Samsung Galaxy M36 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, टीज़र में दिखा दमदार लुक और AI फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung अपनी Galaxy M-सीरीज़ में भारतीय बाज़ार में जल्द ही अपना नया किफायती स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। हम बात कर रहे हैं, Galaxy M36 5G की। इसकी अफवाहें और चर्चा तो काफी समय से हो रही थी, लेकिन आज Amazon द्वारा इसका पहला टीज़र सामने आया है। ये डिवाइस दिलचस्प हो सकता है, क्योंकि कंपनी इसे “Monster AIcon” कहकर टीज़ कर रही है, यानि ज़बरदस्त बैटरी और AI फीचर इसमें शामिल होंगे। आइये जानते हैं इसकी वो सारी जानकारी जो अब तक सामने आयी है।

Galaxy M36 5G भारत में जल्द देगा दस्तक

Amazon पर इसकी माइक्रोसाइट लाइव हुई है। इस साइट पर टीज़र पेश किया गया है, जिसमें Samsung Galaxy M36 5G को “कमिंग सून” टैग के साथ दिखाया गया है। हालांकि लॉन्च डेट का खुलासा अभी नहीं हुआ है लेकिन उम्मीद है कि इसे जून के आखिर तक बाज़ार में पेश कर दिया जाएगा। टीज़र वीडियो में इसके लुक की भी झलक मिलती है, जिसमें ये बिल्कुल फ्लैट बैक डिज़ाइन, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और दो शानदार रंगों में नज़र आ रहा है।

टीज़र में सामने आया फोन का डिज़ाइन

Galaxy M36 के टीज़र में फोन का रियर पैनल स्लीक और फ्लैट नज़र आ रहा है। इस पर कैमरा मॉड्यूल वर्टिकल शेप में है, जिसमें दो सेंसर एक रिंग में लगे हैं, जबकि तीसरा अलग है। इस मॉड्यूल से फ्लैश को बाहर की तरफ रखा गया है और साइड फ्रेम पर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पावर बटन भी नज़र आ रहा है।

Galaxy M36 5G में मिल सकते हैं ये फीचर

इस फोन के स्पेसिफिकेशन अभी सामने नहीं आये हैं, लेकिन गीकबेंच लिस्टिंग के दौरान ये पता चला है कि इसमें भी Exynos 1380 चिपसेट, 6GB RAM और Android 15 मौजूद होंगे। इसके अलावा इसमें 6.6 इंच की FHD+ Super AMOLED स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ मिलने की सम्भावना है। कैमरा की बात करें तो 50MP का प्राइमरी सेंसर और 8MP अल्ट्रावाइड लेंस इसमें शामिल होंगे। वहीँ तीसरा सेंसर 2MP का मैक्रो लेंस हो सकता है। सेल्फी के लिए ये फोन 12MP फ्रंट कैमरा से लैस होने के कयाद लगाए जा रहे हैं।

इसके अलावा इसमें 5000mAh की बैटरी 45W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आ सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

Image6 साल OS अपडेट और 6000mAh बैटरी: Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung ने आज भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M47 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खूबियाँ हैं इसकी 6000mAh बैटरी, OIS वाला 50MP कैमरा और 6.7-इंच का Super AMOLED 120Hz डिस्प्ले। और जो चीज़ इसे इस समय बाज़ार में डटने के लायक बनाती है, वो है Samsung का 6 …

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

ImageSamsung का नया Monster फोन भारत आ रहा है: Galaxy M47 5G का टीज़र Amazon पर लाइव, जानें खास बातें

Samsung Galaxy M47 5G भारत में जल्द दस्तक देने वाला है, और कंपनी ने इसकी पहली झलक Amazon पर दिखा दी है। टीज़र पेज पर M-सीरीज़ का वही जाना-पहचाना “Next Level Monster” टैगलाइन लौट आया है, यानी कंपनी का अगला बजट 5G फोन अब बस कुछ ही दिन दूर है। सबसे पहले नज़र जाती है …

Discuss

Be the first to leave a comment.