Nothing Phone (2) के लॉन्च सामने आ चुकी हैं ये मुख्य जानकारियां

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अपने पहले स्मार्टफोन Nothing Phone (1) की सफलता के बाद, कंपनी अब दूसरा स्मार्टफोन Nothing Phone (2) लाने की तैयारी कर रही है। इस स्मार्टफोन को भी Phone (1) की तरह जुलाई में ही लॉन्च जायेगा, लेकिन इस बार कंपनी इस स्मार्टफोन के साथ कई बेहतर अपग्रेड लेकर आएगी। इनमें से कुछ के बारे में खुद कंपनी ही बता चुकी है और कुछ का ज़िक्र धीरे धीरे सामने आ रही रिपोर्टों में है। हालांकि आधिकारिक लॉन्च में अभी थोड़ा समय है, लेकिन उससे पहले ही आप Nothing Phone (2) की चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, इत्यादि बारे में कई मुख्य जानकारियां यहां देख सकते हैं।

ये पढ़ें: जून 2023 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – Upcoming smartphones in June 2023

सामने आयीं Nothing Phone (2) की ये मुख्य डिटेल

Nothing के फाउंडर Carl Pei ने खुद ये साफ़ कर दिया है कि इस स्मार्टफोन को विश्व स्तर पर जुलाई 2023 में ही लॉन्च किया जायेगा और ग्लोबल लॉन्च के कुछ समय के बाद ही ये भारत में आएगा। इसके अलावा उन्होंने फ़ोन में Snapdragon चिपसेट की भी घोषणा की और फिर कई अफवाहों के बाद बताया की Phone (2) में Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट आएगा। जबकि पिछले फ़ोन में Snapdragon 778G चिपसेट मौजूद है।

इसके अलावा Flipkart में Mobile सेक्शन में Upcoming लॉन्च में भी Nothing Phone (2) का नाम शामिल है, जिससे ये साफ़ है कि ये फ़ोन Flipkart पर उपलब्ध होगा।

Nothing Phone (2) में होगी बड़ी डिस्प्ले और बैटरी

कंपनी के लॉन्च से पहले डिस्प्ले की जानकारी साझा करते हुए बताया है कि 2 में Phone 1 के मुकाबले 0.15 इंच बड़ी डिस्प्ले आएगी, यानि आपको इस बार इसमें 6.7 इंच की स्क्रीन मिलेगी। इसके अलावा बाकी स्पेसिफिकेशन नहीं है, लेकिन लीक के अनुसार, इस स्मार्टफोन में फुल एचडी+ AMOLED स्क्रीन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने के आसार हैं।

फ़ोन की बैटरी भी 200mAh बढ़ा दी गयी है, यानि अब आपको 4700mAh की बैटरी मिलेगी, लेकिन फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। साथ ही जहां कंपनी डिज़ाइन में कार्बन फुटप्रिंट कम रही है, ऐसे में फ़ोन के साथ चार्जर का मिलना भी मुश्किल ही है।

फ़ोन के चिपसेट के साथ बेहतर कैमरा परफॉरमेंस भी मिलेगी, क्योंकि इस चिपसेट में कैमरा प्रोसेसिंग की क्षमता और बेहतर है और साथ ही इसमें 18-बिट ISP है, जो पुराने फ़ोन के प्रोसेसर के मुकाबले काफी अच्छा है। हालांकि कंपनी के कैमरा में क्या अन्य सुधार किये हैं, ये जानने के लिए थोड़ा समय लगेगा। हार्डवेयर के अलावा सॉफ्टवेयर को लेकर भी कंपनी ने लॉन्च से पहले ही घोषणा कर दी है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 3 Android अपडेट और 4 साल तक के सिक्योरिटी पैच देने की घोषणा की है।

ये पढ़ें: Motorola पावरफुल फीचरों के साथ ला रहा है भारत में नए Flip फ़ोन, पेश किया पहला टीज़र

