Best Display Phones: इन स्मार्टफोनों पर हाई क्वालिटी में देखें अपने बेस्ट हिंदी शो

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में OTT हो, या टीवी पर आने वाले शो, हिंदी शोज़ की मांग बहुत है और भारत के बाहर भी हिंदी कंटेंट देखा जाता है। Netflix जैसे पॉपुलर OTT प्लैटफॉर्म ने भी भारतीय जनता के लिए काफी अच्छे हिंदी शो रिलीज़ किये हैं। इसके अलावा Amazon और Hotstar पर भी कई बेहतरीन वेब-सीरीज़ हिंदी भाषा में उपलब्ध हैं। और अब जब Jio, Airtel और Vi, सभी टेलीकॉम ऑपरेटर प्रीमियम टैरिफ प्लानों के साथ किसी न किसी OTT ऐप का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त दे रहे हैं और उनकी अपनी ऐप जैसे Jio TV या Airtel Xtreme के साथ आप टीवी शो भी स्मार्टफोन से ही लाइव देख पाते हैं, तो स्मार्टफोन भी मनोरंजन का एक अहम साधन बन चुका है। लेकिन इसके लिए स्मार्टफोन में एक बेहतर डिस्प्ले भी ज़रूरी है।

मनोरंजन के लिए स्मार्टफोन इसीलिए भी ज़्यादा इस्तेमाल हो रहा है क्योंकि OTT ऐप्स के मोबाइल प्लान सस्ते भी हैं और इसका एक और कारण है, लोगों के पास समय की कमी होना और अलग-अलग पंसद के कारण एक साथ बैठकर टीवी पर कोई शो न देख पाना। लेकिन ऐसे में आपको फुल एचडी+ रेज़ॉल्यूशन में कंटेंट देखने के लिए Widevine DRM L1 सर्टिफिकेशन और HDR सपोर्ट के साथ स्मार्टफोन चाहिए। साथ ही बेहतर होगा अगर आपके फ़ोन में OLED या AMOLED डिस्प्ले हो और ये आपको 15,000 से 20,000 रूपए तक के फोनों में भी मिल जाएगी।

ये पढ़ें: जानिये स्मार्टफोन डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के बारे में सब कुछ – समझे OLED, LCD, TFT डिस्प्लेस में क्या है अंतर?

अब Widevine DRM L1 सर्टिफिकेशन क्या है ?

Widevine Digital Rights Management (DRM), आपके डिवाइस में कंटेंट प्रोटेक्शन के लिए Widevine DRM को परिभाषित किया गया है। ये कंटेंट की पायरेसी और कॉपी होने से रोकने के लिए है और साथ ही डिवाइस की सुरक्षा है। DRM आपके स्मार्टफोन या अन्य डिवाइस पर सिक्योरिटी से समझौता किये बिना, आपकी डिस्प्ले के अनुसार आपको HD या full HD क्वॉलिटी में कंटेंट दिखाता है। इसके तीन सर्टिफिकेशन लेवल होते हैं : L1, L2 और L3। आपके फ़ोन में HD / FHD में कंटेंट देखने के लिए L1 सर्टिफिकेशन होना अनिवार्य है।

इसी के साथ अब काफी शो HDR सपोर्ट के साथ उपलब्ध हैं, जिनमें क्वॉलिटी और भी बेहतर दिखती है। HDR (High Dynamic Range) के साथ किसी भी तस्वीर या ऐसे सीन जिसमें एक समय पर कहीं धुप कहीं छाँव या हल्का या डार्क कलर एक साथ दिखाया जा रहा है, वो और सटीक दिखता है।

जो लोग अक्सर स्मार्टफोन पर हो कंटेंट देखना पसंद करते हैं या ट्रैवेलिंग के दौरान अपना मनोरंजन करना उनका शौक है, तो उन्हें इन दो फीचरों के साथ ही स्मार्टफोन खरीदने चाहिए। और अगर आप बिना समय गंवाए या बिना किसी रिसर्च के जानना चाहते हैं कि भारत में Widevine DRM L1 सर्टिफिकेशन और HDR सपोर्ट के साथ कौन-से स्मार्टफोन उपलब्ध हैं, तो हमने यहां आपके लिए उनकी पूरी सूची तैयार की है।

आइये जानते हैं कि ऑनलाइन फिल्में या शो देखने के लिए बेस्ट स्मार्टफोन कौन से हैं – Best Smartphones to watch movies and web-series online in high quality

