JioTag Go भारत में लॉन्च, Find My Device से ऐसे कर पाएंगे कुछ भी ट्रैक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iPhone यूजर्स काफी समय से Apple Airtag का उपयोग कर रहें हैं, लेकिन Android यूजर्स के पास इस तरह का कोई डिवाइस नहीं था, जो Find My Device से कनेक्ट हो कर किसी भी सामान को ट्रैक कर पाएं। हालांकि, Android यूजर्स के लिए खुशखबरी है, कि इसी परेशानी को दूर करने के लिए Jio ने भारत में JioTag Go लॉन्च कर दिया है, जिसे Find My device के माध्यम से आसानी से ट्रैक किया जा सकता है। आगे JioTag Go की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy Unpacked Event की तारीख लीक, Samsung S25 सीरीज और इन प्रोडक्ट्स की हो सकती है घोषणा

JioTag Go की कीमत और उपलब्धता

कंपनी ने JioTag Go को भारत में मात्र 1,499 रुपए की कीमत पर पेश किया गया है, और इसे आप Jiozmart, Amazon, Jio स्टोर्स, और पार्टनर रिटेलर्स और उनकी वेबसाइट के माध्यम से खरीद सकते हैं। इसे व्हाइट, ब्लैक, येलो, और ऑरेंज इन चार रंगों में पेश किया गया है।

JioTag Go फीचर्स

फीचर्स की बात करें, तो इसे पुराने JioTags के मुकाबले और बेहतर बनाया गया है। पिछले वर्जन में उसे ट्रैक करने के लिए आपको उसके पास होना आवश्यक है, लेकिन JioTag Go Google के Find My Device के साथ इंटीग्रेट होता है, और आप कहीं भी हो Find My Device ऐप पर इसकी लास्ट लोकेशन की ट्रैक कर सकते हैं।

इसमें Google और Android द्वारा संचालित प्राइवेसी फीचर्स को भी शामिल किया गया है, ताकि कोई भी अनजान ट्रैकर आस पास होने पर ये यूजर्स को अलर्ट कर पाएं।

इसके लिए आपको सिम की आवश्यकता नहीं होगी, इसके अतिरिक्त इसमें आप साउंड भी बजा सकते हैं ताकि इसको आसानी ढूंढा जा सके, इसके लिए ये 120dB तक का साउंड प्रोड्यूस करता है। लोकल स्कैनिंग के लिए इसमें Bluetooth 5.3 भी दिया गया है।

इसका वजन मात्र 77 ग्राम है, जिससे इसे आप अपने पर्स में रख k भी घूम सकते हैं, और चोरी होने पर पर्स को ट्रैक भी कर सकते हैं। कंपनी के अनुसार इसमें standard CR032 द्वारा संचालित बैटरी का उपयोग किया गया है, और ये एक साल तक चल सकती है, इसके अतिरिक्त इसमें एक और सेल की टैग के साथ शामिल किया गया है।

ये पढ़ें: realme 14x 5G भारत में लॉन्च, 15,000 से कम कीमत में मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageMac mini में आया Apple का पहला 2nm चिप, साथ Mac Studio भी भारत में लॉन्च, जानें इस बार कितनी ऊपर गयी कीमतें

सितम्बर में iPhone 18 सीरीज़ के लॉन्च से पहले ही कंपनी Apple ने भारत में दो डेस्कटॉप कंप्यूटर पेश किए हैं। इनमें नया Mac mini और नया Mac Studio शामिल हैं। हालांकि इस बार सबसे बड़ा बदलाव यहां चिप का है। कंपनी ने Mac mini में आपको नए M6 और M5 Pro चिप का विकल्प …

ImageOPPO Find X9s भारत में आया, Find X9 से महंगा फिर भी क्यों है चर्चा में?

OPPO की नई लॉन्च रणनीति थोड़ी उलझन पैदा कर सकती है। कंपनी ने OPPO Find X9s को ‘सब-फ्लैगशिप’ कहा है, लेकिन इसकी कीमत और फीचर्स इसे स्टैंडर्ड Find X9 से ऊपर खड़ा करते हैं। कुछ ऐसा ही कन्फ्यूज़न Vivo X300 FE के साथ भी देखने को मिला था। ऐसे में सवाल सीधा है कि भारतीय …

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageRedmi 17 सीरीज़ सितंबर में भारत में होगी लॉन्च, Xiaomi का दिसंबर तक का पूरा लॉन्च शेड्यूल लीक

एक नज़र में: Redmi Note 17 को भारत में आए पाँच ही दिन हुए हैं और इसकी पहली सेल 12 अगस्त से शुरू होनी है। ठीक इसी बीच टिपस्टर अभिषेक यादव ने X पर Xiaomi और Redmi का अगला भारतीय शेड्यूल पोस्ट कर दिया है, जिसमें सितंबर से दिसंबर के बीच तीन अलग-अलग लॉन्च दर्ज …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products