realme Narzo 80 Ultra लॉन्च टाइमलाइन सामने आयी, जानें कलर और स्टोरेज के बारे में

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कुछ समय से realme अपनी Narzo सीरीज पर तेज़ी से काम कर रहा है, हाल ही में कंपनी ने इस सीरीज का तगड़ा फ़ोन realme Narzo 70 Turbo 20,000 से कम कीमत में लॉन्च किया था, जिसमें Dimensity 7300 Energy चिपसेट दिया गया है, और अब कम्पनी Narzo 80 सीरीज पर काम कर रही है, हाल ही में इसके अल्ट्रा मॉडल realme Narzo 80 Ultra लॉन्च टाइमलाइन की खबरें सामने आने लगी हैं। ये इस सीरीज का पहला Ultra मॉडल होने वाला है, जिसे कुछ नए अपग्रेड के साथ पेश किया जा सकता है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Lava Blaze Duo ड्यूल डिस्प्ले के साथ 20,000 से कम कीमत में भारत में लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स

realme Narzo 80 Ultra लॉन्च टाइमलाइन सामने आयी

रिपोर्ट्स के अनुसार इस फ़ोन को मॉडल नंबर RMX5033 के साथ देखा गया है। इस फ़ोन को कंपनी जनवरी 2025 के आखिर तक लॉन्च कर सकती है। बात करें अन्य जानकारी कि तो इस फ़ोन में हमें गोल्ड कलर ऑप्शन देखने को मिल सकता है। इस फ़ोन के बेस वैरिएंट में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज को शामिल किया जा सकता है।

इसके अतिरिक्त realme के एक और फ़ोन को मॉडल नंबर RMX5032 के साथ BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है, लक्स के अनुसार ये इसी सीरीज का कोई अन्य मॉडल हो सकता है, हालाँकि कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता है। सीरीज के लॉन्च की तारीख नजदीक आने के बाद ही इससे समबन्धित सभी जानकारी स्पष्ट रूप से सामने आ सकती है।

इस सीरीज के अतिरिक्त कंपनी अपनी P सीरीज के Ultra मॉडल पर भी काम कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार समान टाइमलाइन में ही कंपनी इस सीरीज के realme P3 Ultra को भी भारत में लॉन्च कर सकती है। जानकारी के अनुसार इस फ़ोन को 80 Ultra की तुलना में हाई एन्ड स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन के साथ पेश किया जा सकता है। इस फ़ोन में हमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फ़ोन को ग्रे कलर में पेश किया जा सकता है।  

ये पढ़ें: iPhone 17 Air स्लिमर प्रोफाइल के साथ Pro मॉडल से कम कीमत पर हो सकता है लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

Imagerealme Narzo 80 Lite जल्द मचाएगा भारत में बवाल, लॉन्च से पहले कीमत और फीचर्स रिवील

realme भारत में अपना एक और बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन realme Narzo 80 Lite 5G लॉन्च करने वाला है, जिसको Narzo 80x और Narzo 80 Pro के साथ Narzo 80 सीरीज में शामिल किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही फोन के कलर ऑप्शंस, स्टोरेज, कीमत और फीचर्स की जानकारी सामने आ गई है, जिनके बारे में …

ImageRealme P4s Lite भारत में लॉन्च, मिलेगी 7,000mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन

Realme के P4s नाम से अब तक दिमाग में बस 8,000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED स्क्रीन वाला realme P4s 5G ही आता था। लेकिन आज कंपनी ने इसी नाम के आगे Lite जोड़कर, बिना किसी लॉन्च इवेंट के, अपनी वेबसाइट पर नया Realme P4s Lite लिस्ट कर दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे …

Image8000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100x 5G इस दिन होगा लॉन्च, जानें खास बातें

Realme जल्द ही भारत में अपना नया बजट 5G फोन Realme Narzo 100x 5G उतारने जा रहा है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और उसी दिन से Amazon के साथ realme.com पर भी उपलब्ध रहेगा। सबसे बड़ी बात है इसकी 8,000mAh बैटरी, …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products