Doctor G समेत देखिए ओटीटी पर यह फिल्में, कॉमेडी के साथ मिलेगा ड्रामा का तड़का

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

सिनेमाघरों के साथ-साथ अब लोग ओटीटी में भी काफी दिलचस्पी रखने लगे हैं। जितना इंतजार लोगों को थिएटर में फिल्मों की रिलीज का रहता है। उतना ही इंतजार अब लोग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म और वेब सीरीज की स्ट्रीमिंग का करते हैं।

अभी हाल में आयुष्मान खुराना की फिल्म Doctor G ने 14 अक्टूबर 2022 को भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, हालाँकि यह फिल्म आयुष्मान की बाकी फिल्मों की तरह एक अलग विषय पर थी लेकिन इस बार इस फिल्म का जादू दर्शको पर नहीं चल पाया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मात्र 44 करोड़ रूपए की कमाई की थी। फिल्म को 7.1 IMDb रेटिंग प्राप्त हुई। अब इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में आयुष्मान समेत रकुल प्रीत सिंह, शेफाली शाह, शीबा चड्डा, आयेशा कडूस्कर, परेश पाहुजा आदि कलाकार हैं।

फिल्म में आयुष्मान (डॉ. उदय गुप्ता) मेडिकल स्टूडेंट के किरदार में नज़र आएंगे, जिसका हमेशा से सपना था कि वह एक ऑर्थोपेडिक्स सर्जन (हड्डियों का डॉक्टर ) बने लेकिन किसके सपने इतनी आसानी से पूरे होते हैं ? सीट फुल हो जाने के कारण उन्हें ऑर्थोपेडिक्स में दाखिला नहीं मिलता। साल खराब न हो जाने के डर से उदय को गायनोलॉजी (स्त्री रोग विशेषज्ञ) में दाखिला लेना पड़ता है, जिसके बाद उदय का जीवन के प्रति और स्त्रियों के प्रति जो नजरिया है वह बदल जाता है। फिल्म का कांसेप्ट उसे एक अलग पहचान देता है। साथ ही फिल्म में आपको भरपूर कॉमेडी मिलेगी और कॉमेडी के साथ-साथ ड्रामा भी।

उदय के व्यक्तित्व में हुए इस बदलाव को जानने और समझने के लिए आपको फिल्म को देखना पड़ेगा। Doctor G फिल्म को 11 दिसम्बर रविवार को ओटीटी प्लेटफार्म Netflix पर रिलीज़ कर दिया गया है।

यदि आपको Doctor G जैसी अलग कांसेप्ट, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर और भी फिल्में देखनी है, तो आप Netflix और Amazon prime पर उपलब्ध यह 6 फिल्में भी देख सकते हैं, और ये सब हिंदी भाषा में भी उपलब्ध हैं। यह भी पढ़े :- Twitter Blue सब्सक्रिप्शन लॉन्च हुआ, iPhone यूज़र्स को पड़ेगा ज़्यादा महंगा

Jayeshbhai Jordaar (जयेशभाई जोरदार)

Jayeshbhai Jordaar 13 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म ने भी बॉक्सऑफिस पर कुछ ख़ास कमाई नहीं की थी। ओटीटी पर रिलीज़ होने के बाद फिल्म को खूब पसंद किया गया। फिल्म में रणवीर सिंह समेत, बोमन ईरानी, रतना पाठक शाह, शालिनी पांडेय, जिया वैद्य आदि कलाकार हैं।

फिल्म में एक ऐसे गुजराती परिवार की कहानी दिखाई गयी है जिसका उनके गाँव और आस पास के इलाको में बहुत सम्मान है। जयेशभाई का किरदार रणवीर सिंह ने निभाया है। वह गाँव के सरपंच मिथिलेश पारेख के इकलौते पुत्र हैं। इस फिल्म में मिथिलेश पारेख को कई दकियानूसी सोचो का प्रतिबिम्ब दिखाया है। जयेशभाई को लम्बे अरसे से पुत्र की प्राप्ति नहीं हो रही है जिसके चक्कर में वह पहले ही अपने पिता के दबाव में आकर अपनी कई सन्तानो को गिरा चुके हैं। अब उनकी पत्नी एक बार फिर से गर्भवती हुई है और पहले ही पता लगा लिया गया है कि इस बार भी उन्हें लड़की ही होगी। क्या इस बार भी जयेशभाई अपने पिता के दबाव में आकर इस भूर्ण हत्या को होने देंगे या अपने पिता के विरुद्ध जाकर उसे बदलेंगे ? इतने संगीन विषय के होने के बाद भी यह फिल्म कॉमेडी से ओत-प्रोत है और ड्रामा का तड़का भी है।

