Edits एप अब सभी के लिए उपलब्ध, मिलेंगे नेक्स्ट लेवल एडिटिंग फीचर्स फ्री में

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Edits By Instagram: Meta ने मंगलवार को आखिरकार सभी यूजर्स के लिए Edits एप को रोलआउट कर दिया है, और अब ये एप Google Play Store और App Store दोनों पर उपलब्ध है। एप को इंस्टाग्राम रील को एडिट करने के लिए बनाया गया है, जिसमें आप कई एडवांस्ड फीचर्स को यूज कर सकते हैं, और इसकी खास बात है, कि इसे यूज करना काफी आसान है। ये एप CapCut, InShot जैसे सभी वीडियो एडिटिंग एप्स को सीधे टक्कर देगा। आगे Edits एप के फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Moto Tag से किसी भी चीज को ट्रैक करना होगा आसान, कल से इस कीमत पर होगा उपलब्ध

Edits एप के फीचर्स

  • सिंगल फ्रेम प्रिसिजन के साथ वीडियो को एडिट किया जा सकता है।
  • रिजॉल्यूशन के लिए कैमरा सेटिंग्स, फ्रेम रेट, और डायनामिक रेंज को एडजस्ट किया जा सकता है, इसके अतिरिक्त अपग्रेडेड फ्लैश और जूम कंट्रोल भी मिलता है।
  • यूजर्स AI एनीमेशन की सहायता से इमेजेस का उपयोग भी कर सकते हैं।
  • यूजर्स इस एप की सहायता से वीडियो के बैकग्राउंड को भी चेंजर सकते हैं, हालांकि इसके लिए उन्हें ग्रीन स्क्रीन फीचर का उपयोग करना होगा।
  • इसमें आपको कई प्रकार के फ़ॉन्ट्स, साउंड और वॉइस इफेक्ट्स, वीडियो फिल्टर, स्टिकर्स, और अन्य विजुअल एलिमेंट्स मिलेंगे।
  • यूजर्स ऑडियो को एन्हांस कर पाएंगे, इसके साथ ही वीडियो से बैकग्राउंड नॉइस को भी हटाया जा सकता है।
  • एप आपके वीडियो के लिए अपने आप ही कैप्शन भी जनरेट कर सकता है, और उसे आप कस्टमाइज भी कर पाएंगे।

Edits By Instagram में देख पाएंगे रील इनसाइट्स

Meta Launches Edits, A New CapCut Rival Video Editing Apps Here Check Features Here (2)

इस एप में आपको वीडियो एडिट करने का ऑप्शन तो मिल ही रहा है, जिन वीडियो को आप किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाल सकते हैं। इन वीडियो में आपको किसी प्रकार का वॉटरमार्क नहीं मिलेगा।

इसके अतिरिक्त, ये इंस्टाग्राम से कनेक्टेड है, और Edits के डैशबोर्ड पर आप अपनी रील के इनसाइट को भी देख सकते हैं, जिससे आप रील की परफॉरमेंस को ट्रैक कर पाएं। इसमें फॉलोवर्स, नॉन फॉलोवर्स द्वारा एंगेजमेंट, स्किप रेट जैसे कई मैट्रिक्स शामिल होंगे।

ये पढ़ें: Vivo T4 5G अल्टरनेटिव्स: समान कीमत में मिलेंगे बेहतर फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageApple ने भारत में बढ़ाए iPhone 16, iPhone 17, iPhone Air और 17e के दाम, जानें अब किस कीमत पर मिलेंगे आपको पुराने iPhones

Apple के “Surprise and Shine” इवेंट में सिर्फ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की घोषणा नहीं हुई। नए Pro मॉडल सामने आने के थोड़ी ही देर बाद कंपनी ने अपनी लाइनअप में बचे हुए बाकी सभी iPhone के दाम चुपचाप बढ़ा दिए। iPhone 16, iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air, ये …

ImageWhatsApp Web पर अब बिना ऐप डाउनलोड फ्री वॉइस और वीडियो कॉल फीचर उपलब्ध, लैपटॉप पर ऐसे करें शुरू

WhatsApp ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर Web Calling की घोषणा कर दी है। यानी अब आप अपने लैपटॉप से ही ब्राउज़र में WhatsApp Web खोलकर सीधे वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे, वन-टू-वन और ग्रुप दोनों। इसके लिए डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करना ज़रूरी नहीं है। कंपनी के अनुसार ये कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, इन पर …

ImageInstagram Edits ऐप जल्द उपलब्ध होगा, मिलेंगे सबसे बेहतरीन एडिटिंग फीचर्स

Instagram अपने यूजर्स की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कुछ न कुछ नए फीचर्स को पेश करता रहता है, और अब हाल ही में Instagram ने अपने यूजर्स के लिए Edits ऐप लॉन्च किया है, जिस पर कई फीचर्स के साथ यूजर्स अपने वीडियो को एडिट कर पाएंगे। आगे इस Insragram Edits ऐप के …

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

Discuss

Be the first to leave a comment.