Poco X7 और Poco X7 Pro भारत में 6500mAh बैटरी, 1.5K AMOLED के साथ लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जनवरी के महीने में भारत में कई बड़े लॉन्च हो रहे हैं और Poco ने भी ऐसे में रेस में हिस्सा लिया है। भारतीय बाज़ार में आज नयी Poco X7 सीरीज़ ने दस्तक दी है। कंपनी ने किफ़ायती दामों में Poco X7 Pro और Poco X7 को OLED पैनल, 50 MP कैमरे और बड़ी बैटरी जैसे फीचरों के साथ लॉन्च किया है। ये दोनों स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हुए दो Redmi स्मार्टफोनों के रिब्रांडेड वर्ज़न कहे जा सकते हैं।

ये पढ़ें: 2024 के धमाकेदार स्मार्टफोन, जो साबित हुए पूरी तरह पैसा वसूल

Poco X7 Pro और Poco X7 की कीमतें और उपलब्धता

Poco X7 Pro

Poco X7 Pro

ये फ़ोन भारत में हरे, काले और पीले रंगों में उपलब्ध होगा। इनमें पीले रंग का विकल्प वीगन लैदर बैक के साथ उपलब्ध होगा और इसे आप दो स्टोरेज वैरिएंट में खरीद पाएंगे।

  • 8GB + 256 GB – 24,999 रुपए
  • 12GB + 256GB – 26,999 रुपए

Poco X7

इस फ़ोन को आप सिल्वर (Silver), हरे (Green) और काले के साथ पीले (Black with Yellow) रंगों में खरीद पाएंगे। इनमें काले व पीले शेड वाला मॉडल वीगन लैदर फिनिश के साथ उपलब्ध होगा। इसे भी आप दो स्टोरेज मॉडलों में खरीद सकते हैं।

  • 8GB + 128 GB – 19,999 रुपए
  • 12GB + 256 GB – 21,999 रुपए

Poco X7 Pro स्पेसिफिकेशन

Poco X7 Pro

Poco X7 Pro 6.67-इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ आया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। ये स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 के साथ मज़बूत और खंरोचों से सुरक्षित है।

चीन में लॉन्च हुए Redmi Turbo 4 की ही तरह, Poco का ये फ़ोन भी Dimensity 8400 प्रोसेसर पर काम करता है। इसके साथ फ़ोन में 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज भी मिलेगी।

कैमरा की बात करें तो, इसमें 50 MP का मुख्य कैमरा OIS एयर Sony and IMX882 सेंसर के साथ और सेकेंडरी 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर रियर पैनल पर दिए गए हैं। इसके अलावा 20MP का पंच – होल सेल्फी सेंसर भी है। इसके अलावा इस फ़ोन में HyperOS 2 के साथ कई AI कैमरा फ़ीचर भी मिलेंगे, जैसे – AI Erase Pro, AI Image Expansion, AI Film, इत्यादि। साथ ही इसमें अन्य AI टूल जैसे – AI Interpreter, AI Notes, और AI Recorder भी मौजूद हैं। इसके अलावा इस फ़ोन में आपको Google Gemini AI भी आपके AI असिस्टेंट के तौर पर मिल रहा है।

चीन के बाहर अन्य देशों में जहां Poco X7 Pro को 6,000 mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है, वहीँ भारतीय बाज़ार में ये फ़ोन 6,500 mAh बैटरी के साथ आएगा। इसमें 90W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, और कंपनी का दावा है कि साथ आने वाले चार्जर से बड़ी बैटरी मात्र 42 मिनटों में 0 से 100% तक चार्ज हो जाएगी।

किफ़ायती दामों के बाद भी, ये फ़ोन IP66 और IP69 सर्टिफिकेशन के साथ आया है।

ये पढ़ें: OnePlus 13 Vs Vivo X200 Pro: 2025 में कौन सा फ्लैगशिप फ़ोन है बेहतर ?

Poco X7

दूसरी तरफ, Poco X7 को कंपनी ने ओक्टा कोर Dimensity 7300 प्रोसेसर के साथ पेश किया है, जो 12 GB तक की LPDDR4X रैम और 256GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आएगा। इसमें भी 6.67-इंच की AMOLED डिस्प्ले है और ये भी 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी, लेकिन स्क्रीन की सुरक्षा को यहां Pro मॉडल के मुकाबले थोड़ा कम कर दिया है। ये डिस्प्ले Gorilla Glass 7i के साथ सुरक्षित की गयी है।

इसके अलावा दूसरा बड़ा अंतर है कैमरा, जो आपको काफी अजीब लगेगा। जहां Pro मॉडल के मुकाबले में बेस मॉडल में कैमरा कम होने चाहिए, वहीँ Poco X7 में कंपनी ने एक और कैमरा जोड़कर, इसमें ट्रिपल रियर सेंसर दिए हैं। यहां आपको 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड के अलावा 2MP का मैक्रो सेंसर भी मिलेगा। हालांकि सेल्फी के लिए इसमें भी 20MP फ्रंट कैमरा ही है।

लेकिन यहां बैटरी Pro मॉडल के मुकाबले में काफी छोटी है और फ़ास्ट चार्जिंग भी कम है। Poco X7 में 5,110 mAh की बैटरी है, जो 45W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें एक और कमी ये है कि ये HyperOS 1 के साथ आया है, यानि कि कम AI फ़ीचर।

ये पढ़ें: Samsung iPhone और Galaxy फोनों के लिए बना रहा है कमाल के नए कैमरा सेंसर

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMotorola Edge 70 Neo लॉन्च, 7000mAh बैटरी और धूप में भी चमकने वाली स्क्रीन, जानें कीमत

एक नज़र में : पिछले हफ्ते लॉन्च डेट पक्की करने के बाद Motorola ने 24 नवंबर को भारत में Motorola Edge 70 Neo लॉन्च कर दिया है। इसमें आपको तेज़ धूप में भी साफ दिखने वाली कर्व्ड स्क्रीन और 7,000mAh की बैटरी मिलेगी। लेकिन करीब ₹41,000 की कीमत इसे कंपनी के ही Edge 70 Fusion …

Image7,000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ Lava ने लॉन्च किया 11 हज़ार से कम का Lava Smart 4 Pro

एक नज़र में : Lava ने भारत में Smart 4 Pro लॉन्च कर दिया है, जो Smart 4 और Smart 4 Plus के बाद इस सीरीज़ का तीसरा फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh बैटरी है, जो आपको 11 हज़ार रुपये से कम में मिलेगी। लेकिन ये Amazon-Flipkart पर नहीं, सिर्फ Lava के ऑफलाइन …

ImageSamsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च: 50MP OIS कैमरा और 5,000mAh बैटरी, जानें कीमत

एक नज़र में : Samsung ने भारत में Galaxy F70 5G लॉन्च कर दिया है, और इसके साथ कंपनी की F-सीरीज़ में एक और मॉडल जुड़ गया है। सीरीज़ में इसकी जगह Galaxy F70e और ज़्यादा प्रीमियम Galaxy F70 Pro के बीच है। अच्छी बात ये है कि बैंक डिस्काउंट और लॉन्च ऑफर के बाद …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products