2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्में, अगर नहीं देख पाए, तो अब OTT पर देखें

  • Like
  • Comment
  • Share

वर्ष 2022 बॉलीवुड के लिए काफी उथल-पुथल भरा रहा। लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों में उतनी चहल- पहल देखने को नहीं मिली जितनी उम्मीद लगाई गयी थी। 2022 में बॉलीवुड द्वारा 2019 और 2020 के मुकाबले, काफी कम फिल्मो को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया। ओटीटी के चलन ने सिनेमा को देखने और दिखाने की परंपरा को काफी हद तक बदल दिया है। अब जो फिल्में सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती उन्हें ओटीटी पर खूब सराहा जाता है। लेकिन 2022 में कुछ फिल्में ऐसी भी रही हैं, जिन्होंने बड़े पर्दे पर खूब कमाई भी की और बाद में अब OTT पर भी सभी दर्शकों के दिल में अपनी ख़ास जगह बनाई।

यह भी पढ़े :- इस दिन OTT पर रिलीज़ होगी ब्लॉकबस्टर फिल्म Black Panther Wakanda Forever

ये सभी ब्लॉकबस्टर फिल्में 2022 में रिलीज़ हुई हैं और दर्शक इन्हें बड़े परदे के बाद OTT पर भी खूब पसंद कर रहे हैं। यदि आप इन फिल्मों को अभी तक नहीं देख पाये हैं, तो चिंता न करें, नीचे पूरी लिस्ट है और आप जान सकते हैं कि कौन-से OTT चैनल पर आप इन्हें स्ट्रीम कर सकते हैं।

KGF Chapter 2

KGF Chapter 2 साल 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शुमार है। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 980 करोड़ रुपये रहा। KGF Chapter 2 2018 में आई KGF Chapter 1 का सीक्वल है। फिल्म में सुपरस्टार यश मुख्य भूमिका में है, उनके साथ फिल्म में संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधि, प्रकाश राज, मालविका और अविनाश जैसे दिग्गज कलाकार भी हैं।

OTT प्लेटफार्म – Amazon Prime Video

Brahmastra: Part One – Shiva

कुल 9 साल की जद्दोजहद के बाद Brahmastra: Part One – Shiva को 2022 में भारतीय सिनेमघरों में रिलीज़ किया गया। फिल्म या तो दर्शकों को खूब पसंद आई या बिलकुल भी पसंद नहीं आई। फिल्म का बॉक्सऑफिस कलेक्शन 431 करोड़ रहा। ब्रह्मास्त्र फिल्म में अमिताभ बच्चन, रनबीर कपूर, आलिया भट्ट, नागार्जुन, शारुख खान और मोनी रॉय जैसे बड़े-बड़े कलाकार हैं। फिल्म की कहानी हिन्दू मेथालॉजी पर आधारित है।

Brahmastra: Part One – Disney+ Hotstar

The Kashmir Files

कई सालों में जाकर कोई ऐसी फिल्म बनती है जो आपके दिल को अंदर तक देहला कर रख दे। The Kashmir Files ऐसी ही एक फिल्म है, जिसने 2022 में सिनेमघरों में दस्तक देते ही दर्शकों के दिलो और दिमाग में भी अपनी गहरी छाप छोड़ी। फिल्म की कहानी सत्य घटनाओं पर आधारित है। 1990 में कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के साथ नरसंहार को फिल्म में दर्शाया गया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार और चिन्मय मांडलेकर हैं।

The Kashmir Files – ZEE 5

यह भी पढ़े :- क्या ? BGMI Google Play Store पर जनवरी 2023 में वापस आ रहा है ?

