इस दिन OTT पर रिलीज़ होगी ब्लॉकबस्टर फिल्म Black Panther Wakanda Forever

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

सुपर हिट मार्वल मूवी Black Panther Wakanda Forever की ओटीटी रिलीज़ डेट आ गई है। Wakanda Forever साल 2022 में हॉलीवुड की रिलीज़ बड़ी फिल्मों में से एक फिल्म रही है। यह 2018 में आई फिल्म Black Panther का सीक्वल है। इस फिल्म को नवम्बर 2022 में रिलीज़ किया गया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई की थी। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड करीब 800 मिलियन डॉलर से भी अधिक का कारोबार किया था। Wakanda Forever ने पिछली MCU मूवीज़, Iron Man, Ant-Man, Captain America: The First Avengers, Black Widow और Shang-Chi and the Legends of Ten Rings, सबका रेकॉर्ड तोड़ दिया था। अब बड़े पर्दे के बाद, ये फिल्म OTT पर सारे रेकॉर्ड्स ब्रेक करने आ रही है।

यह भी पढ़े :- बाल आधार कार्ड में बायोमेट्रिक डिटेल अपडेट करना अनिवार्य, जानिए कैसे और कहाँ करें अपडेट

किस OTT प्लेटफार्म पर रिलीज़ होगी Wakanda Forever

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Black Panther Wakanda Forever के राइट्स को ओटीटी प्लेटफार्म Disney Plus Hotstar द्वारा खरीदा गया था, ज़ाहिर सी बात है Wakanda Forever को Disney Plus Hotstar पर रिलीज़ किया जायेगा। फिल्म को आप 20 जनवरी से स्ट्रीम कर सकते हैं। यह फिल्म OTT पर हिंदी तथा अंग्रेजी भाषा सहित तमिल और तेलगु में भी रिलीज़ होगी।

Wakanda Forever कास्ट

Wakanda Forever में नयी कहानी के साथ-साथ नए किरदारों से भी परिचय होता है।

  • Letitia Wright (Shuri)
  • Lupita Nyong’o (Nakia)
  • Danai Gurira (Okoye)
  • Winston Duke (M’Baku)
  • Dominique Thorne (Ironheart)
  • Michaela Coel (Aneka)
  • Tenoch Huerta (Namor)
  • Martin Freeman (Everett K. Ross)
  • Angela Bassett (Queen Ramonda)
  • Mabel Cadena (Namora)
  • Alex Livinalli (Attuma)
  • Isaach de Bankolé (Wakandan River Tribe elder)
  • Dorothy Steel (Wakandan Merchant Tribe elder)
  • Danny Sapani (Wakandan Border Tribe elder)

Wakanda Forever प्लॉट

Wakanda Forever फिल्म में Black Panther की कहानी को आगे बढ़ाया गया है। किंग T’Challa की मृत्यु के बाद Wakanda और उसकी राज सत्ता कई संघर्षों से जूझ रही है। वाईब्रेनियम की सुरक्षा और राज्य की ज़िम्मेदारी Queen Ramonda अकेले संभाल रही हैं। इसी बीच वाईब्रेनियम को हथियाने के लिए Wakanda में कुछ अपरिचित शक्तियाँ आक्रमण करती हैं। फिल्म में यह देखना होगा कि Suri और Queen Ramonda कैसे इन अद्वितीय शक्तियों से वाईब्रेनियम और अपने राज्य Wakanda की सुरक्षा करेंगी और क्या Wakanda और पूरी दुनिया को नया Black Panther मिलता है या नहीं ? यदि मिलता है तो कौन होगा नया Black Panther ?

इस फिल्म में रोमांच, एक्शन और कॉमेडी सब कुछ देखने को मिलता है। फिल्म के किरदारों और उनके इमोशन से आप बड़ी ही आसानी से जुड़ जाएंगे। इस फिल्म का क्लाईमैक्स दर्शकों को खूब पसंद आया है। इसके अलावा इस फिल्म को देखते वक़्त दर्शक एक रहस्य्मयी दुनिया में जाते हैं, जहाँ दर्शक एक नई समुन्द्र की दुनिया के रोमांच को अनुभव करते हैं।

Wakanda Forever फिल्म के माध्यम से पुराने Black Panther “Chadwick Aaron Boseman” (किंग T’Challa) को ट्रिब्यूट भी दिया गया है। साल 2020 में Chadwick Aaron Boseman की मृत्यु Colon कैंसर से हो गयी थी।

यह भी पढ़े :- 60MP फ्रंट कैमरा के साथ भारत में लॉन्च हुआ Infinix Zero 20 स्मार्टफोन

Related Articles

ImageVivo ने लॉन्च किए X500 सीरीज़ के तीन फोन, Pro Max में 200MP ज़ूम कैमरा और 7800mAh बैटरी

एक नज़र में : Vivo ने भारत में अपनी X500 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें X500, X500 Pro और X500 Pro Max तीन फोन शामिल हैं, और इस बार कंपनी ने सबसे ज़्यादा ज़ोर ZEISS वाले ज़ूम कैमरे पर दिया है। इनमें सबसे बड़ा X500 Pro Max भारत में X सीरीज़ का पहला Pro …

2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्में, अगर नहीं देख पाए, तो अब OTT पर देखें

वर्ष 2022 बॉलीवुड के लिए काफी उथल-पुथल भरा रहा। लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों में उतनी चहल- पहल देखने को नहीं मिली जितनी उम्मीद लगाई गयी थी। 2022 में बॉलीवुड द्वारा 2019 और 2020 के मुकाबले, काफी कम फिल्मो को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया। ओटीटी के चलन ने सिनेमा को देखने और दिखाने की परंपरा …

Imageइस दिन हिंदी दर्शकों के लिए OTT पर रिलीज़ होगी रिकॉर्ड ब्रेकिंग फिल्म पुष्पा: द राइज़

पुष्पा:द राइज़, फिल्म को अब किसी परिचय किसी ज़रुरत नहीं है। कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज़ किया गया है। सुपर स्टार अल्लू अर्जुन की ये फिल्म दिसंबर में बड़े पर्दे पर रिलीज़ की गयी और इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने 20 दिनों में 300 करोड़ से …

ImageJailer 2 OTT Release: थिएटर के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी रजनीकांत की फिल्म, जानें कब से देख सकेंगे

एक नज़र में : रजनीकांत की Jailer 2 कल यानी 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, और अगर आप इसे घर बैठे देखना चाहते हैं, तो आपको ज़्यादा लंबा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स इसे थिएटर रिलीज के सिर्फ चार हफ्ते बाद Amazon Prime Video पर लाने की तैयारी …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

Discuss

Be the first to leave a comment.