₹11 हजार में Xiaomi का नया फोन – REDMI A7 और A7 Pro में 120Hz स्क्रीन और बड़ी बैटरी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi ने एक बार फिर बजट सेगमेंट में बड़ा दांव खेल दिया है। कंपनी ने भारत में REDMI A7 और REDMI A7 Pro लॉन्च कर दिए हैं, और इस बार फोकस साफ है और वो ये है कि कम कीमत में ज़्यादा वैल्यू देना।

दिलचस्प बात ये है कि इस प्राइस रेंज में जहां आमतौर पर बेसिक फीचर्स मिलते हैं, वहीं Redmi A7 सीरीज़ में 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी जैसे अपग्रेड दिए गए हैं। यही वजह है कि लॉन्च के साथ ही ये फोन चर्चा में आ गए हैं।

कीमत और उपलब्धता

REDMI A7 को ₹10,999 में लॉन्च किया गया है, जिसमें 3GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है।

वहीं REDMI A7 Pro की कीमत ₹11,499 रखी गई है, जो लिमिटेड पीरियड ऑफर के तहत है।

दोनों स्मार्टफोन 24 अप्रैल से mi.com, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

REDMI A7 और A7 Pro

REDMI A7 सीरीज़ स्पेसिफिकेशन

REDMI A7 और A7 Pro दोनों में बड़ी स्क्रीन दी गई है। A7 में 6.88-इंच और A7 Pro में 6.9-इंच की डिस्प्ले मिलती है, और दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, जो इस कीमत में बड़ा हाईलाइट है।

परफॉर्मेंस के लिए दोनों फोनों में UNISOC T7250 प्रोसेसर दिया गया है, साथ में 4GB तक RAM और वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलता है।

बैटरी इस सीरीज़ की सबसे बड़ी ताकत है। REDMI A7 में 5200mAh बैटरी दी गई है, जबकि A7 Pro में 6300mAh बैटरी मिलती है, जो लंबे इस्तेमाल के लिए फायदेमंद हो सकती है।

सॉफ्टवेयर में भी फर्क देखने को मिलता है। A7 Android 15 आधारित HyperOS 2 पर चलता है, जबकि A7 Pro में नया HyperOS 3 और Android 16 दिया गया है, जिसमें Google Gemini और Circle to Search जैसे फीचर्स शामिल हैं।

कैमरा सेटअप में 13MP का रियर और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, साथ में AI बेस्ड फीचर्स जैसे AI Sky और Document Mode भी दिए गए हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageनाम बदला, फोन वही – Oppo ने A6c को K14 Lite बनाकर भारत में लॉन्च किया

Oppo K14 सीरीज़ में अब तक किफायती 5G फोन ही आते रहे हैं। इस सीरीज़ में अब तक K14 और K14x आए हैं और दोनों ही 5G चिपसेट के साथ बाज़ार में उतरे थे। अब कंपनी ने इसका तीसरा मॉडल भी पेश कर दिया है। Oppo ने भारत में Oppo K14 Lite लॉन्च कर दिया …

Imageकम कीमत में आया Redmi का नया 5G फोन, 120Hz स्क्रीन और बड़ी बैटरी से मचाएगा हलचल

Xiaomi ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Redmi 15A 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस फोन के ज़रिए एंट्री-लेवल सेगमेंट में एक बार फिर बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट का कॉम्बिनेशन लेकर आई है। खास बात यह है कि कम कीमत में 120Hz स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स …

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

Imagerealme ने बाज़ार में उतारा C100i, अब बजट फोन में मिलेगी 120Hz स्क्रीन और मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती

realme C100x आये अभी कुछ ही हफ्ते हुए हैं, और realme India बे अब नया बजट फोन realme C100i भी लॉन्च कर दिया है। लेकिन इस बार कंपनी का पूरा ज़ोर उस चीज़ पर है, जिसे इस सेगमेंट के खरीददारों को गंभीरता से लेना चाहिए, यानी बिल्ड क्वॉलिटी। इसलिए बैटरी और स्क्रीन से आगे बढ़कर, …

ImageInfinix Smart 20 vs Redmi A7 Pro – ₹12,000 में कौन सा फोन ज़्यादा दमदार?

Infinix Smart 20 vs Redmi A7 Pro – ये दोनों हाल ही में भारत में उतरे हैं, दोनों की कीमत ₹12,000 के आसपास है, और स्पेसिफिकेशन शीट पर पहली नज़र डालें तो दोनों लगभग एक जैसे नज़र आते हैं, बड़ी HD+ स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और दिनभर चलने वाली बैटरी। लेकिन असली फर्क डिटेल में …

Discuss

Be the first to leave a comment.