फ़ोन के डिज़ाइन को बनाया पर्यावरण के और भी अनुकूल

कंपनी ने खुद एक तस्वीर के ज़रिये बताया है कि Phone (2) के निर्माण में 100% रीसायकल एल्युमीनियम फ्रेम का इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा अंदर के सर्किट बोर्ड को भी 100% रीसायकल कॉपर फॉयल से बनाया गया है। स्टैंपिंग पार्ट में 80% रीसायकल किये स्टील, 80% रीसायकल प्लास्टिक और सर्किट बोर्ड के लिए 100% रीसायकल टिन का उपयोग हुआ है। Nothing Phone (1) के डिज़ाइन में भी कंपनी ने ईको फ्रेंडली तरीका ही इस्तेमाल किया था, लेकिन इस बार और अधिक रीसायकल होने वाली चीज़ों का इस्तेमाल किया है।

इसके अलावा अपने प्रीडिसेस्सर की ही तरह, इसमें भी रियर पैनल पर एक वीडियो इंडिकेटर होगा, लेकिन इस बार ये गोल नहीं, बल्कि एक कैप्सूल के आकार का हो सकता है, जैसा कि फ़ोन की टीज़र वीडियो में दिखाया गया है। इसके अलावा पैनल पर जलने वाली LED लाइटों, जिन्हें कंपनी ने Glyph interface का नाम दिया है, में भी कुछ और नया या सुधार देखने को मिल सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageGTA 6 PC Download का लिंक दिखे तो रुकिए, लैपटॉप पर अभी खेलने का बस एक असली तरीका

एक नज़र में : Rockstar के बड़े गेम पहले कंसोल पर आते हैं, और PC की बारी बाद में आती है। GTA 5 को PC तक पहुंचने में 19 महीने लगे थे। अब GTA 6 भी सिर्फ PS5 और Xbox पर है, और GTA 6 PC की तारीख तय नहीं है। इसी बीच ‘PC Download’ …

ImageNothing Phone (1) की कीमतें हुई लीक; Snapdragon 778G+ के साथ लॉन्च होगा फ़ोन

Nothing phone (1) भारत में 12 जुलाई को लॉन्च होने वाला है। कंपनी धीरे धीरे इसके डिज़ाइन की झलक और एक-एक स्पेसिफिकेशन टीज़ करते हुए, फ़ोन की हाइप को बढ़ा रही है। Nothing, OnePlus के पूर्व फाउंडर कार्ल पेई की कंपनी है और इस कंपनी के पहले स्मार्टफोन से अब लोगों की उम्मीदें काफी बढ़ …

ImageNothing Phone 2 का इंतज़ार खत्म; कंपनी ने की लॉन्च की घोषणा

Nothing Phone 2 की चर्चा काफी समय से हो रही है और लोगों को इसका इंतज़ार भी है। अब इसी इंतज़ार को खत्म करते हुए कंपनी फाउंडर Carl Pie ने खुद Nothing Phone 2 की घोषणा कर दी है। कंपनी सीईओ कार्ल पेई ने अपने अकाउंट से आधिकारिक ट्वीट करते हुए बताया है कि ये …

ImageiPhone 18e और Air 2 के साथ आ सकता है iPhone 18, बदलाव सिर्फ दो लेकिन बढ़ सकते हैं दाम

एक नज़र में : Apple का बेस iPhone 18 इस बार सितंबर में iPhone 18 Pro के साथ नहीं आया, और अब लीक के अनुसार ये अगले साल मार्च-अप्रैल के आसपास iPhone 18e और iPhone Air 2 के साथ दस्तक दे सकता है। iPhone 17 के मुकाबले iPhone 18 में सिर्फ दो बड़े बदलाव बताए …

Imageदिसंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in December 2026

नवंबर में जिन तीन बड़े फ्लैगशिप फोनों के भारत आने की चर्चा थी, उनमें से दो अब दिसंबर 2026 की तरफ खिसक चुके हैं। Motorola Signature 27 की 9 दिसंबर की तारीख तय हो चुकी है, और Xiaomi 18 Pro भी इसी महीने आ सकता है। वहीँ iQOO 16 का इंतज़ार थोड़ा और लंबा हो …

Discuss

Be the first to leave a comment.