दिवाली के बाद भी आपका त्योहारों वाला माहौल बना रहे, इसके लिए OTT प्लैटफॉर्मों ने काफी तैयारी कर ली है। नवंबर में आने वाली फिल्में आपको वीकेंड पर टीवी के सामने से उठने का मौका नहीं देंगी। इस महीने के पहले ही हफ्ते यानि आज 4 नवंबर 2022 को दो काफी बड़ी फिल्में रिलीज़ हो रही हैं, जिनमें बह्रमास्त्र और PS-I शामिल हैं। इसके अलावा अभिषेक बच्चन की वेब-सीरीज़ Breathe में भी एक सस्पेंस भरी कहानी आप देख सकते हैं। ये तो केवल इसी हफ्ते का एंटरटेनमेंट का डोज़ है। इसके अलावा नवंबर में आगे आने वाले समय में और भी काफी कुछ रिलीज़ होने वाला है।
ये पढ़ें: 2022 नवंबर में आने वाले स्मार्टफोन (Upcoming smartphones in November 2022)
नवंबर 2022 में रिलीज़ होने वाली फिल्में – Upcoming movies and web series in November 2022
नवंबर में आने वाली फिल्में – थिएटर पर
Drishyam 2
Drishyam में एक केबल वाले के किरदार में अजय देवगन की एक्टिंग ने लोगों को चौंका दिया और फिल्म के अंत में दफनाई लाश किसी को नहीं मिली। अब इसी लाश को ढूंढने के लिए ये केस फिर खुलेगा, Drishyam 2 में आपके सामने आएंगे Ajay Devgn और पुलिस अफसर Akshay Khanna और फिर एक बार होगी आम आदमी और सिस्टम की जंग। ये फिल्म थिएटर पर 18 नवंबर को रिलीज़ होगी।
PhoneBhoot
PhoneBhoot ( फोनभूत ) में कटरीना कैफ जैसी चुलबुली अदाकारा खुद एक भूतनी का किरदार निभा रही हैं। साथ में ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी भी लीड रोल में हैं। देखिये दो भूत भगाने वाले लोगों की टीम के साथ जब खुद एक भूतनी जुड़ जाती है, तो क्या कॉमेडी होती है। ये फिल्म 4 नवंबर 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई है।
Double XL
Double XL में दुनिया की डबल एक्सल वाली सोच पर अंकुश लगाने आ रही हैं सोनाक्षी सिन्हा और हूमा कुरैशी। इस फ्लिम में आप दो ऐसी औरतों की कहानी देखेंगे, जिनके सपनों और करियर में उनके साइज़ के कारण दुनिया अड़चनें डालती है, लेकिन वो नहीं रुकतीं।
Uunchai
एक दोस्त की आखिरी इच्छा को पूरा करने के लिए 70 साल की उम्र में भी तीन दोस्त अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, और बोमन ईरानी हिमालय ट्रेक पर जाते हैं। एक अनोखी दोस्ती और किसी भी उम्र में एक पक्के इरादे से कुछ करने का जज़्बा लिए फिल्म uunchai भी 11 नवंबर 2022 को थिएटर में रिलीज़ होगी।
Mili
4 नवंबर 2022 को थिएटर पर जहान्वी कपूर की फिल्म Mili भी आने वाली है, जिसमें वो एक फ़ास्ट फ़ूड रेस्टोरेंट में काम करती हैं और अचानक वहीँ के फ्रिज में लॉक हो जाती हैं। फिर एक बाप और एक प्रेमी अपनी बेटी और प्रेमिका को कैसे ढूंढते हैं, वो बचती है या नहीं, ये आप इस फ़िल्ममें देखेंगे।
Bhediya
Bhediya में फिर एक बार आपको हॉरर कॉमेडी जैसा कुछ देखने को मिलेगा। फिल्म में वरुण धवन को भेड़िये ने काटा और उसके बाद वो खुद हर रात भेड़िया बन जाते हैं। इस अजीब कॉमेडी में क्या होता है, ये आप फिल्म देखकर जान सकते हैं। फिल्म 25 नवंबर को रिलीज़ होगी।
नवंबर में आने वाली फिल्में – OTT पर
Brahmāstra: Part One – Shiva
अयान मुख़र्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmāstra: Part One – Shiva) 9 सितम्बर 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई। अगर आप इसे बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए, तो अब 4 नवंबर 2022 को ये फिल्म OTT प्लैटफॉर्म Disney Plus Hotstar पर रिलीज़ हो चुकी है। फिल्म सबसे शक्तिशाली अस्त्र बह्रमास्त्र से जुड़ी एक कहानी है, जिसमें मुख्य किरदार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने निभाया है।
