June 2026 OTT Release – जून 2026 में OTT पर रिलीज़ होने वाली सबसे बड़ी फिल्में और वेब सीरीज़

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

नया महीना आ गया है और इसके साथ OTT पर फिर से धमाका होने वाला है। अगर आप भी हर वीकेंड यही सोचते रह जाते हैं कि “नया क्या देखें”, तो June 2026 आपके लिए भर भर के कंटेंट लेकर आ रहा है। इस महीने कुछ फिल्में आपको क्राइम की अंधेरी दुनिया की सैर करवाएंगी, तो कुछ खूब हंसाएंगी। एक तरफ रणवीर सिंह की बहुचर्चित Dhurandhar: The Revenge है, तो दूसरी तरफ बरसों बाद करिश्मा कपूर की दमदार वापसी। और हां, हमारे सबके चहेते मिश्रा परिवार की Gullak भी एक नए सीज़न के साथ लौट रही है।

चलिए, June 2026 की सबसे बड़ी OTT रिलीज़ पर एक नज़र डालते हैं।

ये पढ़ें: Prime यूज़र्स को अब Music के लिए अलग देने पड़ेंगे पैसे? लॉन्च हुआ नया Amazon Music प्लान

June 2026 OTT Release – जून 2026 में OTT पर रिलीज़ होने वाली सबसे बड़ी फिल्में और वेब सीरीज़

  • Dhurandhar: The Revenge
  • Maa Behen
  • Brown
  • Gullak Season 5
  • Stolen
  • Raakh
  • Cocktail 2 (सिनेमाघरों में)

Dhurandhar: The Revenge

इस लिस्ट का सबसे बड़ा नाम है Dhurandhar: The Revenge, जो साल की सबसे ज़्यादा चर्चा वाली फिल्मों में से एक रही है। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये spy-action thriller बड़े पर्दे में तहलका मचाने के बाद अब OTT पर आ रही है। भारत में इसे 5 जून 2026 को JioHotstar पर रिलीज़ किया जाएगा (4 June की शाम 7 बजे स्पेशल प्रीमियर के साथ)। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसी दमदार स्टारकास्ट है। इसमें आपको भर भर के एक्शन, खूंखार बदले का ड्रामा और सस्पेंस देखने को मिलेगा। अगर आपने इसे बड़े पर्दे पर मिस कर दिया था, तो ये आपका मौका है।

Maa Behen

इस लिस्ट में अगली फिल्म है Maa Behen, जो एक डार्क कॉमेडी थ्रिलर है और इसे 4 June 2026 को Netflix पर रिलीज़ किया गया है। सुरेश त्रिवेणी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में Madhuri Dixit, Triptii Dimri और Ravi Kishan जैसे कलाकार नज़र आएंगे। कहानी एक मां और उसकी बिछड़ी हुई बेटियों की है, जिनके घर अचानक एक मुसीबत आ जाती है और उन्हें एक क्राइम छुपाना पड़ता है। पेच ये है कि उनकी कॉलोनी में हर किसी की नज़र हर किसी पर रहती है, जहां कोई राज़ ज़्यादा देर छुपा नहीं रहता। हंसी और थ्रिल दोनों का मज़ा एक साथ चाहिए, तो ये फिल्म परफेक्ट है।

Brown

इस लिस्ट का तीसरा नाम Brown है, जो एक neo-noir psychological crime thriller सीरीज़ है। इसे 5 जून 2026 को ZEE5 पर रिलीज़ किया जाएगा, और खास बात ये है कि इसमें बरसों बाद Karisma Kapoor की दमदार वापसी हो रही है। अभिनय देओ के डायरेक्शन में बनी ये सीरीज़ कोलकाता के अंधेरे और खतरनाक कोनों में सेट है। करिश्मा यहां Rita Brown बनी हैं, जो कभी शहर की सबसे काबिल पुलिस ऑफिसर, और अब अपने अतीत से जूझती एक बदनाम, टूटी हुई जासूस हैं। जब शहर में एक के बाद एक खौफनाक क़त्ल होते हैं, तो उसे फिर से इस केस में खींच लिया जाता है। ये सीरीज़ Abhik Barua के उपन्यास City of Death पर आधारित है। डार्क थ्रिलर के शौकीनों के लिए ये एक एक बेहतरीन ट्रीट है।

Gullak Season 5

जिस सीरीज़ ने मिडिल क्लास घरों की छोटी-छोटी बातों को इतने प्यार से दिखाया कि हर एपिसोड अपना सा लगने लगा, वो Gullak एक बार फिर लौट आई है। Gullak Season 5 को 5 जून 2026 को SonyLIV पर रिलीज़ किया जाएगा। इस बार ये सीरीज़ एक खास रिकॉर्ड भी बना रही है। Gullak पांच सीज़न पूरे करने वाली पहली Hindi OTT original सीरीज़ बन गई है। इस सीज़न में अन्नू मिश्रा के किरदार में Anant V. Joshi नज़र आएंगे, और कहानी में एक नया मोड़ आने का इशारा है। हमेशा की तरह सिर्फ 5 एपिसोड, लेकिन दिल को छू लेने वाले। ये एक हल्की फुल्की, लेकिन मन को छूने वाली कहानी है, जिसका इंतज़ार पूरे परिवार को रहता है।

