iPhone 13 से टक्कर लेने के लिए Xiaomi लेकर आया Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ नया फ़ोन

बेहतरीन फीचरों और डिज़ाइन के साथ Xiaomi ने लॉन्च की Xiaomi 12S सीरीज़। इसमें तीन फोन पेश किये हैं - Xiaomi 12S, Xiaomi 12S Pro, और Xiaomi 12S Ultra और तीनों ही प्रीमियम हैं।

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi ने आखिरकार अपनी प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज़ Xiaomi 12S आज लॉन्च कर दी है। इसमें कंपनी ने तीन स्मार्टफोन पेश किये हैं – Xiaomi 12S, Xiaomi 12S Pro, और Xiaomi 12S Ultra और तीनों ही प्रीमियम हैं। फिलहाल इन्हें चीन में लॉन्च किया गया है और इनमें Leica कैमरा सेटअप और Snapdragon 8+ Gen 1 जैसे फ़ीचर शामिल हैं। आइये इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: OnePlus का धमाका! बेहद कम दाम में 80W चार्जिंग के साथ भारत में लॉन्च हुआ OnePlus Nord 2T

Xiaomi 12S सीरीज़ कीमतें

Xiaomi 12S Xiaomi 12S Pro Xiaomi 12S Ultra
8+128GB – 3999 युआन (लगभग 47,000 रूपए) 8+128GB – 4699 युआन (लगभग 55,400 रूपए)
8+256GB – 4299 युआन (लगभग 50,711 रूपए)8+256GB – 4999 युआन (लगभग 58,940 रूपए)8+256GB – 5999 युआन (लगभग 70,730 रूपए)
12+256GB – 4699 युआन (लगभग 55,400 रूपए)12+256GB – 5399 युआन (लगभग 63,600 रूपए)12+256GB – 6499 युआन (लगभग 76,620 रूपए)
12+512GB – 5199 युआन (लगभग 61,300 रूपए)12+512GB – 5899 युआन (लगभग 69,550 रूपए)12+512GB -6999 युआन (लगभग 82,520 रूपए)

Xiaomi 12S और 12S Pro काले, बैंगनी, हरे और सफ़ेद रंगों में उपलब्ध होंगे, जबकि Xiaomi 12S Ultra काले और हरे रंगों में उपलब्ध होगा।

Xiaomi 12S स्पेसिफिकेशन

Xiaomi 12S में 6.28-इंच की AMOLED 120Hz डिस्प्ले दी गयी है। फ़ोन में Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट के साथ LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज मौजूद है। इसके अलावा फ़ोन में Leica के ड्यूल रियर कैमरे हैं, जिनमें 50MP का प्राइमरी सेंसर Sony IMX707 लेंस के साथ और 13MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस शामिल है। इसके अलावा फ़ोन में 4500mAh की बैटरी 67W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आएगी।

ये पढ़ें: [एक्सक्लूसिव] OnePlus 10T की पहली झलक: देखें OnePlus 10 Pro से कितना अलग है ये नया प्रीमियम फ़ोन

Xiaomi 12S Pro फ़ीचर

Xiaomi 12S Pro में 2K AMOLED डिस्प्ले है, ये भी 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगी। इसमें ट्रिपल रियर सेंसर मौजूद हैं। इनमें तीनों ही कैमरे 50MP के हैं, जिसमें प्राइमरी लेंस, अल्ट्रा-वाइड लेंस और एक पोर्ट्रेट सेंसर शामिल हैं।

साथ ही ये फ़ोन 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा, वहीँ बैटरी इसमें 4600mAh की है। साथ ही 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी इसमें मौजूद है। इस सीरीज़ के तीनों ही स्मार्टफोन Android 12 सॉफ्टवेयर के साथ MIUI 13 के साथ आएंगे।

