Exclusive: OnePlus 11 Pro का पहली झलक, इस बार कैमरा मॉड्यूल के साथ डिज़ाइन में नज़र आएगा बड़ा बदलाव

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus 10 Pro और 10T कंपनी ने प्रीमियम स्मार्टफोन हैं, जिन्हें हमने इस साल Snapdragon 8 Gen 1 के साथ देखा। लेकिन अब इसके सक्सेसर OnePlus 11 Pro की चर्चा ज़ोरों पर है। हाल में आपने खबरें सुन होंगी कि ये फ़ोन दिसंबर 2022 में लॉन्च हो सकता है, लेकिन आज हम आपके लिए OnePlus 11 Pro के डिज़ाइन की पहली झलक लाये हैं।

दरअसल, हमें OnLeaks के साथ पार्टनरशिप में OnePlus 11 Pro की कुछ तस्वीरें मिलीं हैं, जो इसकी पहली झलक दिखाती हैं। फ़ोन में कैमरा मॉड्यूल को बिलकुल बदल दिया गया है, लेकिन बाकी कुछ चीज़ें हैं, जो यहां आपको OnePlus 10 Pro से मिलती-जुलती ही दिखेंगी।

ये पढ़ें: 150W चार्जिंग और Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ भारत में OnePlus 10T लॉन्च हुआ

जैसे कि आप तस्वीर में देख सकते हैं, OnePlus 11 Pro का कैमरा मॉड्यूल गोल है, जिसमें तीन कैमरे, नीचे दायीं तरफ एक LED फ़्लैश और इनके बीच में Hassleblad की ब्रैंडिंग नज़र आ रही है, जबकि OnePlus का लोगो रियर पैनल के बीचों-बीच है, जैसे कि OnePlus 10 Pro और 10T में भी मौजूद है।

इसके अलावा फ़ोन के दायीं एज पर अलर्ट स्लाइडर है, जो कि कंपनी के लेटेस्ट फ्लैगशिप फ़ोन OnePlus 10T में से हटा लिया था, लेकिन यहां कंपनी ने नए प्रीमियम फ़ोन में अपने सिग्नेचर फ़ीचर अलर्ट स्लाइडर को वापस लाने का निर्णय लिया है। इसी के साथ यहाँ पावर बटन भी मौजूद है, जबकि बायीं तरफ वॉल्यूम रॉकर है।

OnePlus 11 Pro में स्क्रीन पर बायीं तरफ पंच-होल कटआउट भी नज़र आ रहा है, लेकिन बेज़ेल यहां काफी स्लिम है, जो डिस्प्ले को और भी आकर्षक बनाएंगे।

OnePlus 11 Pro स्पेसिफिकेशन

फ़ोन के कई लीक और अफवाहें सामने आ चुकी हैं, जिनके अनुसार ये Snapdragon 8 Gen 2 पर काम करेगा। अंदेशा ये है कि ये फ़ोन OPPO Find X6 Pro+ का रिब्रांडेड वर्ज़न भी हो सकता है। साथ ही रिपोर्टों की मानें तो OnePlus का ये फ़ोन अपने प्रेडेसर के मुकाबले ज़्यादा प्रीमियम होने की सम्भावना है।

11 Pro में भी आपको 80W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलने के आसार हैं। साथ ही इसमें QHD+ 120Hz फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। अन्य फीचरों को लेकर अभी जानकारी सामने आना बाकी है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

Image[एक्सक्लूसिव] OnePlus 10T की पहली झलक: देखें OnePlus 10 Pro से कितना अलग है ये नया प्रीमियम फ़ोन

OnePlus 10T को लेकर काफी समय से चर्चा है। OnePlus का ये अगला फ्लैगशिप फ़ोन कैसा होगा, सभी जानना चाहते हैं और आज हम इस स्मार्टफोन के डिज़ाइन की पूरी जानकारी आपको यहां Smartprix पर देने वाले हैं, वो भी बिलकुल एक्सक्लूसिव। आइये देखते हैं OnePlus 10T की पहली झलक। OnePlus 10 सीरीज़ में पहले ही …

ImageRealme GT 2 Pro की पहली झलक सामने आयी; कागज़ से प्रेरित है डिज़ाइन

Realme GT 2 Pro, 4 जनवरी को लॉन्च होने वाला है। इस फ़ोन को लेकर अब तक हमने कई अफवाहें/ लीक सुनी हैं और इसके डिज़ाइन के रेंडर भी देखें हैं, लेकिन आज Realme ने खुद इस स्मार्टफोन की पहली झलक शेयर की है। हाल ही में कंपनी ने इस फ़ोन के कैमरा, कनेक्टिविटी , …

ImageMac mini में आया Apple का पहला 2nm चिप, साथ Mac Studio भी भारत में लॉन्च, जानें इस बार कितनी ऊपर गयी कीमतें

सितम्बर में iPhone 18 सीरीज़ के लॉन्च से पहले ही कंपनी Apple ने भारत में दो डेस्कटॉप कंप्यूटर पेश किए हैं। इनमें नया Mac mini और नया Mac Studio शामिल हैं। हालांकि इस बार सबसे बड़ा बदलाव यहां चिप का है। कंपनी ने Mac mini में आपको नए M6 और M5 Pro चिप का विकल्प …

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products