[एक्सक्लूसिव] OnePlus 10T की पहली झलक: देखें OnePlus 10 Pro से कितना अलग है ये नया प्रीमियम फ़ोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus 10T को लेकर काफी समय से चर्चा है। OnePlus का ये अगला फ्लैगशिप फ़ोन कैसा होगा, सभी जानना चाहते हैं और आज हम इस स्मार्टफोन के डिज़ाइन की पूरी जानकारी आपको यहां Smartprix पर देने वाले हैं, वो भी बिलकुल एक्सक्लूसिव। आइये देखते हैं OnePlus 10T की पहली झलक।

OnePlus 10 सीरीज़ में पहले ही दो स्मार्टफोन OnePlus 10 Pro और 10R सामने आ चुके हैं और OnePlus 10T इस सीरीज़ में तीसरा स्मार्टफोन है, जो जल्दी ही लॉन्च हो सकता है। आज यहाँ Onleaks के साथ पार्टनरशिप में हम आपके लिए इस स्मार्टफोन के डिज़ाइन को दर्शाती तस्वीरें और वीडियो लेकर आये हैं, जिनमें आप हर एक एंगल से इस प्रीमियम स्मार्टफोन का डिज़ाइन देख सकते हैं। 

ये तस्वीरें फ़ोन के प्री-प्रोडक्शन यूनिट की लाइव फोटो हैं, जिन्हें आप हमारे इस आर्टिकल में नीचे देख सकते हैं। 

OnePlus 10T front and back

ये पढ़ें: Nothing Phone (1) की कीमतें हुई लीक; Snapdragon 778G+ के साथ लॉन्च होगा फ़ोन

OnePlus 10T की पहली झलक यहां देखें 

इस स्मार्टफोन की तस्वीर को देखेंगे तो आपको इसका रियर कैमरा मॉड्यूल OnePlus 10 Pro जैसा ही लगेगा, लेकिन इसमें फ़्लैश लाइट की जगह बदल दी गयी है। Pro वैरिएंट में ये नीचे की तरफ थी, और इस आने वाले OnePlus 10T में फ़्लैश लाइट ऊपर है। साथ ही 10 Pro में रियर कैमरा मॉड्यूल मर्ज होता है, लेकिन इस नए फ़ोन में ऐसा नहीं है। 

OnePlus 10T में प्लास्टिक फ्रेम के साथ आगे और पीछे दोनों तरफ ग्लास है। इसके अलावा फ़ोन को आप इन तस्वीरों में दो रंगों – हरे और काले में देख सकते हैं। दोनों ही रंग OnePlus 10 Pro वैरिएंट में भी मौजूद थे। OnePlus 10T की पहली झलक पाने के लिए ये स्लाइडशो देखें।

  • OnePlus 10T rear camera module
  • OnePlus 10T back panel
  • OnePlus 10T selfie camera module
  • OnePlus 10T design from side

OnePlus 10T में इस बार अलर्ट स्लाइडर नहीं है। साथ ही पावर बटन दायीं तरफ और वॉल्यूम रॉकर बायीं तरफ है। नीचे यानि बॉटम एज पर सिम ट्रे स्लॉट, टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल मौजूद है।

सामने की तरफ, एक बड़ी डिस्प्ले है और ऊपर बीच में पंच-होल सेल्फी सेंसर मौजूद है। गौर से देखें, तो फ़ोन के बेज़ेल भी बेहद स्लिम हैं।

इस स्मार्टफोन के डिज़ाइन को दर्शाती से वीडियो आप यहां देख देख सकते हैं –

OnePlus 10T स्पेसिफिकेशन

OnePlus 10T में 6.7-इंच की फुल एचडी+ LTPO 2.0 E4 AMOLED डिस्प्ले मिलने के आसार हैं। फ़ोन में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास भी होगा। इसके अलावा ये फ़ोन क्वालकॉम के नए फ्लैगशिप प्रोसेसर Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ आ सकता है, जिसमें 12GB तक की RAM और 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज आ सकती हैं।

OnePlus 10T में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने के ही आसार हैं। इनमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 16MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कमर और 2MP का मैक्रो सेंसर आ सकता है। इस फ़ोन में 32MP का सेल्फी सेंसर आ सकता है। फ़ोन में 4800mAh की बैटरी आएगी और साथ ही इसमें 10R की तरह 150W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद होगा।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageExclusive: OnePlus 11 Pro का पहली झलक, इस बार कैमरा मॉड्यूल के साथ डिज़ाइन में नज़र आएगा बड़ा बदलाव

OnePlus 10 Pro और 10T कंपनी ने प्रीमियम स्मार्टफोन हैं, जिन्हें हमने इस साल Snapdragon 8 Gen 1 के साथ देखा। लेकिन अब इसके सक्सेसर OnePlus 11 Pro की चर्चा ज़ोरों पर है। हाल में आपने खबरें सुन होंगी कि ये फ़ोन दिसंबर 2022 में लॉन्च हो सकता है, लेकिन आज हम आपके लिए OnePlus …

Image150W चार्जिंग के साथ OnePlus ला रहा है एक और ज़बरदस्त फ़ोन; नाम, डिज़ाइन रेंडर और स्पेसिफिकेशन लीक

Qualcomm ने हाल ही में नया लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट और Snapdragon 8 Gen 1 का अपग्रेडेड वर्ज़न Snapdragon 8+ Gen 1 लॉन्च किया है। अब OnePlus जल्दी ही इस नए चिपसेट के साथ पहला स्मार्टफोन लेकर आ सकता है। इस स्मार्टफोन का नाम और नहीं बल्कि OnePlus 10T 5G है, जिसके बारे में हम काफी …

ImageRedmi Note 17 Pro, Pro Max लॉन्च, Note सीरीज़ में पहली बार मिली 10,000mAh बैटरी

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज की सबसे भरोसेमंद पसंद रही है, क्योंकि कंपनी हर मॉडल में बैलेंस्ड स्पेसिफिकेशन के साथ कीमत भी काबू में रखती आई है। लेकिन इस बार ये बात पूरी तरह लागू नहीं होती। पिछले महीने ₹27,999 में आया Redmi Note 17 अब भी बाज़ार में है, और आज उसी सीरीज़ …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

Discuss

Be the first to leave a comment.