Ponniyin Selvan: I
Ponniyin Selvan: I, जिसे PS-I नाम से भी जाना जा रहा है एक साउथ की फिल्म है, जिसमें आपको ऐश्वर्या राय भी काफी समय के बाद एक लीड रोल में नज़र आएँगी। बड़े पर्दे पर लोगों को आकर्षित करने के बाद ये भी 4 नवंबर 2022 को Amazon Prime Video पर रिलीज़ हो रही है। फिल्म को आप तमिल, कन्नड़, hindi, तेलुगु भाषाओं में देख सकते हैं।
Breathe Into The Shadows
अभिषेक बच्चन ( Abhishek Bachchan ) और अमित साध ( Amit Sadh ) ने अपनी सस्पेंस वेब-सीरीज़ Breathe Into The Shadows के साथ लोगों को काफी एंटरटेन किया था। अब इसका सस्पेंस से भरा दूसरा सीज़न भी Amazon Prime Video पर 9 नवंबर 2022 को ऑन-एयर होगा।
Monica, O My Darling
इसी महीने बड़े पर्दे पर सोनाक्षी सिन्हा के साथ Double XL में नज़र आने वाली हूमा कुरैशी की एक फिल्म Monica O My Darling Netflix पर रिलीज़ होने जा रही है। इस फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग करने वाले राजकुमार राव और राधिका आप्टे भी होंगे। फिल्म Netflix पर 11 नवंबर को रिलीज़ होगी।
Tanaav
फिर एक बार कश्मीर के लोगों और उनकी वादियों में फैले तनाव की एक नयी कहानी लिए एक वेब-सीरीज़ 11 नवंबर 2022 को Sony LIV पर रिलीज़ होने वाली है। इसका नाम भी तनाव ‘TANAAV’ ही है। इसमें आपको अरबाज़ खान और साथ ही में कई और बेहतरीन एक्टर नज़र आएंगे।
The Ghost
नागार्जुन अक्किनेनी, सोनल चौहान और गुल पनाग जैसे बेहतरीन अभिनेताओं के साथ भी ‘The Ghost’ नाम की ये फिल्म बड़े पर्दे पर बहुत अच्छा नहीं कर सकी। लेकिन अब ये Netflix पर 2 नवंबर 2022 को रिलीज़ हो चुकी है और फिल्म व निर्देशकों को OTT पर मिलने वाले रेस्पॉन्स का इंतज़ार है।
Mukhbir: The Story of Spy
मुखबिर (Mukhbir: The Story of Spy) जैसा कि इसका नाम है, एक भारतीय जासूस की कहानी है। आठ एपिसोड वाली इस वेब-सीरीज़ में 1965 की जंग की कहानी है। इसमें प्रकाश राज, जैन खान दुर्रानी और आदिल हुसैन मुख्य किरदारों में हैं। ये सीरीज़ 11 नवंबर 2022 को Zee5 पर रिलीज़ होगी।
Godfather
5 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज़ हो चुकी साउथ इंडिया की फिल्म Godfather ( गॉडफादर ) भी नवंबर में आने वाली फिल्में की लिस्ट में शामिल है। सलमान खान और चिरंजीवी दोनों ही आपको इस फिल्म में नज़र आएंगे। आप इसे 19 नवंबर से Netflix पर देख सकेंगे।
ये पढ़ें: इन स्मार्टफोनों पर हाई क्वालिटी में देखें अपने बेस्ट हिंदी शो
Tadka
Welcome में नाना पाटेकर का कॉमेडी रोले देखने के बाद, काफी लोग उनके फैन हो गए। अब एक बार फिर कॉमेडी का डोज़ लिए नाना पाटेकर और साथ ही तापसे पन्नू, अली फज़ल, और श्रिया सरन फिल्म Tadka ( तड़का ) में नज़र आएंगे। ये भी Zee 5 ऑरिजिनल फिल्म है, जो 4 नवंबर 2022 को ही रिलीज़ होगी।
khaakee : The Bihar Chapter
Khaakee: The Bihar Chapter एक आईपीएस अफसर और क्रिमिनल के बीच की कहानी है। इसमें आपको बिहार में फैले गुंडाराज और पुलिस के बीच की जंग नज़र आएगी। आईपीएस अफसर के तौर पर आपको यहां अभिनेता करण टैकर दिखेंगे। ये भी Netflix ओरिजिनल है, जो 25 नवंबर को रिलीज़ होने वाली है।