Google ने लॉन्च किया Safety Charter, ऐसे बचाएगा ऑनलाइन स्कैम से

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में बढ़ रहे डिजिटल स्कैम से बचने के लिए Google ने भी तैयारी करना शुरू कर दी है, ताकि अपने यूजर्स को इन ऑनलाइन स्कैम से बचाया जा सके। इसी के चलते मंगलवार को दिल्ली में आयोजित “Safer with Google India Summit” में अपना “Safety Charter” लॉन्च किया है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Pan Card में मोबाइल नंबर कैसे बदलें?, घर बैठे हो जाएगा काम

Google ने पेश किया Safety Charter

Google ne मंगलवार को दिल्ली में आयोजित “Safer with Google India Summit” में Safety Charter पेश किया है, जिसके तहत गूगल की एक व्यापक रणनीति है, जिसमें ऑनलाइन स्कैम से निपटना, साइबर सुरक्षा को मजबूत करना, और जिम्मेदार AI विकास को बढ़ावा देना है। गूगल की ये पहल भारत में अपने इकोसिस्टम को और अधिक सुरक्षित करने के लिए की गई है।

Safety Charter के तीन प्रमुख स्तंभ हैं, जिनमें पहला उपयोगकर्ताओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाना है, दूसरा उद्यम और सरकारी साइबर सुरक्षा को मजबूत करना है, और तीसरा प्लेटफॉर्म डिजाइन और परिनियोजन में जिम्मेदार AI को शामिल करना है। इसी के साथ Google ने अपने डिजीकवच के माध्यम से 177 मिलियन से ज्यादा भारतीयों को सुरक्षा प्रदान की है, इसके लिए कंपनी ने AI संचालित सिस्टम का उपयोग किया है।

Google Play Protect के माध्यम से कंपनी ने लगभग 6 करोड़ फ्रॉड ऐप्स को ब्लॉक किया है, इसके अतिरिक्त Google Pay की सहायता से लगभग 4.1 करोड़ स्कैम ट्रांजेक्शन अलर्ट को जारी किया गया है। चलानी ने साल 2024 में ही लगभग 13,000 करोड़ रुपयों की धोखाधड़ी रोकने में सहायता की है। यहां तक कि Gmail पर भी एडवांस्ड AI सिस्टम का उपयोग करके हद महीने करोड़ों स्पैम ईमेल को ब्लॉक किया जाता है।

गूगल इंडिया की कंट्री मैनेजर का बयान

गूगल इंडिया की कंट्री मैनेजर प्रीति लोबाना ने भी इससे संबंधित अपनी बात रखते हुए कहा है, कि “भारत को विकसित भारत बनाने के लिए, हमें इंटरनेट और अपने डिजिटल बुनियादी ढांचे में विश्वास बनाना और उसे बनाए रखना होगा… हमारे एआई सिस्टम लगातार नए खतरों और घोटालों का पता लगाने के लिए विकसित होते रहते हैं – यहां तक कि पहले कभी नहीं देखे गए दुर्भावनापूर्ण पैटर्न को भी पहचानते हैं।”

वहीं गूगल सिक्योरिटी में इंजीनियरिंग की उपाध्यक्ष हीदर एडकिंस ने भी इसके विषय में अपनी राय रखी है, “एआई बचाव पक्ष की दुविधा को दूर कर रहा है… हमने हमलावरों द्वारा उनका फायदा उठाने से पहले कमजोरियों का पता लगाने के लिए एआई का उपयोग किया है। यह खेल बदलने वाला है।”

सुरक्षा में नवाचार को बढ़ावा देकर, सुरक्षा चार्टर एआई-आधारित विकास के लिए एक रूपरेखा तैयार करता है, जहां संरक्षण, विश्वास और पैमाना एक साथ चलते हैं।”

ये पढ़ें: लॉन्च से पहले ही Vivo के इस फोन ने मचा दी धूम, इतनी कम कीमत में देगा धांसू फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageAi+ ने लॉन्च किया Pulse 2 FE, 10 हजार से कम में 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा

फोन के नाम में FE दिखते ही अब तक दिमाग में बस यही बात आती थी कि ये किसी मॉडल का सस्ता वर्ज़न होगा। लेकिन Ai+ ने आज भारत में जो Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च किया है, उसकी कीमत ₹9,999 रखी गयी है। वहीँ मार्च में आया Ai+ Pulse 2 ₹7,499 की शुरूआती कीमत …

Image7,000mAh बैटरी अब 17 हज़ार से कम में, OnePlus ने लॉन्च किया N6 Lite

OnePlus ने भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और यही अब कंपनी की मौजूदा लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। ये फोन सिर्फ एक ही 4GB + 64GB वैरिएंट में आया है, जिसकी कीमत ₹16,999 रखी गयी है। यानी ये N6x से नीचे बैठता है, जो ₹20,999 से शुरू होता है। आप इसे …

Imagevivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

Discuss

Be the first to leave a comment.