Gangubai Kathiawadi

Gangubai Kathiawadi एक बायोग्राफिकल (biographica) क्राइम ड्रामा मूवी है। फिल्म में 1960 में मुंबई की माफिया क्वीन गंगूबाई की असल जीवन संघर्षों को दर्शाया गया है। फिल्म में आलिया भट्ट ने गंगूबाई का किरदार निभाया है, उनके साथ फिल्म में आपको अजय देवगन, जिम सरभ, शांतनु माहेश्वरी और विजय राज़ देखने को मिलेंगे।

OTT प्लेटफार्म – Netflix

Bhool Bhulaiya 2

Bhool Bhulaiya 2, 2007 में आई अक्षय कुमार की फिल्म Bhool Bhulaiya का सीक्वल है। यह एक कॉमेडी हॉरर फिल्म में। फिल्म की कास्ट की बात करे तो, इसमें कार्तिक आर्यन, तब्बू, कियारा आडवानी, राजपाल यादव और अश्विनी कालसेकर आदि हैं।

OTT प्लेटफार्म – Netflix

Rocketry: The Nambi Effect

Rocketry: The Nambi Effect 2022 की ख़ास फिल्मों में से एक है। फिल्म की कहानी सत्य घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में, ISRO के एक बेहतरीन वैज्ञानिक नाम्बी नारायण पर लगे देशद्रोह के इल्ज़ाम और उनके संघर्षों को दर्शकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है। फिल्म को 8.8 IMDB रेटिंग प्राप्त है।

OTT प्लेटफार्म – Amazon Prime (कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम) और Voot Select (हिंदी )

यह भी पढ़े :- iPhone 13 से टक्कर लेने के लिए Xiaomi लेकर आया Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ नया फ़ोन

RRR

RRR तेलगु भाषा की एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे सिनेमाघरों में हिंदी भाषा में भी रिलीज़ किया गया था। RRR 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। फिल्म में राम चरन, N.T. R जूनियर तथा आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1200 करोड़ रूपए थी।

OTT प्लेटफार्म – Netflix

Kantara

कन्नड़ भाषा में बनी फिल्म Kantara 2022 की हाईलाइट रही। फिल्म ने बड़े परदे पर अपनी गहरी छाप छोड़ी है। फिल्म में क्षेत्र विशेष की धार्मिक प्रथाओं को दर्शकों तक पहुँचाने का प्रयास किया गया है और यह प्रयास सफल भी रहा। फिल्म में कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी मुख्य किरदार में है।

OTT प्लेटफार्म – Netflix

Jugjugg Jeeyo

अपने परिवारजनों के साथ बैठ कर देखने के लिए Jugjugg Jeeyo एक बेहतरीन फिल्म है। यह एक ड्रामा कॉमेडी फिल्म है। फिल्म के किरदारों की बात करे तो फिल्म में कियारा आडवानी, वरुन धवन, नीतू कपूर और अनिल कपूर हैं।

OTT प्लेटफार्म – Amazon Prime

Bhediya

Bhediya एक हिंदी भाषी कॉमेडी हॉरर फिल्म है। फिल्म ने सिनेमाघरों में दर्शकों पर अपना जादू चलाने में कामयाब रही। भेड़िया फिल्म में वरुन धवन और कृति सेनोन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, इनके साथ फिल्म में आपको श्रद्धा कपूर, दीपक डोबरियाल और अभिषेक बैनर्जी भी देखने को मिलेंगे।

OTT प्लेटफार्म – फिल्म को आप जल्द ही JioCinema पर देख पाएंगे।

Unchai

Unchai 2022 में रिलीज़ हुई एक एडवेंचर ड्रामा (Adventure Drama) फिल्म है। फिल्म की कहानी जितनी सिंपल है, यह फिल्म उतनी ही मज़ेदार और इमोशनल भी है। फिल्म में चार दोस्तों की कहानी दिखाई गयी है। इन चारों दोस्तों में से एक की मृत्यु हो जाती है, बाकी के तीन दोस्त अपने दोस्त का सपना माउंट एवेरेस्ट की चढ़ाई को पूरा करना चाहते हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन सहित बोमन ईरानी, अनुपम खेर, परिनीति चोपड़ा, डैनी डेंज़ोंग्पा और सारिका हैं।

