Samsung Galaxy Unpacked Event की तारीख लीक, Samsung S25 सीरीज और इन प्रोडक्ट्स की हो सकती है घोषणा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

काफी इंतज़ार के बाद आखिरकार Samsung अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज लॉन्च करने वाला है, काफी समय से Samsung S25 सीरीज की खबरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है, और हाल ही में एक लीक्ड टीज़र के माध्यम से Samsung S25 सीरीज लॉन्च की तारीख की खबर सामने आयी है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी अपने इस इवेंट में 5 डिवाइस लॉन्च करने वाली है। आगे इस Samsung Galaxy Unpacked Event की तारीख के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: OnePlus 13 और OnePlus 13R इंडिया लॉन्च की तारीख रिवील, इंडियन वेरिएंट में मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

Samsung Galaxy Unpacked Event की तारीख लीक

इसकी जानकारी Evan Blass द्वारा अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक टीज़र के माध्यम से साझा की गयी है। जानकारी के अनुसार Samsung Galaxy Unpacked Event 2025 में 22 जनवरी को आयोजित हो सकता है। इस इवेंट में Samsung S25 सीरीज के अतिरिक्त और भी प्रोडक्ट्स को पेश किया जायेगा।

Samsung Galaxy Unpacked Event लाइव स्ट्रीम कैसे देखें?

इससे सम्बंधित जानकारी देते हुए टिपस्टर Alvin ने बताया है, कि Samsung Galaxy Unpacked Event 22 जनवरी 2025 को 11:30 PM IST बजे San Jose, California में शुरू होगा। इस इवेंट का लाइव स्ट्रीम आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Youtube चैनल पर देख सकते हैं।

Samsung Galaxy Unpacked में क्या घोषणाएं हो सकती हैं?

Galaxy S25 सीरीज

इस इवेंट के दौरान कंपनी अपनी आगामी Galaxy S25 सीरीज को लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज में Samsung Galaxy S25, Samsung Galaxy S25+, और Samsung Galaxy S25 Ultra मॉडल होंगे, लेकिन टीजर के अनुसार इसके अतिरिक्त कंपनी एक और Slim मॉडल पेश कर सकती है। ये सीरीज लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite द्वारा संचालित होगी, और One UI 7 लेयर के साथ Android 15 पर रन हो सकती है। इस सीरीज में 12GB तक RAM और 1TB तक की स्टोरेज मिल सकती है।

सीरीज के सबसे चर्चित फोन Samsung S25 Ultra में बड़े डिस्प्ले के साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड सेंसर दिया जा सकता है। फोन को Titanium Black, Titanium Blue, Titanium Silver, और Titanium Grey इन चार रंगों में पेश किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, Vanilla और Plus मॉडल को Sparkling Green, Sparkling Blue, Moon Night Blue, Midnight Black, और Silver Shadow कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया जा सकता है।

बात करें कीमत की, तो Galaxy S25 की शुरुआती कीमत 84,999 रुपए हो सकती है, इसके Galaxy S25+ मॉडल को 1,04,999 रूपये की कीमत पर पेश किया जा सकता है, इसके अतिरिक्त Ultra मॉडल को 1,34,999 रुपए की कीमत पर पेश किया जा सकता है।

Samsung XR Headset Moohan

फ्लैगशिप सीरीज के अतिरिक्त इस इवेंट में Samsung XR Headset Moohan को भी पेश किया जा सकता है। हाल ही में कंपनी ने इस XR हेडसेट को अनवील किया था। इस हेडसेट में मल्टी मॉडल इनपुट कैपेबिलिटीज, एडवांस्ड स्क्रीन और पास थ्रू जैसी तकनीक को शामिल किया गया है। इसमें यूजर्स को Google Gemini AI असिस्टेंट इंटीग्रेशन भी मिलेगा, और ये Android OS पर काम करेगा।

इसमें यूजर्स Google Chrome पर सर्फिंग कर पाएंगे,इसके अतिरिक्त Circle to Search जैसे AI फीचर्स को भी शामिल किया गया है। यूजर्स Google maps का भी उपयोग करने में सक्षम होंगे, और लाइव ट्रांसलेशन का ऑप्शन भी मिलेगा।

One UI 7

कंपनी इन डिवाइसों के साथ अपने नए One UI 7 के स्टेबल वर्जन को भी इस इवेंट में पेश कर सकती है। इस अपडेट को Galaxy S25 सीरीज में शामिल किया जाएगा।

इन सब के अतिरिक्त कंपनी भविष्य में लॉन्च होने वाले अपने सभी डिवाइस से संबंधित जानकारी साझा कर सकती है, जिसमें फोल्डेबल फोन्स, Galaxy टैबलेट, स्मार्ट रिंग्स और इयरबड्स की जानकारी शामिल हो सकती हैं।

ये पढ़ें: realme 14x 5G भारत में लॉन्च, 15,000 से कम कीमत में मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageVivo, Realme और Samsung ने बढ़ाए फोनों के दाम, जानें किन पर पड़ी सबसे ज़्यादा मार

एक नज़र में: पिछले दो दिन में तीन बड़ी कंपनियों ने भारत में अपनी कीमतों की लिस्ट बदल दी है। Realme की नई कीमतें 18 अगस्त से लागू हुईं, और अब Vivo और Samsung, दोनों ने अपने फोनों के दाम बढ़ा दिए। इन फोनों में एक भी नया फीचर नहीं जुड़ा है, सिर्फ कीमत का …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की लॉन्च डेट लीक, S26 सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन इन तीन रंगों में आएगा

एक नज़र में: Samsung की 2026 की लाइनअप में अब सिर्फ एक फोन बचा है, Galaxy S26 FE। यही S26 परिवार का सबसे सस्ता मॉडल होगा, और इस बार इसमें Samsung की चिप के साथ Qualcomm का एक कंपोनेंट भी मिलेगा। पिछले हफ्ते सामने आई तीन बातें बताती हैं कि टेस्टिंग आख़िरी दौर में है। …

Imageजुलाई 2026 में इन 5 फोनों पर मिल रहा सबसे आकर्षक डिस्काउंट, जानें आपके लिए कौन सा सही है?

इस हफ्ते बाज़ार में कई फोन अपनी लॉन्च कीमत से अच्छी-खासी नीचे आ गए हैं, फिर चाहे वह Samsung का Galaxy S25 FE हो, Galaxy S25 Ultra हो या OnePlus 13। लेकिन हर डील सबके लिए फायदे की नहीं होती, यह इस पर निर्भर करता है कि आपका बजट कितना है और आप फोन से …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 Ultra से लेकर Watch 9 तक, Unpacked इवेंट से पहले लीक हुई सबकी कीमत

Samsung के अगले Galaxy Unpacked से ठीक पहले उसके पूरे 2026 फोल्डेबल और स्मार्टवॉच लाइनअप की कीमतें लीक हो गई हैं। इस बार Galaxy Z Fold 8, Z Flip 8 के अलावा Galaxy Z Fold 8 Ultra भी आएगा। इसके अलावा Watch 9 भी इसी समय लॉन्च होगी। आपको असमंजस न हो, इसीलिए बता देते …

Discuss

Be the first to leave a comment.