Phone और PC में GIF कैसे बनायें?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यदि आपको GIF बनाना पसंद है, और अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दोस्तों को GIF images भेजते रहते हैं, तो आपको पता होगा कि खुद की GIF भी बनायीं जा सकती हैं। यदि आपको इसकी जानकारी नहीं है, तो इस लेख में हमनें बताया है, कि Phone और PC में GIF कैसे बनायें?

Phone में GIF कैसे बनायें (Android, iPhone)

सबसे पहले हम Phone में GIF बनाने के तरीके के बारे में जानेंगे। आप आसानी से अपने फ़ोन में कोई भी इमेज को GIF में बदल सकते हैं, या दो तीन इमेज का उपयोग करके भी GIF फाइल बनायीं जा सकती है, और इसके लिए आपको किसी प्रकार से कोई शुल्क देने की भी आवश्यकता नहीं होती हैं। नीचे हमनें Android और iPhone दोनों फ़ोन में GIF बनाने का तरीकाबताया है।

ये पढ़े: Android में नंबर कैसे ब्लॉक करे, जाने सबसे आसान तरीका

Android में GIF कैसे बनायें

  • सबसे पहले अपने फ़ोन में Google Photos app करें।
  • GIF बनाने के लिए जिन फोटोज का उपयोग करना चाहते हैं, उन्हें सिलेक्ट करें और नीचे दिख रहे Add to के ऑप्शन पर क्लिक करें।
Phone और PC में GIF कैसे बनायें?
  • अब आपको Animation का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
Phone में GIF कैसे बनायें?
  • क्लिक करने पर Google Photos app अपने आप ही उन सभी फोटोज का उपयोग करके एक GIF बना देगा।

iPhone में GIF कैसे बनायें

iPhone में GIF बनाने का तरीका Android से थोड़ा अलग है, यदि आप iPhone यूजर ,है तो नीचे दी गयी स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले अपने iPhone में डिफ़ॉल्ट फ़ोटो ऐप को ओपन करें।
iPhone और PC में GIF कैसे बनायें?
  • अब उस लाइव फोटो को ओपन करे, जिसका उपयोग करके GIF बनाना चाहते हैं।
  • बायीं ओर ऊपर की तरफ “Live” ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
iPhone में GIF कैसे बनायें?
  • क्लिक करने पर कुछ विकल्प दिखेंगे, इनमें से “Loop” या “Bounce” ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
iPhone में GIF कैसे बनायें?
  • जैसे ही आप किसी भी एक ऑप्शन को सिलेक्ट करेंगे आपकी वो इमेज अपने आप एक GIF फाइल में बदल जाएगी।

ये पढ़े: इस गर्मी के मौसम में इन 5 तरीकों से कम करें AC का बिल

Moto or Motorola फ़ोन में GIF कैसे बनायें

अन्य फ़ोन के मुकाबले Motorola में GIF बनाने का तरीका बिलकुल ही अलग है, यदि आप ये फ़ोन इस्तेमाल करते हैं, तो GIF बनाने के लिए नीचे दी गयी स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले फ़ोन की क्विक मेनू शटर को नीचे स्लाइड करें और पेन के आइकॉन पर क्लिक करें।
Motorola में GIF कैसे बनायें?
  • यहाँ “GIF maker” का ऑप्शन दिखेगा, उसे सिलेक्ट करके क्विक मेनू पैनल में जोड़ें।
Motorola में GIF कैसे बनायें?
  • अब उस वीडियो या पेज को ओपन करे जिसका GIF बनाना चाहते हैं।
  • अब क्विक मेनू शटर को नीचे स्लाइड करें और “GIF maker” खींचें।
Motorola में GIF कैसे बनायें?
  • ऐसा करने पर एक पॉपअप खुलेगा, यहाँ “Start” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
Motorola में GIF कैसे बनायें?
  • सिलेक्ट किये गए पेज या वीडियो की GIF बन के फ़ोन की गैलरी में सेव हो जायेगा।

PC में GIF कैसे बनायें?

