OnePlus 13 और OnePlus 13R इंडिया लॉन्च की तारीख रिवील, इंडियन वेरिएंट में मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कुछ दिन पहले ही OnePlus 13 को चीन में लॉन्च किया गया था, ये कंपनी का पहला फोन है, जिसे Snapdragon 8 Elite SoC के साथ लॉन्च किया गया है, और अब कंपनी इसे वैश्विक बाजार में पेश करने वाली है, जिसमें भारत का नाम भी शामिल है। इसी साथ OnePlus 13R को भी भारत में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में OnePlus 13 और OnePlus 13R इंडिया लॉन्च की तारीख सामने आई है।

ये पढ़ें: realme 14x 5G भारत में लॉन्च, 15,000 से कम कीमत में मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

OnePlus 13 और OnePlus 13R इंडिया लॉन्च की तारीख रिवील

कंपनी ने हाल ही में इससे संबंधित घोषणा करते हुए आधिकारिक तौर पर बताया है, कि OnePlus 13 और OnePlus 13R को 7 जनवरी 2025 को वैश्विक बाजार में पेश किया जाएगा। भारत में इसे “Winter Launch Event” के दौरान रात 9 बजे पेश किया जाएगा, जिसका लाइव स्ट्रीम कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल पर देखा जा सकता है।

स्टैंडर मॉडल को Arctic Dawn, Black Eclipse, और Midnight Ocean इन तीन रंगों में पेश किया जा सकता है, और लॉन्च के बाद फोन Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

OnePlus 13 इंडिया वेरिएंट फीचर्स (अपेक्षित)

रिपोर्ट्स के अनुसार इसके ग्लोबल वेरिएंट में 6.82 इंच का क्वाड HD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और, 4,500 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ Dolby Vision को सपोर्ट कर सकता है। फोन Snapdragon 8 Elite SoC द्वारा संचालित होगा, और इसमें 24GB LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।

फोन OxygenOS 15 लेयर के साथ Android 15 पर रन होगा। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 50 मेगापिक्सल 3x टेलीफोटो कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल सकता है। फोन 6,000mAh बैटरी के साथ पेश हो सकता है, और 100W वायर्ड, 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

ये पढ़ें: realme Narzo 80 Ultra लॉन्च टाइमलाइन सामने आयी, जानें कलर और स्टोरेज के बारे में

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

ImageGoogle Pixel 11 सीरीज़ भारत में लॉन्च, मिलेंगे Tensor G6 चिप और नई HiLight लाइट जैसे फीचर्स

एक नज़र में: Google ने भारत में Pixel 11 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL शामिल हैं। तीनों फोन Google के इंडिया ऑनलाइन स्टोर, Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोरों से ऑर्डर किए जा सकते हैं, और इनकी रिटेल सेल 20 अगस्त से शुरू होगी। करीब ₹90,000 की शुरुआती …

Imagevivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products