Samsung iPhone और Galaxy फोनों के लिए बना रहा है कमाल के नए कैमरा सेंसर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अब तक सभी iPhones में हम Sony के सेंसर देखते आ रहे हैं, लेकिन लगता है अब ट्रेंड बदलने वाला है। जी हाँ! खबर ये है कि 2026 में आने वाले iPhone 18 से Apple, Samsung द्वारा बनाये गए इमेज सेंसर (Stacked sensor) इस्तेमाल करने वाला है। ये ख़बर पहले भी एक बार प्रचलित Apple एनालिस्ट मिंग-ची-कुओ (Ming-Chi Kuo) द्वारा सुनने में आ चुकी है और अब एक बार फिर ये चर्चा में है। Samsung के इस पर काम भी शुरू कर दिया है। 

खबर ये है कि सैमसंग 3-लेयर या परत वाला एक स्टैक्ड सेंसर बना रहा है, जो 2026 के iPhone 18 में इस्तेमाल होगा। अब प्रश्न ये है कि Stacked sensor क्या होता है ? – दरअसल, एक तस्वीर को क्लिक करने के लिए एक सेंसर कई काम करता है, जैसे रौशनी को कैप्चर करना, सिग्नल को प्रोसेस करना और स्टैक्ड सेंसर में ये सब काम अलग अलग लेयर में होते हैं, जिससे सेंसर की स्पीड और कुशलता बढ़ती है। लाइट कैप्चर लेयर अलग होने के कारण फोटो में लाइट बेहतर होती है, जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी में भी सुधार आता है। कुल मिलाकर, इस नयी टेक्नोलॉजी के साथ इमेज सेंसर फोटो को तेज़ी से क्लिक कर पाएगा और उनकी क्वॉलिटी में भी सुधार होगा।

 ये नया तीन लेयर वाला स्टैक्ड इमेज सेंसर सैंडविच जैसा होगा, जिसमें एक के ऊपर एक लेयर होगी। Apple विश्लेषक कुओ का कहना है कि Samsung का ये stacked sensor Sony के Exmor RS सेंसर, जो अभी तक iPhones में इस्तेमाल हो रहे हैं, से बेहतर है। ये Samsung सेंसर 48MP वाइड कैमरा पर मिल सकता है, जो iPhone 18 सीरीज़ में आने के आसार हैं। 

Apple के अलावा Samsung अपने फोनों में भी फोटोग्राफी पर ख़ास ध्यान दे रहा है। हाल ही में प्रचलित टिपस्टर @Jukanlosreve ने अपने ट्वीट में बताया है कि सैमसंग फैंस को चिंता करने की ज़रुरत नहीं है कि कंपनी अपनी बेहतरीन तकनीक Apple iPhones के लिए विकसित कर रही है। Samsung आने वाले समय में अपने कैमरों के लिए भी एक नया  500MP का सेंसर बना रही है। 

हालांकि इस साल आने वाले Samsung Galaxy S25 Ultra में 200MP का कैमरा ही होगा, लेकिन भविष्य में सैमसंग 500MP कैमरा सेंसर लाने की तैयारी कर रहा है। Samsung की ISOCELL टीम 500MP कैमरा सेंसर पर काम कर रही है, जिसे भविष्य में Galaxy S Ultra स्मार्टफोन में इस्तेमाल किया जा सकता है। 

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOPPO Reno16 भारत में लॉन्च: बैक पैनल पर 3D प्लैनेट डिज़ाइन, साथ में 6700mAh बैटरी और ट्रिपल 50MP कैमरा

OPPO ने आज भारत में अपना नया OPPO Reno16 लॉन्च कर दिया है, जो कंपनी की Reno16 सीरीज़ का टॉप वेरिएंट है। ₹61,999 से शुरू होने वाले इस फोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट, ट्रिपल 50MP रियर कैमरा, 6.32-इंच का कॉम्पैक्ट AMOLED डिस्प्ले और 80W चार्जिंग वाली 6,700mAh बैटरी दी गई है। इस बार …

ImageSamsung का नया टीज़र आउट – “New Shape” के पीछे छिपा है नया और चौड़ा Galaxy Z Fold8

Samsung ने आने वाली Galaxy Z Fold सीरीज़ के लिए अपना टीज़र कैंपेन आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया है, और इस बार कंपनी की पूरी नज़र एक ही डिवाइस पर टिकी दिख रही है – Galaxy Z Fold8। अब तक Samsung अपने Instagram और YouTube चैनलों पर छह टीज़र वीडियो शेयर कर चुका है, …

ImageSamsung के 3 नए फोल्डेबल भारत के BIS सर्टिफिकेशन साइट पर दिखे, Galaxy Z Fold 8 Wide है सबसे अलग

Samsung के तीन नए फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8, Z Fold 8 Wide और Z Flip 8 भारत के BIS सर्टिफिकेशन में नज़र आए हैं, जो इनके जल्द भारत आने का एक बड़ा इशारा है। लेकिन इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा एक नए नाम की है, और वो है Galaxy Z Fold 8 Wide। …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

ImageWWDC 2026: iPhone से लेकर AirPods तक के लिए Apple ने किए ये बड़े अपडेट, लेकिन सबकी नज़र नए Siri पर

WWDC 2026 की शुरुआत के साथ ही Apple ने iPhone, iPad, Mac और AirPods के लिए एक के बाद एक कई नए फीचर्स का ऐलान कर दिया है – और इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है पूरी तरह नए Siri की। Apple ने आज अपने सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2026 में iOS 27, …

Discuss

Be the first to leave a comment.