Vivo X Fold 5, Vivo X200 FE इस तारीख को लेंगे भारत में एंट्री, मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo भारत में अपने दो शानदार फोन लॉन्च करने वाला है, जिसमें से हाल ही में हमनें Vivo X200 FE की इंडिया लॉन्च टाइम लाइन की जानकारी एक्सक्लूसिव रूप से साझा की थी और अब Vivo X Fold 5, Vivo X200 FE इंडिया लॉन्च की तारीख लीक हो गई है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: क्या है बायपास चार्जिंग, जो है गेमर्स के लिए एक वरदान

Vivo X Fold 5, Vivo X200 FE इंडिया लॉन्च की तारीख लीक

हाल ही में भारतीय टिप्स्टर Sanju Choudhary द्वारा अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक ट्वीट के माध्यम से इन दोनों फोन के इंडिया लॉन्च की तारीख की जानकारी साझा की गई है। पोस्ट एक अनुसार Vivo X Fold 5 और Vivo X200 FE 10 जुलाई, 2025 को भारत में लॉन्च हो सकते हैं।

Vivo X Fold 5 फीचर्स

रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में 8.03 इंच का 2K+ रिजॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। इसके अतिरिक्त, फोन में 6.53 इंच का LTPO OLED कवर डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC द्वारा संचालित हो सकता है, और इसमें 16GB RAM के साथ 512GB स्टोरेज देखने को मिल सकती है।

बैक पैनल पर IMX921 प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा वाइड, और एक टेलीफोटो सेंसर दिया जा सकता है, इसके साथ ही 32MP के दो अलग अलग कैमरा से सेल्फी ली जा सकती है। फोन 6,000 mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और 90W वायर्ड और 30W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और अलर्ट बटन देखने को मिल सकता है। फोल्ड होने पर इसकी मोटाई 9.33mm और अनफोल्ड होने पर 4.3mm हो सकती है।

Vivo X200 FE फीचर्स

रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में 6.3 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन Dimensity 9300+ या Dimensity 9400e चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है। फोन में 12/256GB और 16/512GB स्टोरेज ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं।

बैक पैनल पर 50MP Sony IMX921 प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा वाइड, और 50MP 3x टेलीफोटो कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसके अतिरिक्त, फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। ये 6,500 mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। फोन में IP68 और IP69 रेटिंग की सुरक्षा मिल सकती है।

ये पढ़ें: realme C73 5G मचा रहा भारत में धमाल, 12,000 से कम कीमत में दे दिए तगड़े फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageथिएटर रिलीज से पहले ही सामने आया Yeh Prem Mol Liya का OTT प्लेटफॉर्म, जानें कब और कहां देखें

एक नज़र में : राजश्री प्रोडक्शंस और सूरज बड़जात्या की Yeh Prem Mol Liya 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी, लेकिन घर बैठे ये कहां दिखेगी, ये पहले ही तय हो गया है। 18 नवंबर को आए इसके ऑफिशियल ट्रेलर को पांच दिन में 4.5 करोड़ से ज़्यादा व्यूज मिल चुके हैं, और इसके थंबनेल …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

ImageVivo X Fold 5 इस कीमत पर हो गया भारत में लॉन्च, मिल रहें ये वाले धांसू फीचर्स

Samsung के फोल्डेबल फोन को टक्कर देने के लिए आज भारत में Vivo ने भी अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 5 लॉन्च कर दिया है। हालांकि ये फोन Galaxy Z Fold 7 से पूरे 25 हजार तक सस्ता है, और फोन में 2K+ AMOLED 8T LTPO डिस्‍प्‍ले के साथ अन्य शानदार फीचर्स भी …

Imagevivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से …

ImageGTA 6: Rockstar के सबसे बड़े गेम की 5 खूबियां जो खिलाड़ियों को पसंद आयीं, लेकिन कर रहे हैं ये 5 शिकायतें

एक नज़र में : यकीन करना मुश्किल है, लेकिन GTA 6 आखिरकार आ गया है। Rockstar Games ने अब तक के सबसे ज़्यादा इंतज़ार वाले वीडियो गेम GTA VI को 19 नवंबर 2026 को रिलीज़ कर दिया है, और ये PS5 व Xbox Series X|S पर उपलब्ध है। फैंस को इसका विशाल ओपन वर्ल्ड खूब …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products