OTT प्लेटफार्म – Zee 5

Drishyam 2

Drishyam 2 ने 2022 में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। 2015 में आई Drishyam के सीक्वल के रूप में रिलीज़ हुई Drishyam 2 ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की है। अजय देवगन, तब्बू, अक्षय खन्ना, श्रिया शरन, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफार्म पर देख सकते हैं, लेकिन फिल्म को देखने लिए आपको इसे 199 रूपए में रेंट लेना होगा।

OTT प्लेटफार्म – Amazon Prime

यह भी पढ़े :- Doctor G समेत देखिए ओटीटी पर यह फिल्में, कॉमेडी के साथ मिलेगा ड्रामा का तड़का


Related Articles

ImageRealme P4R vs Vivo T5 Lite 5G: ₹20,000 में बड़ी बैटरी या हल्का डिज़ाइन, कौन सा खरीदें?

Realme P4R vs Vivo T5 Lite 5G: ₹20,000 से कम का 5G सेगमेंट इस समय भारत का सबसे भीड़भाड़ वाला स्मार्टफोन बाज़ार बन चुका है, और realme ने यहां कुछ ही समय पहले अपनी P4 सीरीज़ के नए फोन realme P4R के साथ दस्तक दी थी, जो बड़ी बैटरी और मज़बूती को अपनी सबसे बड़ी …

Imageसाल के पहले हफ्ते ही लगेगा OTT पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अमिताभ बच्चन सहित भुवन बम की फिल्में होंगी रिलीज़

साल 2022 मनोरंजन से भरपूर रहा है। सिनेमाघरों के सहित OTT प्लेटफार्म ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। अब इसी एंटरटेर्मेंट की उम्मीद 2023 में भी लगाई जा रही है। साल 2023 भी मसाला मूवी और वेब सीरीज़ से परिपूर्ण होगा। साल के शुरुआती हफ्ते में ही OTT पर एंटरटेर्मेंट के तड़के के …

Imageइस हफ्ते ओटीटी पर लगने वाला है एंटरटेर्मेंट का ओवरडोज़, पिचर्स सीजन 2 सहित देखिये कई मज़ेदार वेब सीरीज़ और शोज़

साल 2022 में भले ही बड़े पर्दे की फिल्में दर्शकों को कुछ ख़ास लुभा नहीं पाई, लेकिन ओटीटी पर आने वाली वेब सीरीज़ और शोज़ को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। दर्शकों की पसंद और ओटीटी की बढ़ती डिमांड के चलते ओटीटी पर हर हफ्ते कोई न कोई नयी वेब सीरीज़ या …

ImageJune 2026 OTT Release – जून 2026 में OTT पर रिलीज़ होने वाली सबसे बड़ी फिल्में और वेब सीरीज़

नया महीना आ गया है और इसके साथ OTT पर फिर से धमाका होने वाला है। अगर आप भी हर वीकेंड यही सोचते रह जाते हैं कि “नया क्या देखें”, तो June 2026 आपके लिए भर भर के कंटेंट लेकर आ रहा है। इस महीने कुछ फिल्में आपको क्राइम की अंधेरी दुनिया की सैर करवाएंगी, …

ImageInstagram Reels और Stories TV पर कैसे देखें – बड़ी स्क्रीन पर चलाने के 5 आसान तरीके

रील्स या Stories देखते-देखते कब आधा घंटा निकल जाता है, अक्सर पता ही नहीं चलता। और जब कोई मज़ेदार Reel या किसी दोस्त की Story सामने आती है, तो मन करता है कि इसे फ़ोन की छोटी स्क्रीन पर अकेले नहीं, घरवालों या दोस्तों के साथ बड़े TV पर देखें। सवाल बस इतना है कि …

Discuss

Be the first to leave a comment.