अगस्त 2022 के पहले हफ्ते में OTT पर रिलीज़ होंगे ये शानदार शो

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

मैं तो पूरा हफ्ता वीकेंड का इंतज़ार करती हूँ कि कौन सा नया शो अब आने वाला है या वीकेंड पर OTT पर क्या बिंजवॉच (लगातार देखना) करने को मिलेगा। अगर आप भी इस वीकेंड भरपूर मनोरंजन चाहते हैं, तो हम आपको बता दें कि अगस्त 2022 का ये पहला हफ्ता बेहद धमाकेदार होने वाला है। 5 अगस्त यानि शुक्रवार को अलग-अलग OTT प्लैटफॉर्म पर कई नए वेब-सीरीज़ और फिल्में आने वाली हैं। इनमें आलिया भट्ट और शेफाली शाह की Darlings फिल्म भी शामिल हैं। आइये जानते हैं कि और कौन-सी वेब-सीरीज़ या फिल्में हैं, जो इस हफ्ते आपको टीवी के सामने से हटने का मौका नहीं देंगी।

5 अगस्त 2022 को OTT पर रिलीज़ होने वाले नए शो व फिल्में (Upcoming shows, films on OTT on 5 August 2022)

Darlings

आलिया भट्ट और शेफाली शाह के साथ विजय वर्मा भी इस फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में एक माँ-बेटी की कहानी है, जिसमें पत्नी अपनी माँ की मदद से अपने अपमान का पति से बदला लेती है। एक मध्य वर्गीय औरत की ये दिलचस्प कहानी 5 अगस्त 2022 को Netflix पर रिलीज़ हो रही है।

Crash Course

Crash Course युवा पीढ़ी के विद्यार्थियों की कहानी है, जहां उनके लक्ष्य, दोस्ती, 17-18 साल की उम्र में प्यार और इस प्रतियोगी दुनिया में आगे बढ़ने के लिए क्या-क्या छोड़ना पड़ता है, वो सब दर्शाती है। इसमें आपको रोमांस, दोस्ती, लड़ाइयाँ सब कुछ देखने को मिलेगा। ये वेब-सीरीज़ भी 5 अगस्त 2022 को Amazon Prime Video पर रिलीज़ हो रही है।

Kaduva

Kaduva एक मलयालम फिल्म है, जिसमें पृथिवीराज सुकुमारन और विवेक ओबेरॉय मुख्य किरदारों में नज़र आएंगे। इस फिल्म में आप एक किसान को एक पुलिस अफसर से भिड़ते हुए देखेंगे। ये दुश्मनी कितनी गहरी है, ये तो आप फिल्म देखकर जान सकते हैं। ये फिल्म भी 4 अगस्त 2022 से Amazon Prime Video पर देखने के लिए उपलब्ध होगी।

Carter

Carter भी एक फिल्म है, जहां एक व्यक्ति अचानक जब सोकर उठता है, तो अपनी यादाश्त खो बैठता है। ऐसे में एक आवाज़ जो उसके कानों में आती है, वो उसे एक नए सफर की तरफ मोड़ देती है, जहां उसे कुछ होस्टेज (बंधक बने लोगों) को आज़ाद कराना है और ये काफी खतरों का काम है। ये एक थ्रिलर फिल्म है, जो 5 अगस्त 2022 को Netflix पर रिलीज़ हो रही है।

ये पढ़ें: सावधान रहें ! इन तीन नियमों का उल्लंघन किया तो, यूज़र का Netflix अकाउंट हो सकता बैन

Secrets of Kohinoor

Secret of Kohinoor एक डाक्यूमेंट्री सीरीज़ है, जिसे अभिनेता मनोज बाजपेयी द्वारा दिखाया जायेगा। इस सीरीज़ को प्रमुख बॉलीवुड निर्देशक नीरज पांडे ने बनाया है, जहां भारत में सबसे ज्यादा प्रचलित हीरे कोहिनूर के बारे में कई राज़ों से पर्दा उठाया जायेगा। ये सीरीज़ भी इसी हफ्ते 4 अगस्त को Discovery Plus पर रिलीज़ हो रही है।

The Sandman

The Sandman सीरीज़ भी 5 अगस्त 2022 को Netflix पर रिलीज़ हो रही है। ये DC कॉमिक सीरीज़ पर आधारित एक सुपरहीरो की कहानी है, जिसमें मॉर्फिअस के जीवन को दिखाया गया है जहां वो अपने राज-पाठ को ताकत से भर देना चाहता है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageJio ने ₹3,599 वाले सालाना प्लान में जोड़ा 120GB एक्स्ट्रा डेटा और ₹35,100 का Gemini Pro, जानें किसे मिलेगा फायदा

Reliance Jio ने दस साल पूरे होने पर अपने Jio 3599 Annual Plan पर एनिवर्सरी ऑफर पेश कर दिया है, जो jio.com और MyJio ऐप पर लाइव है। इस ऑफर में कंपनी आपको 2.5GB प्रतिदिन डेटा के ऊपर 120GB बोनस डेटा, 18 महीने का Google Gemini Pro और JioHotstar भी दे रही है। उसी 2.5GB …

Imageइस वीकेंड पर एंटरटेनमेंट का होगा फुल डोज़; 20 May को होंगे 5 बड़े OTT रिलीज़

अगर आप भी मेरी तरह पूरा हफ्ता इंतज़ार करते हैं कि इस वीकेंड पर OTT पर क्या बिंजवॉच करने को मिलेगा, तो बता दें कि ये हफ्ता बेहद शानदार होने वाला है। कल यानि 20 मई को अलग-अलग OTT प्लैटफॉर्म पर 5 शो व फिल्में रिलीज़ होने जा रही है, जो आपको टीवी के सामने …

Imageइस हफ्ते OTT पर रिलीज़ ही रही है “गोविंदा नाम मेरा” जैसी यह धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज़, जानिए इनके बारे में

क्या आप OTT प्लेटफॉर्म पर फिल्में और वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं ? यदि हाँ, तो इस हफ्ते आपकी बंपर लॉटरी लगने वाली है। इस वीक Amazon Prime से लेकर Netflix तक पर कई भाषाओं में खूब सारी फिल्में और सीरीज़ स्ट्रीम होंगी। इस हफ्ते विक्की कौशल की “गोविंदा नाम मेरा” कॉमेडी फिल्म और …

ImageOTT and Theatre Release This Week: घर से थिएटर तक, इस हफ्ते छाएंगे ये धमाकेदार फिल्में और शो

एक नज़र में: OTT and Theatre Release This Week: इस हफ्ते काफी धमाकेदार मनोरंजन होने वाला है। इसकी शुरुआत 10 अगस्त को Kaun Banega Crorepati के 18वें सीज़न के साथ हो चुकी है। 15 अगस्त के मौके पर जब बाहर दिन में सब कुछ बंद होता है, तब आप घर में बैठकर परिवार के साथ …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

Discuss

Be the first to leave a comment.