पॉपकॉर्न नहीं गोलगप्पे रखें तैयार: इस वीकेंड के लिए Netflix ने रिलीज़ की ये बड़ी फिल्म

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आमिर खान की फिल्म ‘Laal Singh Chadha’ के बड़े पर्दे पर रिलीज़ से पहले से ही काफी चर्चा है। जो लोग आमिर और करीना कपूर की इस फिल्म को देखने के लिए बड़े पर्दे पर नहीं जा सके, उनके लिए ये फिल्म अब खुद उनके घरों के अंदर आ पहुंची है। इंटरनैशनल स्तर पर रिलीज़ किये जाने के लगभग 2 महीने के बाद अब Aamir Khan की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ Netflix पर रिलीज़ कर दी गयी है। हालांकि ये थोड़ी हैरानी की बात है, कि Netflix पर इस फिल्म के रिलीज़ होने की पहले कोई घोषणा नहीं हुई और अब इस बड़े OTT प्लेटफॉर्म ने इसे चुपचाप रिलीज़ करके, दर्शकों को सरप्राइज़ किया है।

ये पढ़ें: Jio Fiber के इन प्लानों में हाई-स्पीड डाटा के साथ मिलेंगे Netflix, , Disney+ Hotstar और Prime Video के फ्री सब्सक्रिप्शन

इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हुई Laal Singh Chaddha (लाल सिंह चड्ढा)


आमिर खान और करीना कपूर की जोड़ी की ‘Three Idiots’ के बाद, साथ में ये दूसरी फिल्म है। हालांकि ये फिल्म थ्री इडियट्स जितनी सफल नहीं हुई, लेकिन फिर भी अंतराष्ट्रीय स्तर पर इसे काफी सराहा गया है। इसमें मोना सिंह, जिन्होंने लाल सिंह चड्ढा की माँ का किरदार निभाया है और नागा चैतन्य भी अहम रोल में है। ये फिल्म 11 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई थी, और अब 6 अक्टूबर 2022 यानि दशहरा के दिन इसे OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज़ किया गया है।

Netflix ने ट्विटर पर दी जानकारी


Netflix पर आप आज से ही लाल सिंह चड्ढा को देख सकते हैं। इसके लिए खुद नेटफ्लिक्स के ऑफिशियल अकाउंट से ट्विटर पर एक पोस्ट किया गया है, जिसमें लिखा है, “Keep your golgappas ready because Laal Singh Chaddha is NOW STREAMING.” (अपने पॉपकॉर्न और गोलगप्पे तैयार कर लीजिए, क्योंकि लाल सिंह चड्ढा अब Netflix पर उपलब्ध है) । इस फिल्म को हिंदी के साथ साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज़ किया गया है।

लाल सिंह चड्ढा फील फिल्म

Laal Singh Chaddha अंग्रेजी फिल्म Forrest Grump (फॉरेस्ट ग्रम्प) का हिंदी रीमेक है। Forrest Grump अपने समय की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से है, और एक अवार्ड विनिंग फिल्म है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRedmi का अब तक का सबसे तेज़, Redmi Turbo 5 इस दिन भारत में होगा लॉन्च – मिलेगा Dimensity 8500 Ultra

अगर आप एक ऐसे फोन का इंतज़ार कर रहे थे जो तेज़ परफॉर्मेंस और दमदार बैटरी, दोनों एक साथ दे, तो Redmi आपके लिए कुछ खास लेकर आ रहा है। कंपनी ने आखिरकार अपनी Turbo सीरीज़ को भारत लाने का ऐलान कर दिया है, और Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट भी कन्फर्म हो गई …

Imageइस दिन हिंदी दर्शकों के लिए OTT पर रिलीज़ होगी रिकॉर्ड ब्रेकिंग फिल्म पुष्पा: द राइज़

पुष्पा:द राइज़, फिल्म को अब किसी परिचय किसी ज़रुरत नहीं है। कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज़ किया गया है। सुपर स्टार अल्लू अर्जुन की ये फिल्म दिसंबर में बड़े पर्दे पर रिलीज़ की गयी और इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने 20 दिनों में 300 करोड़ से …

Imageनवंबर में रिलीज़ होंगी ये बॉलीवुड फिल्में – Upcoming Bollywood Films On OTT & Theatre in November 2022

दिवाली के बाद भी आपका त्योहारों वाला माहौल बना रहे, इसके लिए OTT प्लैटफॉर्मों ने काफी तैयारी कर ली है। नवंबर में आने वाली फिल्में आपको वीकेंड पर टीवी के सामने से उठने का मौका नहीं देंगी। इस महीने के पहले ही हफ्ते यानि आज 4 नवंबर 2022 को दो काफी बड़ी फिल्में रिलीज़ हो …

ImageRamayana teaser रिलीज़ – रणबीर कपूर के राम अवतार की पहली झलक ने बढ़ाई उत्सुकता

बहुप्रतीक्षित Ramayana teaser आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और आते ही इसने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस फिल्म को सिर्फ एक पौराणिक कहानी के रूप में नहीं, बल्कि “हमारा इतिहास, हमारी सच्चाई” के तौर पर पेश करने की कोशिश की जा रही है। ये फिल्म नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित होगी और …

ImageWWDC 2026: iPhone से लेकर AirPods तक के लिए Apple ने किए ये बड़े अपडेट, लेकिन सबकी नज़र नए Siri पर

WWDC 2026 की शुरुआत के साथ ही Apple ने iPhone, iPad, Mac और AirPods के लिए एक के बाद एक कई नए फीचर्स का ऐलान कर दिया है – और इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है पूरी तरह नए Siri की। Apple ने आज अपने सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2026 में iOS 27, …

Discuss

Be the first to leave a comment.