Samsung Galaxy S25 सीरीज रिटेलर लिस्टिंग से कीमत की जानकारी रिवील। ज्यादा कीमत पर हो सकते हैं लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

काफी इंतज़ार के बाद Samsung इस महीने अपनी अगली फ्लैगशिप Galaxy S25 सीरीज को लॉन्च करने जा रहा है, इसे 22 जनवरी को आयोजित Galaxy Unpacked Event में पेश किया जायेगा। लॉन्च से पहले कई खबरें सामने आ चुकी थी, लेकिन सीरीज की कीमत को लेकर काफी अटकले थी। हाल ही में Samsung Galaxy S25 सीरीज रिटेलर लिस्टिंग के माध्यम से इसकी कीमत की जानकारी भी सामने आ गयी है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Poco X7 और Poco X7 Pro भारत में 6500mAh बैटरी, 1.5K AMOLED के साथ लॉन्च

Samsung Galaxy S25 सीरीज रिटेलर लिस्टिंग की जानकारी

पिछले लीक्स के अनुसार इस सीरीज को S24 सीरीज के समान कीमत पर पेश किया जा सकता था, लेकिन हाल ही में सामने आयी जानकारी के अनुसार इस आगामी सीरीज की कीमतों में वृद्धि देखने को मिल सकती है। इसकी जानकारी एक यूरोपीय शॉपिंग वेबसाइट Zanetti के माध्यम से सामने आयी है, जिसमें इस सीरीज के तीनों मॉडल्स को कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। रिटेलर लिस्टिंग के अनुसार इस सीरीज के सभी फ़ोन्स की कीमत कुछ इस प्रकार है।

Samsung Galaxy S25

  • 128GB – €973 (लगभग 86,000 रूपए)
  • 256GB – €1,036 (लगभग 91,611 रूपए)
  • 512GB – €1,162 (लगभग 1,02,753 रूपए)

Samsung Galaxy S25+

  • 256GB – €1,246 (लगभग 1,10,181 रूपए)
  • 512GB – €1,371 (लगभग 1,21,234 रूपए)

Samsung Galaxy S25 Ultra

  • 256GB – €1,571 (लगभग1,38,920 रूपए)
  • 512GB – €1,696 (लगभग 1,49,973 रूपए)
  • 1TB – €1,948 (लगभग 1,72,257 रूपए)

इस लिस्टिंग से समझ सकते हैं कि इस सीरीज को लगभग 8842 रूपए की ज्यादा कीमत पर पेश किया जा सकता है। सीरीज को 22 जनवरी 2025 को लॉन्च किया जाने वाला है, और इसकी बिक्री फरवरी से शुरू होगी, जिसका लाइव स्ट्रीम आप 11:30 pm (IST) पर कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। सीरीज में Qualcomm’s Snapdragon 8 Elite के ओवरक्लॉक्ड चिपसेट को शामिल किया गया है।

ये पढ़ें: 2024 के धमाकेदार स्मार्टफोन, जो साबित हुए पूरी तरह पैसा वसूल

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

Imageलॉन्च से पहले लीक हुआ Samsung Galaxy S26 FE, नए Exynos चिप से लेकर कीमत तक, जानें सबकुछ

Samsung के अगले Fan Edition फोन Galaxy S26 FE की कई अहम डिटेल लीक हो चुकी हैं। लॉन्च से पहले ही इसके नए Exynos 2500 चिप से लेकर 50MP कैमरा और बैटरी तक, लगभग पूरी स्पेक्स शीट सामने आ गई है। बीते कुछ दिनों में फोन की Geekbench लिस्टिंग और कुछ लीक तस्वीरें इंटरनेट पर …

ImageSamsung Galaxy A37 और A57 की कीमत लीक, लॉन्च से पहले ही महंगे पड़े ये नए फोन?

Samsung 25 मार्च 2026 को भारत में Galaxy A37 और Galaxy A57 लॉन्च करने जा रहा है, लेकिन लॉन्च से ठीक पहले इनकी संभावित कीमतें लीक हो गई हैं। यह जानकारी टिप्स्टर अभिषेक यादव द्वारा X (Twitter) पर शेयर किए गए रिटेलर मेमो से सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये कीमतें सिर्फ …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 Ultra से लेकर Watch 9 तक, Unpacked इवेंट से पहले लीक हुई सबकी कीमत

Samsung के अगले Galaxy Unpacked से ठीक पहले उसके पूरे 2026 फोल्डेबल और स्मार्टवॉच लाइनअप की कीमतें लीक हो गई हैं। इस बार Galaxy Z Fold 8, Z Flip 8 के अलावा Galaxy Z Fold 8 Ultra भी आएगा। इसके अलावा Watch 9 भी इसी समय लॉन्च होगी। आपको असमंजस न हो, इसीलिए बता देते …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक, नए फोन में मिल सकते हैं ये फीचर्स

Samsung जल्द ही अपनी Galaxy M सीरीज़ में एक नया बजट 5G स्मार्टफोन जोड़ने जा रहा है। कंपनी Galaxy M17e 5G को भारत में 17 मार्च को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की संभावित कीमत और कई अहम फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि Samsung …

Discuss

Be the first to leave a comment.