30,000 रूपए में उपलब्ध HDR सपोर्टेड फ़ोन

इस रेंज में आपको L1 सर्टिफिकेशन तो सभी स्मार्टफोनों में मिलेगा, लेकिन HDR सपोर्ट के साथ उपलब्ध डिस्प्ले फ़ोन अभी कम हैं।

Redmi K50i – 22,890 रूपए से शुरू

OnePlus Nord 2T 5G – 28,999 रूपए से शुरू

OnePlus Nord CE 2 5G – 23,999 रूपए से शुरू

iQOO Neo 6 – 29,999 रूपए से शुरू

Poco F3 GT – 29,299 रूपए से शुरू

40,000 रूपए में उपलब्ध HDR10 सपोर्टेड फ़ोन

OnePlus 10R 5G – 32,999 रूपए से शुरू

Nothing Phone 1 – 32,999 रूपए से शुरू

Realme GT 2 Pro – 42,999 रूपए से शुरू

Vivo V25 Pro 5G – 35,999 रूपए से शुरू

50,000 रूपए में HDR10 सपोर्ट के साथ आने वाले फ़ोन

Xiaomi 12 Pro 5G – 49,000 रूपए से शुरू

OnePlus 10T – 49,999 रूपए से शुरू

Samsung Galaxy S22 series – कीमतें 52,499 – 1,09,000 रूपए के बीच हैं

iPhone 12 सीरीज़

iPhone 13 सीरीज़

iPhone 14 सीरीज़

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMoto G77 Power के 5 बेहतरीन विकल्प, इसी दाम में कोई देगा AMOLED स्क्रीन, तो कोई दमदार प्रोसेसर

Motorola ने कल भारत में Moto G77 Power लॉन्च किया है। इसकी सबसे बड़ी खूबी है 7000mAh की दमदार बैटरी, और शुरुआती कीमत ₹25,999 रखी गई है, जो बैंक और एक्सचेंज ऑफर के साथ करीब ₹23,999 तक आ जाती है। बैटरी के मामले में यह फोन वाकई भरोसेमंद लगता है, लेकिन इसका डिस्प्ले LCD है, …

ImageNetflix ने सभी प्लानों की 25% कीमत घटाई; अब इस कीमत पर आप ले सकते हैं Netflix सब्सक्रिप्शन

OTT प्लेटफार्म Netflix ने एक बार फिर अपने सभी प्लानों की कीमतों को घटाने की घोषणा करते हुए, दर्शकों को सरप्राइज कर दिया है। कंपनी ने सोमवार को घोषणा की है कि वो अपने सभी प्लानों की कीमतों को कम कर रहा है। जहां Netflix के प्लान 199 रूपए की कीमत से शुरू होते थे, …

ImageMovierulz Tamilrockers डाउनलोड वेबसाइट: क्या Movierulz Tamilrockers से फ्री में फिल्में डाउनलोड करने पर हो सकती है जेल ?

Movierulz Tamilrockers टोरेंट वेबसाइट है, जहां आपको लेटेस्ट बॉलीवुड आउट टॉलीवुड फिल्मों के साथ सभी प्रचलित टीवी शो भी मुफ्त में देखे को मिलते हैं। लेकिन भारत में इस तरह की टोरेंट वेबसाइट पर बैन घोषित किया हुआ है। इस वेबसाइट से आपको नयी हो या पुरानी, सभी भाषाओं की फिल्मों का एक बड़ा कलेक्शन …

ImageAmazon Sale में ₹35,000 तक की छूट, Nothing Phone 3 समेत इन 7 फोनों पर है आकर्षक ऑफर

Amazon Great Summer Sale 2026 में इस बार स्मार्टफोन खरीदारों के लिए कई अच्छे मौके दिख रहे हैं। अगर आप काफी समय से नया फोन लेने का सोच रहे थे, लेकिन कीमत की वजह से रुक गए थे, तो यह सेल आपके लिए काम की हो सकती है। खास बात यह है कि इस बार …

ImageBorder के 29 साल बाद फिर आमने-सामने सनी देओल और अक्षय खन्ना – Netflix पर आज रिलीज़ ‘Ikka’, जानें कैसी है ये कोर्टरूम कहानी

सनी देओल और अक्षय खन्ना का एक साथ पर्दे पर आना अपने आप में एक बड़ी बात है। इन दोनों को हमने आख़िरी बार 1997 की ‘Border’ में साथ देखा था, और अब करीब तीन दशक बाद ये जोड़ी दोबारा लौटी है। फर्क बस इतना है कि इस बार माहौल जंग के मैदान का नहीं, …

Discuss

Be the first to leave a comment.