क्या है बायपास चार्जिंग, जो है गेमर्स के लिए एक वरदान

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आजकल कई फ्लैगशिप फ़ोन्स में बायपास चार्जिंग फीचर को शामिल किया जा रहा है। ये फीचर उन लोगों के लिए वरदान जैसा हो गया है, जो फ़ोन में हैवी गेम्स खेलते हैं। फ़ोन में बायपास चार्जिंग फीचर होने की वजह से चार्जिंग के दौरान फ़ोन चार्ज भी हो जाता है, और इसके कई फायदें भी मिलते हैं। इस लेख में हमनें बताया है, कि फ़ोन में बायपास चार्जिंग क्या है?, और गेमिंग के दौरान ये क्यों फायदेमंद होता है। आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: realme C73 5G मचा रहा भारत में धमाल, 12,000 से कम कीमत में दे दिए तगड़े फीचर्स

फ़ोन में बायपास चार्जिंग क्या है?

ये एक कमाल का फीचर है, जो आजकल लेटेस्ट फ्लैगशिप फ़ोन्स में दिया जा रहा है। इस फीचर की सहायता से फ़ोन को पॉवर सीधे एडॉप्टर से मिलती है। जबकि, जब आप फ़ोन को नार्मल चार्जिंग मोड पर रखते हैं, तब पॉवर एडॉप्टर से पहले फ़ोन की बैटरी को मिलती है। बैटरी चार्ज होने क बाद बैटरी से पॉवर फोन में सप्लाई होती है। आसान भाषा में बोले, तो इस फीचर की सहायता से आपके फ़ोन की बैटरी चार्ज न हो कर एडॉप्टर से आपके फ़ोन को सीधे पॉवर मिलती है, या फ़ोन बिजली पर चल रहा होता है।

बायपास चार्जिंग के फायदें

  • इससे एडॉप्टर से सीधे फ़ोन को पॉवर मिलती है।
  • बैटरी पर जरुरत से अधिक लोड नहीं आता है, और बैटरी लम्बे समय तक चलती है।
  • फ़ोन में गेम्स खेलते समय फ़ोन चार्ज करने से ज्यादा हीट करता है, लेकिन बायपास चार्जिंग फीचर की वजह से फ़ोन में हीटिंग की समस्या नहीं आती है।

गेमर्स के लिए क्यों है फायदेमंद

जब भी हम गेमिंग के दौरान फ़ोन को चार्ज पर लगाते हैं, तो बैटरी चार्ज होने की वजह से वो गर्म होने लगती है, जिससे फ़ोन में हीटिंग की समस्या देखने को मिलती है। फ़ोन जब हीट होता है, तो लेग होने लगता है। इसके अतिरिक्त, सॉफ्टवेयर फ़ोन की परफॉरमेंस को भी कम कर देता है, जिससे गेमिंग के दौरान आपको FPS ड्राप देखने को मिलता है, और गेमिंग में आपकी परफॉरमेंस बिगड़ने लगती है। हालाँकि बायपास चार्जिंग फीचर आने के बाद ये समस्याएं कम हो जाती है, इसलिए ये फीचर गेमर्स के लिए फायदेमंद है।

फ़ोन में बायपास चार्जिंग फीचर को कैसे इनेबल करें

अलग अलग फ़ोन में ये ऑप्शन को अलग अलग तरीके से एक्टिवेट कर सकते हैं। कुछ फ़ोन्स में ये फीचर आपको बैटरी सेट्टींगे वाले सेक्शन में बैटरी ऑप्टिमाइज़ेशन में मिलेगा, तो कुछ फ़ोन्स में स्पेशल फीचर्स में गेम मोड सेक्शन में देखने को मिल सकता है।

निष्कर्ष

इस लेख को पढ़ने के बाद आपको समझ आ ही गया होगा, कि फ़ोन में बायपास चार्जिंग फीचर क्या है? और इसके क्या फायदें है। ये सुविधा कई फ्लैगशिप फ़ोन्स देते हैं, जिनमें Google Pixel फ़ोन्स, Samasung Galaxy सीरीज के कुछ फ़ोन्स, iQOO 13, और अन्य फ़ोन्स शामिल हैं।

ये पढ़ें: कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन्स 2025: इनमें मिलेंगे छोटे साइज के साथ तगड़े फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

ImageLava Virat Curve 5G vs Redmi 17 5G: ढाई दिन की बैटरी या कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 24 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Lava Virat Curve 5G vs Redmi 17 5G: Lava ने आज अपना नया स्मार्टफोन 25,000 के बजट में पेश किया है, जिसकी खासियत है उसकी सेकेंडरी डिस्प्ले जो रियर पैनल पर कैमरा सेटअप के साथ दी गयी है। हालांकि सेकेंडरी स्क्रीन इस बजट में एक आकर्षक फीचर हो सकती है, लेकिन क्या ये इस सेगमेंट …

Imageनई Pulsar NS125 शोरूम पहुंची: खरीदने वालों के लिए क्या-क्या बदलेगा

Bajaj Pulsar NS125 अभी ₹99,622 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है, यानी एक लाख रुपये के आंकड़े से ये सिर्फ कुछ ही कम। अब इसका नया मॉडल लॉन्च से पहले ही एक डीलरशिप पर देखा गया है, जिसकी तस्वीरें Instagram पेज Bajaj Expert ने साझा की हैं। इन तस्वीरों में बाइक का डिस्प्ले और रंग, …

Imageजितनी फीस, उतना रिचार्ज वापस, Jio ने लॉन्च किया बच्चों के लिए JioShield

बच्चे के हाथ में पहला फोन आते ही ज़्यादातर माता-पिता की चिंता दो सवालों पर आकर टिक जाती है, वो इस वक्त कहाँ है और फोन पर कितनी देर से क्या चला रहा है। इन्हीं दो सवालों के लिए आज Reliance Jio ने JioShield नाम की फैमिली सेफ्टी सर्विस लॉन्च कर दी है। इसकी एक …

ImageMotorola Edge 70 Max vs Vivo X200T: दमदार बैटरी व मैगनेट चार्जिंग या ZEISS का ज़ूम कैमरा, कौन सा है आपके लिए बेहतर?

Motorola Edge 70 Max vs Vivo X200T: Motorola ने 15 जुलाई को अपना Edge 70 Max भारत में लॉन्च किया है, जो कंपनी के अब तक के सबसे दमदार बैटरी-और-डिस्प्ले वाले फोनों में से एक है, और इस सेगमेंट का पहला फोन है जिसमें Qi2.2 मैगनेट वाली वायरलेस चार्जिंग मिलती है। दूसरी तरफ Vivo का …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products