Google Pixel 10 सीरीज इस तारीख को होगी लॉन्च, Pro मॉडल की तस्वीर आयी सामने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में Google Pixel 10 सीरीज प्री लॉन्च इवेंट की जानकारी सामने आयी थी, कंपनी फिलहाल जिसकी तैयारी में लगी हुई है, वहीं फिर से एक बार Google Pixel 10 सीरीज लॉन्च की तारीख की जानकारी सामने आ गई है। इसी के साथ, Pixel 10 Pro मॉडल की तस्वीरें भी सामने आयी है, जिनके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Vivo X Fold 5, Vivo X200 FE इस तारीख को लेंगे भारत में एंट्री, मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स

Google Pixel 10 सीरीज लॉन्च की तारीख

इसकी जानकारी सबसे पहले टिप्स्टर @MysteryLupin द्वारा साझा की गई थी, उसके बाद Android Headlines द्वारा पुष्टि की गई है, जानकारी के अनुसार Pixel 10 सीरीज को 13 तारीख को “Made by Google” इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है।

इस साल कंपनी अपने पोर्टफोलियो में चार मॉडल शामिल कर सकती है, जिसमें Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL, और Pixel 10 Pro Fold शामिल हो सकते हैं।

Google Pixel 10 Pro ईमेज आयी सामने

लॉन्च की तारीख से पहले सीरीज के इस मॉडल की तस्वीर साझा की गई थी जिसमें Pixel 10 Pro की डिवाइस वेरिफिकेशन टेस्ट (DVT) यूनिट दिखाई गई है, जिसमें डिवाइस इंफो ऐप चल रही है। जानकारी के अनुसार Tensor G5 चिपसेट की जानकारी सामने आयी है, जो Tensor G4 की तुलना में काफी बेहतर हो सकता है।

3nm नोड पर बना ये चिपसेट, बेहतर परफॉरमेंस के साथ साथ बेहतर एफिशियंसी भी देगा। ऐप में प्रदर्शित जानकारी को बारीकी से देखें, तो “blazer” कोडनेम वाले इस फोन में 16GB की RAM और 256GB की स्टोरेज देखने को मिल सकती है। Tensor G5 का आर्किटेक्चर भी सामने आ चुका है, जिसका CPU कॉन्फिग्रेशन कुछ इस प्रकार है:

  • 1x Cortex-X4 (हाई परफॉरमेंस कोर)
  • 3x Cortex-A725 (परफॉरमेंस कोर्स)
  • 2x Cortex-A725 (एडीशनल परफॉरमेंस/मिड कोर्स)
  • 2x Cortex-A520 (एफिशियंसी कोर्स)

कैमरा सेटअप की बात करें, तो स्टैंडर्ड मॉडल में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। डिजाइन के मामले में आगामी सीरीज कुछ हद तक मौजूदा Pixel 9 सीरीज के जैसी ही डिजाइन में आ सकती है, लेकिन इसके डिजाइन को और भी बेहतर तरीके से पेश किया जा सकता है। हालाँकि, नए मॉडल में रंग विकल्पों का एक नया पैलेट आ रहा है।

जैसे-जैसे लॉन्च नजदीक आएगा, हमें आने वाले हफ्तों में Pixel 10 सीरीज़ के बारे में अधिक जानकारी मिलेगी।

ये पढ़ें: क्या है बायपास चार्जिंग, जो है गेमर्स के लिए एक वरदान

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageNothing ने बताई Nothing OS 5.0 की तारीख, इन फोनों को मिलेगा अपडेट

एक नज़र में: Nothing ने कन्फर्म कर दिया है कि Nothing OS 5.0 को 25 अगस्त 2026 को ऑफिशियल तौर पर पेश किया जाएगा। ये कंपनी का पहला ऐसा रिलीज़ होगा, जो Android 17 पर बना है। ऐलान खुद बहुत छोटा-सा रहा। कंपनी ने इसे एक सोशल पोस्ट के ज़रिए बताया, जिसका कैप्शन था, “More …

Imageअब पहले से महंगा होगा Google का Pixel – Google Pixel 11 सीरीज़ 12 अगस्त को होगी लॉन्च, कीमतें भी लीक

Google ने अपने अगले Made by Google इवेंट की तारीख ऑफिशियली कन्फर्म कर दी है। कंपनी 12 अगस्त 2026 को अपना नया हार्डवेयर पेश करेगी, जहाँ Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold से पर्दा उठने की उम्मीद है। तारीख तो कन्फर्म हो गई, लेकिन इसके ठीक साथ …

ImageGoogle Pixel 10 सीरीज प्री लॉन्च इवेंट की तारीख आयी सामने, 25 लकी विनर्स को इवेंट में शामिल होने का मौका

Google अपनी Pixel 10 सीरीज पर काम कर रहा है, जिसे जल्द ही वैश्विक बाजार में पेश किया जाता है। सीरीज से संबंधित कई लीक्स सामने आए हैं, और अब एक खबर तेजी से वायरल हो रही है,जिसमें बताया जा रहा है, कि अगले महीने की 27 तारीख को Google Pixel 10 सीरीज प्री लॉन्च …

ImageGoogl Pixel 10 ऑफिशियल टीजर रिलीज, सिरीज़ अगले महीने की इस तारीख को भारत में मचाएगी धूम

Google जल्द ही भारत के साथ साथ ग्लोबल मार्केट में अपनी Google Pixel 10 सिरीज़ को लॉन्च करने वाला है। फोन से संबंधित कई लीक्स पहले भी सामने आ चुके हैं, और अब हाल ही में कंपनी ने Googl Pixel 10 ऑफिशियल टीजर साझा किया है, इसके अतिरिक्त इसके लॉन्च की तारीख भी सामने आयी …

ImageGoogle Pixel 11 सीरीज़ भारत में लॉन्च, मिलेंगे Tensor G6 चिप और नई HiLight लाइट जैसे फीचर्स

एक नज़र में: Google ने भारत में Pixel 11 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL शामिल हैं। तीनों फोन Google के इंडिया ऑनलाइन स्टोर, Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोरों से ऑर्डर किए जा सकते हैं, और इनकी रिटेल सेल 20 अगस्त से शुरू होगी। करीब ₹90,000 की शुरुआती …

Discuss

Be the first to leave a comment.