Stolen

इस लिस्ट में अगला नाम है Stolen, जो एक crime thriller फिल्म है, जिसने 2023 के Venice Film Festival में सबका ध्यान खींचा था। इसे भी 4 जून 2026 को Prime Video पर रिलीज़ किया गया है। कारन तेजपाल की इस directorial debut में अभिषेक बैनर्जी लीड रोल में हैं। कहानी दो भाइयों की है, जो एक रेलवे स्टेशन पर एक गरीब मां के बच्चे को अगवा होते देख लेते हैं और फिर शुरू होता है उस बच्चे को ढूंढने का एक खतरनाक सफर। ये फिल्म तेज़, टेंस और झकझोर देने वाली है। एक बार शुरू करेंगे तो बीच में रुकना मुश्किल हो जाएगा।

Raakh

जून के दूसरे हफ्ते की सबसे दिलचस्प रिलीज़ है Raakh, जो एक investigative crime thriller है। इसे 12 जून 2026 को Prime Video पर रिलीज़ किया जाएगा। इसमें Ali Fazal, Sonali Bendre और Aamir Bashir मुख्य भूमिका में हैं। कहानी सब-इंस्पेक्टर जय प्रकाश के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दो युवा लड़कियों के गायब होने की जांच करता है। लेकिन जैसे-जैसे वो गहराई में उतरता है, उसके सामने हिंसा, ट्रॉमा और कुछ बेहद डरावने राज़ खुलने लगते हैं। धीरे धीरे, एक के बाद एक परत खोलती हुई ये कहानी मिस्ट्री शोज़ पसंद करने वालों के लिए ये एकदम सही है।

Cocktail 2 (सिनेमाघरों में)

इस लिस्ट का आखिरी नाम Cocktail 2 है, जो OTT पर नहीं बल्कि बड़े पर्दे पर आ रही है, लेकिन इसकी चर्चा इतनी ज़्यादा है कि इसे छोड़ना बनता ही नहीं। इसे 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा। 2012 की सुपरहिट Cocktail की इस spiritual sequel में Shahid Kapoor, Kriti Sanon और Rashmika Mandanna की तिकड़ी है, और इसे होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है। ये रोमांटिक ड्रामा प्यार, दोस्ती और रिश्तों के उलझे समीकरणों पर है। अगर पहली Cocktail की झलकियाँ आज भी आपके मन में आती हैं, तो 19 June वाले सप्ताह में अपना वीकेंड प्लान अभी से बना लीजिए।

तो ये थी June 2026 की वो बड़ी रिलीज़ जो हर तरह के दर्शक के लिए कुछ न कुछ लेकर आ रही हैं – एक्शन, कॉमेडी, थ्रिलर से लेकर फैमिली ड्रामा तक। अब बताइए, इनमें से सबसे पहले कौन सी देखने वाले हैं आप? Dhurandhar का एक्शन या Gullak का सुकून? Comment में ज़रूर बताइएगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

Image2026 में Amazon Prime Video पर आने वाली ये सीरीज़ मचा देंगी धमाल – ‘Aashram 4’ से ‘Dahaad 2’ तक देखें पूरी लिस्ट

अगर आप भी हर हफ्ते नई वेब सीरीज़ ढूंढते रहते हैं, तो 2026 आपके लिए खास होने वाला है। इस साल Amazon Prime Video और MX Player पर कई बड़ी और चर्चित सीरीज़ आने वाली हैं, जिनमें क्राइम, थ्रिलर से लेकर बायोपिक तक सब कुछ शामिल है। खास बात ये है कि इस बार सिर्फ …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

ImageNetflix Plans 2026 – जानें Netflix के सभी प्लान, सबसे सस्ता कौन सा और फ्री में कैसे मिलेगा, पूरी डिटेल

Netflix आज लगभग हर घर के मोबाइल और TV पर चलता है, लेकिन जब बात प्लान चुनने की आती है, तो अक्सर उलझन हो जाती है। कौन सा प्लान सबसे सस्ता है, किसमें कितनी स्क्रीन एक साथ चलेंगी, और 4K वाली क्वॉलिटी किस प्लान में मिलेगी और वो जेब पर कितना भारी होगा। भारत में …

ImageOPPO Reno16 भारत में लॉन्च: बैक पैनल पर 3D प्लैनेट डिज़ाइन, साथ में 6700mAh बैटरी और ट्रिपल 50MP कैमरा

OPPO ने आज भारत में अपना नया OPPO Reno16 लॉन्च कर दिया है, जो कंपनी की Reno16 सीरीज़ का टॉप वेरिएंट है। ₹61,999 से शुरू होने वाले इस फोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट, ट्रिपल 50MP रियर कैमरा, 6.32-इंच का कॉम्पैक्ट AMOLED डिस्प्ले और 80W चार्जिंग वाली 6,700mAh बैटरी दी गई है। इस बार …

Discuss

Be the first to leave a comment.