इस दिन हिंदी दर्शकों के लिए OTT पर रिलीज़ होगी रिकॉर्ड ब्रेकिंग फिल्म पुष्पा: द राइज़

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पुष्पा:द राइज़, फिल्म को अब किसी परिचय किसी ज़रुरत नहीं है। कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज़ किया गया है। सुपर स्टार अल्लू अर्जुन की ये फिल्म दिसंबर में बड़े पर्दे पर रिलीज़ की गयी और इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने 20 दिनों में 300 करोड़ से भी ज़्यादा की कमाई कर डाली है। इस फिल्म को लेकर फैंस बेहद पागल नज़र आ रहे हैं। ऐसे में फिल्म के निर्देशकों ने उन लोगों के लिए भी एक खुशखबरी दी है, जो इसे बड़े पर्दे पर नहीं देख सके। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म को अब आप OTT पर हिंदी भाषा में भी देख सकते हैं।

ये पढ़ें: Prime Video मेम्बरशिप वालों के लिए नए साल का तोहफा; इस मैच के साथ Amazon Prime Video पर शुरू हो रही है क्रिकेट मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग

OTT पर आएगी पुष्पा: द राइज़

निर्माताओं ने इसे OTT पर रिलीज़ करने के लिए, फिल्म की थिएटर रिलीज़ से पहले ही सौदा कर लिया था। 17 दिसंबर 2021 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई पुष्पा: द राइज़, 7 जनवरी को शाम 8 बजे Amazon Prime Video पर रिलीज़ की गयी। लेकिन उस समय इसे तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में ही रिलीज़ किया गया, जिससे हिंदी में देखने वाले दर्शक नाराज़ भी दिखे। अब ये फिल्म हिंदी भाषा में ही Prime Video पर रिलीज़ होने जा रही है।

ये पढ़ें: 2022 में आपको अपने WhatsApp अकाउंट में मिलेंगे ये नए और दिलचस्प फीचर

इस फिल्म की फैन फॉलोइंग एक अलग ही स्तर की है। इसमें आपको साउथ के तीन सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और सामंथा प्रभु का जलवा एक साथ देखने को मिलेगा। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में मिलने वाले बेशकीमती चन्दन की विदेशों में होने वाली तस्करी पर बनी इस फिल्म में भरपूर मात्रा में एक्शन और अतरंगी गाने मौजूद हैं।

हिंदी भाषा में इस फिल्म को अब आप Prime Video पर मकर संक्रांति वाले दिन से यानि कि 14 जनवरी से देख पाएंगे। किसी अंदरूनी सूत्र का कहना है कि Amazon ने ही इस फिल्म के एक्सक्लूसिव राइट लगभग 30 करोड़ में ख़रीदे हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSHRESHTA NETS 2027: SC-DNT बच्चों की 12वीं तक नामी प्राइवेट रेजिडेंशियल स्कूल में मुफ्त पढ़ाई, 30 नवंबर तक ऐसे भरें फॉर्म

एक नज़र में : SC और DNT परिवारों के जो बच्चे इस साल 8वीं या 10वीं में पढ़ रहे हैं, उनके लिए NTA ने SHRESHTA NETS 2027 का फॉर्म खोल दिया है। ये परीक्षा पास करने वाले बच्चे 9वीं या 11वीं में देश के नामी प्राइवेट रेजिडेंशियल स्कूलों में दाखिला पाते हैं, और 12वीं तक …

Imageपॉपकॉर्न नहीं गोलगप्पे रखें तैयार: इस वीकेंड के लिए Netflix ने रिलीज़ की ये बड़ी फिल्म

आमिर खान की फिल्म ‘Laal Singh Chadha’ के बड़े पर्दे पर रिलीज़ से पहले से ही काफी चर्चा है। जो लोग आमिर और करीना कपूर की इस फिल्म को देखने के लिए बड़े पर्दे पर नहीं जा सके, उनके लिए ये फिल्म अब खुद उनके घरों के अंदर आ पहुंची है। इंटरनैशनल स्तर पर रिलीज़ …

Imageइस वीकेंड पर एंटरटेनमेंट का होगा फुल डोज़; 20 May को होंगे 5 बड़े OTT रिलीज़

अगर आप भी मेरी तरह पूरा हफ्ता इंतज़ार करते हैं कि इस वीकेंड पर OTT पर क्या बिंजवॉच करने को मिलेगा, तो बता दें कि ये हफ्ता बेहद शानदार होने वाला है। कल यानि 20 मई को अलग-अलग OTT प्लैटफॉर्म पर 5 शो व फिल्में रिलीज़ होने जा रही है, जो आपको टीवी के सामने …

Imageअक्टूबर में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की रिकॉर्ड बिक्री, पर 1 लाख वाले इस स्कूटर के लिए 2027 तक करना होगा इंतज़ार

एक नज़र में : Electric Scooter Sales October 2026: अक्टूबर 2026 में भारत में करीब 2.24 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिके हैं, जो किसी एक महीने में अब तक की सबसे बड़ी बिक्री है। इस रिकॉर्ड महीने में सबसे आगे TVS रही, जिसने 60,429 यूनिट बेचे हैं। ये पहली बार है जब किसी भारतीय कंपनी ने …

ImageJailer 2 OTT Release: थिएटर के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी रजनीकांत की फिल्म, जानें कब से देख सकेंगे

एक नज़र में : रजनीकांत की Jailer 2 कल यानी 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, और अगर आप इसे घर बैठे देखना चाहते हैं, तो आपको ज़्यादा लंबा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स इसे थिएटर रिलीज के सिर्फ चार हफ्ते बाद Amazon Prime Video पर लाने की तैयारी …

Discuss

Be the first to leave a comment.