Nothing Phone 3 मॉडल नंबर हुआ लीक, जुलाई में लॉन्च हो सकता है ये प्रीमियम फ़ोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nothing Phone 2a के लॉन्च को अभी ज़्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन कंपनी के अगले फ़ोन की चर्चा शुरू हो गयी है। सामने आ रही रिपोर्ट बताती हैं कि Nothing अब अपने अगले फ़ोन पर काम कर रहा है और ये और कोई नहीं बल्कि Nothing Phone (3) है। दरअसल हाल ही में आयी Android Headlines की रिपोर्ट की मानें तो, कंपनी के डेटाबेस पर मॉडल नंबर A015 के साथ एक फ़ोन देखा गया है और ये और कोई नहीं बल्कि Nothing Phone (3) है, जो जुलाई 2024 में लॉन्च हो सकता है।

Nothing Phone (1) और Phone (2) की लॉन्च टाइमलाइन देखते हुए ये सम्भावना बहुत ज़्यादा है कि कंपनी Phone (3) को जुलाई में ही लॉन्च करेगी। हालांकि इस स्मार्टफोन से जुडी कोई भी ख़बर अभी आधिकारिक रूप से सामने नहीं आयी है। हाल ही में लॉन्च हुआ Nothing Phone (2a) स्मार्टफोन मिड-रेंज बाज़ार में कंपनी की पकड़ को मज़बूत करता है, वहीँ आने वाला Phone (3) एक प्रीमियम डिवाइस होगा, जिसे कंपनी Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 के साथ बाज़ार में उतार सकती है।

Nothing Phone (3) स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

नथिंग के इस आने वाले स्मार्टफोन के फीचरों को लेकर बहुत अधिक खबरें नहीं आयी हैं, लेकिन अच्छी बात ये है कि अन्य कंपनियों की तरह ये कंपनी स्मार्टफोन को लॉन्च करने में कोई जल्दी न करके, इसके ग्राहकों के लिए बेहतर करने की कोशिश कर रही है। साथ ही पहले दो फोनों को देखने के बाद इसमें अच्छे अपग्रेड मिलने की उम्मीद है। फ्लैगशिप Qualcomm चिपसेट के अलावा Phone (3) में Phone (2) से बड़ी बैटरी मिलने के आसार हैं, साथ ही फ़ास्ट चार्जिंग भी और बेहतर हो सकती है। हालांकि डिस्प्ले यहां वही 6.7-इंच LTPO OLED ही हो सकती है। इसके अलावा ग्लिफ इंटरफ़ेस, जो कि Nothing की ख़ासियत है, उसमें भी कंपनी कुछ नया लेकर आ सकती है।

कीमतों की बात करें तो, Nothing Phone 2 को 44,999 रुपए की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, और इसके हाई-एन्ड वर्ज़न 12GB + 512GB की कीमत, लॉन्च के समय 54,999 रुपए थी। Nothing Phone (3) भी लगभग इसी कीमत पर भारत में दस्तक दे सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageनाना पाटेकर की 7 सबसे यादगार फिल्में, ‘क्रांतिवीर’ से ‘वेलकम’ तक जानें किस OTT पर देखें

एक नज़र में : 8 अक्टूबर को 75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले नाना पाटेकर की सात सबसे यादगार फिल्में आप आज भी घर बैठे OTT पर देख सकते हैं, और इनमें से ‘वेलकम’ तो Prime Video पर इन दिनों विज्ञापनों के साथ बिल्कुल मुफ्त चल रही है। हालांकि जिस ‘परिंदा’ …

ImageNothing Phone (1) में भी मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 1, लॉन्च डेट और कीमतें लीक हुईं

Nothing (1) स्मार्टफोन को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। OnePlus के को-फाउंडर रह चुके कार्ल पेई (Carl Pei) की इस नयी कंपनी के पहले और ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन के साथ लॉन्च हुए Nothing Ear (1) TWS को देखने के बाद, Nothing Phone (1) से भी कुछ अलग करने की उम्मीदें की जा रही हैं। अब एक …

ImageNothing Phone (2) के लॉन्च सामने आ चुकी हैं ये मुख्य जानकारियां

अपने पहले स्मार्टफोन Nothing Phone (1) की सफलता के बाद, कंपनी अब दूसरा स्मार्टफोन Nothing Phone (2) लाने की तैयारी कर रही है। इस स्मार्टफोन को भी Phone (1) की तरह जुलाई में ही लॉन्च जायेगा, लेकिन इस बार कंपनी इस स्मार्टफोन के साथ कई बेहतर अपग्रेड लेकर आएगी। इनमें से कुछ के बारे में खुद …

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

ImageNothing का नया बजट फोन Phone (4b) आ रहा है भारत में, लॉन्च डेट लीक, इस दिन होगा पेश

Nothing पिछले कुछ दिनों से अपने आने वाले Phone (4b) को लेकर लगातार टीज़र दे रहा है, हालांकि कंपनी ने अब तक इस डिवाइस के बारे में बहुत कम जानकारी दी है। लेकिन अब ये तस्वीर जल्द साफ़ हो सकती है, क्योंकि एक नए लीक में फोन की संभावित लॉन्च डेट सामने आ गई है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.