ने सबसे बड़ा दांव बैटरी और डिस्प्ले पर खेला है। Nord CE 6 में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा, जो खास तौर पर गेमिंग और स्मूद स्क्रॉलिंग के लिए फायदेमंद रहेगा। कंपनी का दावा है कि यह कुछ गेम्स में 144fps तक सपोर्ट करेगा।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा, साथ में एक अलग Touch Reflex चिप होगी, जिससे टच रिस्पॉन्स और तेज़ हो जाता है। कैमरा सेटअप भी मजबूत दिख रहा है, 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ आएगा, और फ्रंट में 32MP कैमरा मिलेगा, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

ये पढ़ें: ₹11 हजार में Xiaomi का नया फोन – REDMI A7 और A7 Pro में 120Hz स्क्रीन और बड़ी बैटरी

बैटरी यहां सबसे बड़ा हाईलाइट है, जो कि 8000mAh की है। ये इस सेगमेंट में काफी बड़ी मानी जाएगी। इसके साथ फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।

ड्यूरेबिलिटी के मामले में भी फोन अलग नज़र आता है। इसमें IP66, IP68 और IP69 जैसी रेटिंग्स के साथ MIL-STD सर्टिफिकेशन दिया जाएगा, यानि यह रोज़मर्रा के कितने भी ज़्यादा या रफ़ इस्तेमाल के लिए ज़्यादा तैयार रहेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRedmi Note 17 Pro vs vivo T5: 35 हजार में 9,000mAh बैटरी या 144Hz स्क्रीन, कौन सा फोन लें

Redmi Note 17 Pro vs vivo T5: Redmi Note 17 Pro को भारतीय बाज़ार में एंट्री मिल चुकी है, लेकिन इस बार ये फोन ₹35,000 के बजट में आया है। लेकिन इस बजट में भारतीय बाज़ार में अगर आपको एक बड़ी बैटरी और AMOLED स्क्रीन वाला फोन चाहिए, तो केवल एक यही नहीं है। इसी …

ImageiQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: लगभग एक जैसी कीमत, फिर कौन सा फोन ज़्यादा सही?

OnePlus Nord CE 6 इस साल मई में ₹29,999 पर लॉन्च हुआ था, और आज इसका 8GB+128GB मॉडल ₹32,921 में मिल रहा है। वहीँ iQOO Z11 आज लॉन्च हुआ है, और लॉन्च ऑफर के बाद इसका वही 8GB+128GB मॉडल ₹35,999 का है। इन दोनों फोनों में 1.5K AMOLED स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट, और 32MP सेल्फी …

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

Image6,500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन – Vivo T5 Lite 5G के स्पेक्स लॉन्च से पहले लीक

Vivo अपनी T सीरीज़ में एक नया बजट 5G फोन Vivo T5 Lite 5G लाने की तैयारी में है, और लॉन्च से पहले ही इसके लगभग सारे स्पेक्स लीक हो गए हैं। लीक के मुताबिक इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी, MediaTek Dimensity 6300 चिप और 120Hz डिस्प्ले मिल सकती है। फोन की बैटरी एक दिन …

Imageभारत में इस दिन आएगा पहला Mivi स्मार्टफोन, 15,000 से कम में मिल सकते हैं 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा, और ये उस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे आप अब तक ईयरबड्स और स्पीकरों के लिए जानते आए हैं। हैदराबाद की ये कंपनी 2015 से सिर्फ ऑडियो प्रोडक्ट बनाती आई है, और किसी दूसरे ब्रांड की सब-ब्रांड नहीं, अपना अलग भारतीय ब्रांड है। इस …

Discuss

Be the first to leave a comment.