Xiaomi 12S Ultra स्पेसिफिकेशन

Xiaomi 12S Ultra में ख़ास चीज़ है, उसका लैदर बैक कवर, और कैमरा सेटअप के चारों तरफ गोल्डन रिंग मौजूद है। इसके अलावा ये फ़ोन IP68 सर्टिफिकेशन के साथ आएगा और इसमें 3D वेपर चैम्बर कूलिंग सिस्टम भी है। फ़ोन में तीन रियर कैमरे हैं, जिनमें 50MP का मुख्य सेंसर Sony IMX989 सेंसर के साथ मौजूद है, दूसरा 48MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस है और तीसरा 48MP का पेरिस्कोप कैमरा है, जो 120x तक हाइब्रिड ज़ूम के साथ क्लिक कर सकता है। इसके अलावा इसमें 32MP का सेल्फी सेंसर शामिल है।

ये पढ़ें: इन स्मार्टफोनों पर सबसे पहले आ रहा है Android 13 अपडेट, क्या आपका फ़ोन भी है शामिल ?

इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 6.73-इंच की 2K QHD+ AMOLED डिस्प्ले है। ये 120Hz रिफ्रेश रेट, 1500 निट्स ब्राइटनेस और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आएगी। यहां भी LTPO पैनल का ही इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा इसमें भी LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज शामिल हैं।

हालांकि Xiaomi 12S Ultra इस सीरीज़ में सबसे प्रीमियम फ़ोन है, लेकिन फिर भी इसमें 120W फ़ास्ट चार्जिंग नहीं है। यहां 4860mAh बैटरी के साथ 67W वायर फ़ास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageTecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च: 144Hz कर्व्ड AMOLED और ऑप्टिकल ज़ूम के साथ इस कीमत पर लॉन्च

Tecno ने आज, 17 जुलाई को, भारत में अपना नया कैमरा-सेंट्रिक स्मार्टफोन Tecno Camon 50 Ultra 5G लॉन्च कर दिया है। करीब 40 हज़ार रुपये के बजट में उतरे इस फोन की सबसे बड़ी खूबी है इसका 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम ऑफर करता है। इसके साथ 6.78-इंच का 144Hz कर्व्ड AMOLED …

ImageXiaomi 12 और 12 Pro लॉन्च हुए; फोनों में आये फ़ीचर उस जायेंगे आपके होश

Xiaomi ने साल शुरू ने से दो दिन पहले ही आज अपनी नयी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज़ को लॉन्च कर दिया है। Xiaomi 12 और Xiaomi 12 Pro वो दो स्मार्टफोन हैं, जिन्हें कंपनी ने काफी बेहतरीन फीचरों के साथ बाज़ार में उतारा है। इन दोनों ही स्मार्टफोनों में 120Hz डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

ImageiQOO 16 के फीचर लीक, जानें 8500mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro समेत इस गेमिंग फ्लैगशिप में क्या मिलेगा?

iQOO जल्द ही अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज़ लाने की तैयारी में है और आने वाले iQOO 16 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। टिपस्टर Digital Chat Station ने वीबो पर इस फोन के कई अहम फीचर्स की जानकारी शेयर की है। लीक के अनुसार, iQOO 16 का इंजीनियरिंग सैंपल अभी टेस्टिंग फेज़ में …

ImageOnePlus N6 8,000mAh दमदार बैटरी के साथ लॉन्च – एक बार चार्ज पर चलेगा कई दिन, जानिए कीमत

OnePlus ने भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन पेश किया है, जिसका नाम OnePlus N6 है। Nord CE6 Lite (रिव्यू) के नीचे के सेगमेंट में आया यह नया N-सीरीज़ डिवाइस लंबी बैटरी लाइफ, मज़बूती से जुड़े फ़ीचर्स और जाना-पहचाना OxygenOS अनुभव अपेक्षाकृत किफ़ायती कीमत पर लेकर आया है। OnePlus N6 को हरे (Fresh Mint) और …

Discuss

1 Comment
User
anil.gaur
Anonymous
4 years ago

i am realy

Reply