यदि आप अपने PC में GIF बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको ऑनलाइन टूल्स का इस्तेमाल करना होगा। नीचे हमनें स्टेप वाइज PC में GIF बनाने का तरीका समझाया है।

  • सबसे पहले GIPHY वेबसाइट पर जाये और लॉगिन करें।
  • यहाँ ऊपर की तरफ Create का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
PC में GIF कैसे बनायें?
  • अब एक पॉपअप खुलेगा, यहाँ पर GIF के ऑप्शन के नीचे “Choose File” पर क्लिक करें।
PC में GIF कैसे बनायें?
  • जिस इमेज को GIF बनाना चाहते उसे सिलेक्ट करें और Continue to upload के ऑप्शन पर क्लिक करें।
PC में GIF कैसे बनायें?
  • आपका फोटो GIF में कन्वर्ट होआ जायेगा, उसे अपने PC में डाउनलोड करें।

निष्कर्ष

इस लखे में हमनें Phone और PC में GIF कैसे बनायें इसकी विस्तारपूर्वक जानकारी दी है, इसके अतिरिक्त Android और iphone के साथ साथ motorola फ़ोन में GIF बनाने का तरीका भी बताया है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageNothing ने बताई Nothing OS 5.0 की तारीख, इन फोनों को मिलेगा अपडेट

एक नज़र में: Nothing ने कन्फर्म कर दिया है कि Nothing OS 5.0 को 25 अगस्त 2026 को ऑफिशियल तौर पर पेश किया जाएगा। ये कंपनी का पहला ऐसा रिलीज़ होगा, जो Android 17 पर बना है। ऐलान खुद बहुत छोटा-सा रहा। कंपनी ने इसे एक सोशल पोस्ट के ज़रिए बताया, जिसका कैप्शन था, “More …

ImageWhatsApp चैट रिस्टोर: Android और iPhone यूज़र्स ऐसे करे अपनी डिलीट WhatsApp चैट और मीडिया फाइल्स को रिस्टोर

WhatsApp आपको ऑनलाइन मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर किसी भी चैट या मैसेज को डिलीट करने की अनुमति देता है। लेकिन क्या हो, यदि आप किसी महत्वपूर्ण WhatsApp संदेश या चैट को गलती से डिलीट कर देते हैं या अपने डिवाइस को रीसेट या बदलते समय अनजाने में अपने मैसेज या डाक्यूमेंट्स को खो देते हैं? क्या …

Imageजानिए कैसे करें अपने iPhone को रीसेट बिना फाइल्स और डॉक्यूमेंट को डिलीट किए

यदि आपका iPhone बहुत हैंग करने लग गया है, तो शायद आपके iPhone के फ़ैक्टरी रीसेट का समय आ गया है। रीसेट करने से आपके iPhone से सब कुछ साफ़ हो जाता है, जिसमें फ़ाइलें, डॉक्यूमेंट और इस्तेमाल में न आने वाली ऐप्स शामिल हैं जो समय के साथ आपके फोन के स्पेस को भर …

ImageRCB फैंस के लिए खास लाल फोन लेकर आया Nothing – Phone (4b) भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Nothing ने आज भारत में अपना नया फोन Nothing Phone (4b) लॉन्च कर दिया है, और इसी के साथ कंपनी ने अपनी बिल्कुल नई “b” सीरीज़ की शुरुआत भी कर दी है। ₹34,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में वही ट्रांसपैरेंट डिज़ाइन और पीछे जलती-बुझती Glyph लाइट वाला सिग्नेचर लुक है, जिसके लिए Nothing …

ImageNetflix Plans 2026 – जानें Netflix के सभी प्लान, सबसे सस्ता कौन सा और फ्री में कैसे मिलेगा, पूरी डिटेल

Netflix आज लगभग हर घर के मोबाइल और TV पर चलता है, लेकिन जब बात प्लान चुनने की आती है, तो अक्सर उलझन हो जाती है। कौन सा प्लान सबसे सस्ता है, किसमें कितनी स्क्रीन एक साथ चलेंगी, और 4K वाली क्वॉलिटी किस प्लान में मिलेगी और वो जेब पर कितना भारी होगा। भारत में …

Discuss

Be the first to leave a comment.