2026 में Amazon Prime Video पर आने वाली ये सीरीज़ मचा देंगी धमाल – ‘Aashram 4’ से ‘Dahaad 2’ तक देखें पूरी लिस्ट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अगर आप भी हर हफ्ते नई वेब सीरीज़ ढूंढते रहते हैं, तो 2026 आपके लिए खास होने वाला है। इस साल Amazon Prime Video और MX Player पर कई बड़ी और चर्चित सीरीज़ आने वाली हैं, जिनमें क्राइम, थ्रिलर से लेकर बायोपिक तक सब कुछ शामिल है।

खास बात ये है कि इस बार सिर्फ बड़े नाम ही नहीं, बल्कि नई कहानियां और नए चेहरे भी देखने को मिलेंगे, यानि कंटेंट में अच्छी-खासी वैरायटी रहने वाली है।

Raakh

Amazon Prime Video - Raakh

अगर आपको Paatal Lok जैसी डार्क और ग्रिपिंग कहानियां पसंद हैं, तो Raakh आपकी लिस्ट में ज़रूर होनी चाहिए। अली फज़ल और सोनाली बेंद्रे के अभिनय के साथ यह सीरीज़ क्राइम, जस्टिस और मोरलिटी के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां कहानी में कई ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं।

Aashram सीज़न 4

Baba Nirala एक बार फिर लौटने वाले हैं, और इस बार कहानी और भी ज़्यादा पॉलिटिक्स, पावर और बदले के इर्द-गिर्द घूमेगी। पहले तीन सीज़न के बाद Aashram 4 से उम्मीदें काफी ज़्यादा हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो क्राइम-ड्रामा पसंद करते हैं।

Made in India – The Titan Story

Amazon Prime Video - Titan Story

अगर आपको रियल लाइफ स्टोरीज़ पसंद हैं, तो Titan ब्रांड की कहानी पर बनी यह सीरीज़ काफी दिलचस्प हो सकती है। नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) और जिम सरभ (Jim Sarbh) जैसे कलाकारों के साथ Prime Video पर यह शो दिखाएगा कि कैसे एक इंडियन ब्रांड ग्लोबल लेवल तक पहुंचा।

Dahaad Season 2

Amazon Prime Video - Dahaad Season 2

Prime Video पर पहले सीज़न के बाद अब Dahaad 2 वापसी कर रही है। सोनाक्षी सिन्हा और विजय वर्मा की यह सीरीज़ फिर से रियल क्राइम केस से इंस्पायर्ड कहानी लेकर आएगी, जिसमें सस्पेंस और टेंशन पहले से ज़्यादा हो सकता है।

Matka King

Amazon Prime Video - Matka King

अगर आप अंडरवर्ल्ड की कहानियों के फैन हैं, तो Prime Video पर आने वाला Matka King भी आपकी वॉचलिस्ट में होना चाहिए। 1960 के दौर में सेट यह कहानी जुए के खेल और उससे जुड़े क्राइम नेटवर्क को दिखाएगी। इसमें भी आपको विजय वर्मा की अदायगी देखने को मिलेगी।

Lukkha

Rapper King के डेब्यू के साथ आने वाली Lukkha एक अलग तरह की सीरीज़ हो सकती है। इसमें यूथ, म्यूज़िक और रॉ स्टोरीटेलिंग का मिक्स देखने को मिलेगा, जो इसे बाकी शोज़ से अलग बनाता है।

Raktanchal Season 3

UP के अंडरवर्ल्ड पर आधारित Raktanchal 3 में एक बार फिर गैंगवार और पावर स्ट्रगल देखने को मिलेगा। अगर आपने इसके पिछले सीज़न देखे हैं, तो यह नया पार्ट भी आपको बांधे रख सकता है।

कुल मिलाकर, 2026 Prime Videos के लिए काफी मज़बूत साल साबित हो सकता है। अगर आप क्राइम, थ्रिलर या रियल स्टोरीज़ देखना पसंद करते हैं, तो इस साल आपके पास देखने के लिए काफी कुछ रहने वाला है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageOppo Find X10 से vivo V80 तक, अक्टूबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

अक्टूबर को ज़्यादातर लोग Flipkart और Amazon की फेस्टिव सेल वाले महीने के तौर पर जानते हैं, जब पुराने फोनों के सस्ते होने का इंतज़ार रहता है। लेकिन इस बार यानी अक्टूबर 2026 में आपको नए और कुछ महत्वपूर्ण फोन भी देखने को मिलेंगे। इसकी वजह दिवाली है, जो इस बार नवंबर की शुरुआत में …

ImageAmazon Prime Day 2026 की डेट आई सामने, इस बार पहले शुरू होगी सेल, Prime मेम्बरशिप पर भी छूट

Amazon ने भारत में Prime Day 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है, और इस बार ये सेल अपने 10वें एडिशन के साथ आ रही है। मेम्बर्स-ओनली ये सेल 4 जुलाई की रात 12 बजे से शुरू होकर 6 जुलाई की रात 11:59 बजे तक, यानी पूरे 72 घंटे चलेगी। खास बात ये है …

Image2026 Maruti Brezza के सभी वैरिएंट की पूरी प्राइस लिस्ट सामने आई: 7.40 लाख से शुरू लेकिन सबसे ज़्यादा पैसा वसूल है ये वेरिएंट

बरसों से देश की सबसे पसंदीदा सब-4-मीटर SUV में से एक, 2026 Maruti Brezza, अब 2026 अवतार में आ चुकी है और कंपनी ने इसकी पूरी वेरिएंट-वाइज़ कीमत की सूची (प्राइस लिस्ट) भी जारी कर दी है। शुरुआती कीमत ₹7.40 लाख है, जो पुराने मॉडल से करीब ₹86,000 कम है। पर असली दिलचस्प बात मैकेनिकल …

Imageनई Pulsar पर भी आया फेस्टिव ऑफर, Pulsar 125 से NS400Z तक ₹12,000 तक का फायदा

जिन Pulsar बाइकों को Bajaj ने कुछ ही हफ्ते पहले नए अवतार में लॉन्च किया था, उन पर अब फेस्टिव ऑफर भी आ गया है। कंपनी ने Pulsar 125 से लेकर NS400Z तक, Bajaj Pulsar की दस बाइकों पर ₹12,000 तक के फायदे का ऐलान किया है। हालांकि ये पूरी रकम आपके हाथ में कैश …

Discuss

Be the first to leave a comment.