Pan Card में मोबाइल नंबर कैसे बदलें?, घर बैठे हो जाएगा काम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कई बार ऐसा होता है, कि किसी कारणवश हमें हमारा मोबाइल नंबर बदलना पड़ता है, और आपके साथ भी ऐसा हुआ ही होगा। हालांकि, इसके बाद हम आसानी से सब जगह से अपने मोबाइल नंबर को चेंज कर लेते है, Pan Card में मोबाइल नंबर की जानकारी बदलना भूल जाते हैं। इस लेख में हमनें बताया है, कि Pan Card में मोबाइल नंबर कैसे बदलें? ( Pan card details Changing Process) इसके बाद आप आसानी से ऑनलाइन माध्यम से ये प्रक्रिया को पूरा कर पाएंगे।

ये पढ़ें: लॉन्च से पहले ही Vivo के इस फोन ने मचा दी धूम, इतनी कम कीमत में देगा धांसू फीचर्स

Pan Card में मोबाइल नंबर कैसे बदलें?

  • इसके लिए सबसे पहले अपने फोन या कंप्यूटर में https://tinpan.proteantech.in/ वेबसाइट को ओपन करें।
  • यहां पर आपको “Apply for Pan” का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब एक Online Pan Application फॉर्म खुलेगा, आपको इस फॉर्म को भरना होगा।
  • फॉर्म भरते समय आपको एप्लीकेशन टाइप में “Changes or Correction in existing PAN Data/Reprint of PAN Card” वाले ऑप्शन को चुनना है।
  • इसके बाद कैप्चा कोड डालें, और सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक फिर से चेक करने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक टोकन नंबर आपके ईमेल पर आयेगा, जिसके माध्यम से आप फॉर्म को दोबारा खोल पाएंगे। इसके साथ ही स्क्रीन पर “Continue with PAN Application Form” का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब आपको इस प्रक्रिया को ऑनलाइन माध्यम से पूरा करने के लिए “Submit digitally through e-KYC & e-Sign (Paperless)” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद अपने आधार के आखिरी चार अंकों को दर्ज करें।
  • फिर जिस जानकारी को Pan Card में अपडेट करना है, उसे भरें। हमें मोबाइल नंबर अपडेट करना है, इसलिए मोबाइल नंबर भर कर बॉक्स पर टिक करें, और “Next” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नया मोबाइल नंबर और बाकी अन्य जानकारी भर कर फिर से “Next” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको मांगे गए दस्तावेज अपलोड करना है, जैसे आधार कार्ड, फोटो, सिग्नेचर आदि।
  • डिक्लेरेशन वाले सेक्शन में आपको “Himself/Herself” वाले ऑप्शन को चुनना है, और फिर फॉर्म की जानकारी को चेक करने के बाद “Submit” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आप पेमेंट वाले सेक्शन में आ जाएंगे, यहां पर आपको किसी भी माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट करना है, उसके बाद उसकी रिसिप्ट को डाउनलोड करें।
  • अगली स्टेप में आपको “Continue” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है, फिर आपके आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर पर OTP आयेगा, उसे दर्ज करें, और टर्म्स एंड कंडीशंस एक्सेप्ट करने के बाद “Authenticate” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको फिर से एक OTP दर्ज करना होगा, इसके बाद e-Sign करें, और acknowledgment फॉर्म को फाइनलॉफ करें, जिसे ओपन करने के लिए आपका पासवर्ड आपकी जन्मतिथि (DD/MM/YYYY) होगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Pan Card में सुधार कौन कर सकता है?

जिस व्यक्ति के पास Pan Card है, वो स्वयं ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से अपने Pan Card में सुधार कर सकते हैं।

Pan Card में बदलाव के लिए कितनी फीस लगती है?

Pan Card में बदलाव करने के लिए आपको 50 रुपए से 1017 रुपए तक की फीस देना पड़ सकती है।

Pan Card की जानकारी बदलने के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौनसी है?

यदि आप अपने Pan Card में बदलाव करना चाहते हैं, तो उसके लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://tinpan.proteantech.in/ पर विजित कर सकते हैं।

निष्कर्ष

इस लेख में बताई गई प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आप आसानी से ऑनलाइन माध्यम से घर बैठें अपने Pan Card में किसी भी जानकारी को बदल सकते हैं। हालांकि, आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले जो भी आवश्यक दस्तावेज जरूरी है, उन्हें अपने पास रखें।

ये पढ़ें: अब Whatsapp से भी मिलेगा पैसा कमाने का मौका, जल्द शामिल होंगे ये खास फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

Imageराशन कार्ड e-KYC कैसे करें: घर बैठे आधार कार्ड और फोन से ऐसे होगी पूरी

राशन लेने दुकान पहुंचे और डीलर ने कह दिया कि पहले घर के बाकी लोगों को भी साथ लाइए, उनकी Ration Card e-KYC अभी बाकी है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि राशन कार्ड में जितने नाम दर्ज हैं, e-KYC उन सभी की अलग-अलग होती है, और दुकान पर ये e-POS मशीन पर अंगूठा या आंख …

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

ImageNetflix Plans 2026 – जानें Netflix के सभी प्लान, सबसे सस्ता कौन सा और फ्री में कैसे मिलेगा, पूरी डिटेल

Netflix आज लगभग हर घर के मोबाइल और TV पर चलता है, लेकिन जब बात प्लान चुनने की आती है, तो अक्सर उलझन हो जाती है। कौन सा प्लान सबसे सस्ता है, किसमें कितनी स्क्रीन एक साथ चलेंगी, और 4K वाली क्वॉलिटी किस प्लान में मिलेगी और वो जेब पर कितना भारी होगा। भारत में …

Discuss

Be the first to leave a comment.