Realme 14 Pro सीरीज की दो नयी खूबियां आयी सामने, जनवरी की इस तारीख को हो रहा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

इतने लीक्स के बाद आख़िरकार Realme 14 Pro सीरीज लॉन्च की तारीख आमने आ चुकी है। फ़ोन के फीचर्स से सम्बंधित पहले कई लीक्स सामने आ चुकें हैं। इस फ़ोन को दो नयी खूबियों के साथ भारत में पेश किया जा रहा है। आगे इसके इंडिया लॉन्च और नयी खूबियों के साथ कुछ खास फीचर्स के बारे में जानते हैं।

ये पढ़ें: Nothing Phone 3: आगामी फ्लैगशिप से क्या उम्मीद की जा सकती है?

Realme 14 Pro सीरीज लॉन्च की तारीख

कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अपने X अकाउंट पर टीज़र के माध्यम से इसके लॉन्च की तारीख साझा की है, जिसके अनुसार इस सीरीज को 16 जनवरी को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जा रहा है। फ़ोन में Suede Grey White Pearl कलर ऑप्शन मिलेगा। इसके अतिरिक्त, इसे इंडिया एक्सक्लूसिव वैरिएंट के साथ पेश किया जा रहा है, जिसमें Jaipur Pink और Bikaner Purple कलर ऑप्शन शामिल होंगे। White Pearl को कलर चेंजिंग बैक पैनल के साथ पेश किया जायेगा।

Realme 14 Pro सीरीज स्पेसिफिकेशन्स

टीज़र के माध्यम से कंपनी ने फ़ोन की दो नयी खूबियों की जानकारी साझा की है। इस फ़ोन में 6000mAh की बैटरी मिलने वाली है, और फ़ोन Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित होगा। पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार ये 80W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। 1.6mm बेज़ेल्स के साथ इसमें 6.83 इंच का 1.5K रिसोल्यूशन वाला OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 3840Hz PWM डिम्मिंग और 1500 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट कर सकता है।

फ़ोन के बैक पेनल पर 50 मेगापिक्सल Sony IMX896 (1/1.56) प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 (3x) पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो कैमरा, और 8 मेगापिक्सल 16mm अल्ट्रा वाइड कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इसे HYPERIMAGE+ तकनीक के साथ पेश किया जायेगा।

ये पढ़ें: Motorola Razr 60 Ultra BIS लिस्टिंग पर आया नजर, जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

ImageGoogle Pixel 10 सीरीज इस तारीख को होगी लॉन्च, Pro मॉडल की तस्वीर आयी सामने

हाल ही में Google Pixel 10 सीरीज प्री लॉन्च इवेंट की जानकारी सामने आयी थी, कंपनी फिलहाल जिसकी तैयारी में लगी हुई है, वहीं फिर से एक बार Google Pixel 10 सीरीज लॉन्च की तारीख की जानकारी सामने आ गई है। इसी के साथ, Pixel 10 Pro मॉडल की तस्वीरें भी सामने आयी है, जिनके …

Imagerealme P3 और P3 Ultra कम कीमत में मिल रहे धांसू गेमिंग फीचर्स, लॉन्च की तारीख सामने आयी

realme ने हाल ही में अपनी P3 सीरीज को लॉन्च किया था, जिसमें P3 Pro और P3x मॉडल्स को शामिल किया गया था। अब कंपनी इस सीरीज को बढ़ा कर इसमें दो और नए मॉडल्स P3 और P3 Ultra को शामिल करने वाली है। realme P3 Ultra इंडिया लॉन्च की तारीख सामने आ चुकी है। …

ImagePoco X8 vs Redmi Note 17 Pro – एक ही फोन, दो नाम और दो कीमतें, आपको कौन सा लेना चाहिए?

Poco ने भारत में अपने दो नए फोन Poco X8 और Poco X8 Power की लॉन्च तारीख कन्फर्म कर दी है, और ये दोनों 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे आ रहे हैं। इनमें Poco X8 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,000mAh बैटरी है, लेकिन इसी के साथ कंपनी ने इस बार दाम भी X-सीरीज़ …

ImageOPPO F29 सीरीज इंडिया लॉन्च की तारीख सामने आयी, दमदार बॉडी के साथ इसी महीने होगी लॉन्च

हाल ही में OPPO F29 सीरीज से संबंधित कुछ लीक्स सामने आए थे, और अब कंपनी ने आधिकारिक गाड़ी पर इस सीरीज को टीज करना शुरू कर दिया है। सीरीज में दो मॉडल्स F29 और F29 Pro को शामिल किया जा रहा है। टीजर के माध्यम से कंपनी ने OPPO F29 सीरीज इंडिया लॉन्च की …

Discuss

Be the first to leave a comment.