realme C73 5G मचा रहा भारत में धमाल, 12,000 से कम कीमत में दे दिए तगड़े फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में realme द्वारा अपने किफायती फोन realme C73 5G को टीज किया गया था, और आज इसे भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ये एक बजट फ्रेंडली फोन है, जो 12,000 रुपए से कम कीमत में पेश किया गया है। इसके बावजूद इसमें आपको शानदार फीचर्स और 6000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी। आगे realme C73 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन्स 2025: इनमें मिलेंगे छोटे साइज के साथ तगड़े फीचर्स

realme C73 5G की कीमत और उपलब्धता

इस फोन को 2 स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिनकी कीमत कुछ इस प्रकार हैं:

  • 4GB RAM+64GB स्टोरेज- 10,499 रुपए
  • 4GB RAM+128GB स्टोरेज- 11,499 रुपए

फोन Crystal Purple, Jade Green, और Onyx Black इन तीन रंगों में उपलब्ध है, और इसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट, और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं। फिलहाल इस पर 500 रुपए का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

realme C73 5G स्पेसिफिकेशंस

फोन में 6.67 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।. फोन MediaTek Dimensity 6300 6nm SoC द्वारा संचालित होता है। इसके अतिरिक्त, इसमें 4GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। फोन हाइब्रिड ड्यूल सिम को सपोर्ट करता हज और Android 16 आधारित realme UI 6.0 पर रन होता है।

फोन के बैक पैनल पर 32MP GALAXYCORE GC32E2 सेंसर वाला प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अतिरिक्त, फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 6000mAh बैटरी के साथ आता है, और 15W चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

realme C73 5G में आपको साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा, इसके साथ ही USB Type-C ऑडियो, और एक अल्ट्रा लीनियर बॉटम पोर्टेड स्पीकर दिया गया है। इसका साइज 165.7×76.22×7.94mm, और वजन 197g है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G SA/NSA, Dual 4G Volte, WiFi 802.11, Bluetooth 5.3, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS, और USB Type-C जैसे फीचर्स देखने को मिल जाते हैं। फोन IP64 रेटिंग की सुरक्षा के साथ आता है और इसे MIL STD-810H सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है।

ये पढ़ें: एक Whatsapp मैसेज में होगा गैस सिलेंडर बुक, ये है तरीका

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImagePhilips S7221 5G भारत में लॉन्च, अब ₹21,000 से कम में मिलेगा 64MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन

Philips ने भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन Philips S7221 5G लॉन्च कर दिया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹20,499 रखी गयी है। लॉन्च से पहले Amazon पर इसी 6GB वैरिएंट की लिस्टिंग ₹21,499 की कीमत पर लाइव थी, यानी कंपनी ने इसे ₹1,000 नीचे उतारा है। मेमोरी चिप्स के महंगे होने के चलते जहाँ …

ImageiQOO Z11xa 5G भारत में लॉन्च, Z11x से 2GB ज़्यादा रैम अब कम पैसों में, जानें कीमत

iQOO का Z11x इस साल मार्च में भारत आया था, और तब से इसके दाम कम से कम तीन बार बदल चुके हैं। आज कंपनी ने उसी फोन को एक नए नाम के साथ बाज़ार में उतार दिया है, iQOO Z11xa 5G। इस फोन का हार्डवेयर बिलकुल वही है, कंपनी ने इसमें सिर्फ मेमोरी वैरिएंट …

Imagerealme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz डिस्प्ले और 7,000mAh बैटरी

एक नज़र में: realme ने भारत में नया realme 16x 5G लॉन्च कर दिया है, जो पिछले साल आए realme 15x का सक्सेसर है। कंपनी ने इसे “Stay Smooth, Stay Unstoppable” टैगलाइन के साथ पेश किया है, और ₹26,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसका पूरा ज़ोर बैटरी और उसकी उम्र पर है। इसमें …

Imagevivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स, जानें कीमत

vivo ने भारत में vivo T5 Lite 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसके साथ ही ₹25,000 से कम कीमत वाले, तेज़ी से फोनों की भीड़ से भरते इस सेगमेंट में एक और फोन जुड़ गया है। कंपनी यहाँ बैटरी लाइफ और AI को ही मुख्य आकर्षण के तौर पर आगे …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products