Jayeshbhai Jordaar फिल्म को आप Amazon Prime पर देख सकते हैं।

Monica, O My Darling (मोनिका ओ माई डार्लिंग)

Monica, O My Darling फिल्म 11 नवंबर को Netflix पर रिलीज़ की गयी थी। फिल्म में राजकुमार रॉव, राधिका आप्टे, हुमा खुरेशी, आकांशा रंजन कपूर, राधिका मदान, सुकान्त गोयल जैसे दिज्जग कलाकर है।

इस फिल्म की कहानी एक ऐसे नौजवान के इर्द गिर्द घूमती है जिसे बहुत जल्द सफलता हासिल करनी है और वह करता भी है, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब उसे पता चलता है कि जिस के साथ उसका अफेयर चल रहा है वह प्रेग्नेंट हो गयी है। उस नौजवान का किरदार राजकुमार निभा रहे हैं और उनकी अफेयर का किरदार हुमा खुरेशी निभा रही है। मोनिका उसी ऑफिस में काम करती है जिसमें जयंत अरखेड़कर (राजकुमार राव) काम करते हैं। मज़ेदार बात तो यह है कि जयंत जिस ऑफिस में काम करता है उसके CEO की पोती की शादी जयंत के साथ तय हो चुकी है। फिल्म की असली कहानी तब शुरू होती है जब मोनिका जयंत को ब्लैकमेल करना शुरू कर देती है और जयंत इस समस्या से बचने के लिए मोनिका की हत्या का प्लान करता है, पर क्या वह मोनिका की हत्या कर पाता है या फिल्म कोई नया मोड़ ले लेती है ? फिल्म में आपको समय समय पर मज़ेदार ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। यह फिल्म सस्पेंस, ड्रामा और कॉमेडी से भरी हुई है।

आप Monica, O My Darling फिल्म को Netflix पर देख सकते हैं।

Made In China (मेड इन चाइना )

Made In China 2019 में दिवाली के अवसर पर सिनेमाघरों में आई थी। फिल्म को उस समय उतनी ख्याति प्राप्त नहीं हुई थी जितनी उसे ओटीटी रिलीज़ के बाद प्राप्त हुई। फिल्म में राजकुमार राव, मौनी रॉय, बोमन ईरानी, परेश रावल, अभिषेक बैनर्जी, सुमीत व्यास, गजराज राओ आदि बेहतरीन कलाकार हैं।

इस फ़िल्म में राजकुमार राव (रघु का किरदार निभा रहे हैं ) गुजरात के एक संघर्षरत व्यापारी (Entrepreneur) की भूमिका निभा रहे हैं। वही मौनी रॉय राजकुमार राव की पत्नी की भूमिका में नज़र आती हैं। फिल्म में रघु कालीन बेचने से लेकर हर प्रकार का व्यापर कर चुके हैं लेकिन उनकी दाल कहीं भी नहीं गल रही है। यह सब देखते हुए उनकी पत्नी उन्हें चीन जाने के लिए मनाती है ताकि वह व्यापार में तरक्की कर सकें। रघु चीन में तन्मय शाह (परेश रावल) से मिलता है जो रघु का मार्गदर्शन करता है। भारत वापस आकर रघु एक ऐसे प्रोडक्ट को इजात करता है, जो भारतीय मार्केट के साथ साथ चीन में भी पॉपुलर हो जाता है। कहानी तब मोड़ लेती है जब उस प्रोडक्ट के कारण किसी की जान चली जाने की खबरें अखबारों की सुर्खियों में आ जाती है और रघु पर केस चलता है। क्या वाकई रघु दोषी है ? आखिरकार वह किस प्रोडक्ट का इजात करते हैं ? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए आपको फिल्म को अंत तक देखना पड़ेगा।

Made In China फिल्म को आप Netflix पर देख सकते हैं।

Badhai Do (बधाई दो )

11 फरवरी 2022 को सिनेमाघरों में आई फिल्म Badhai Do एक मज़ेदार कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में राजकुमार राव एक गे (Gay) पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं। वहीं फीमेल लीड में भूमी पेडनेकर है जो एक टीचर और लेस्बियन महिला का किरदार निभा रही हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे विषय को हमारे सामने रखती है जिसे अभी तक हमारे समाज में स्वीकृति नहीं मिली है। कहानी तब शुरू होती है जब इन दोनों के परिवार वाले इनकी शादी कराने के लिए आतुर होते हैं, और ये दोनों एक दूसरे को मनाते हैं कि परिवार के लिए शादी करके, कहीं दूर रहकर अपने अपने प्रेमियों के साथ छुपकर रिश्ता चलाएंगे। लेकिन आगे चलकर ये शादी इन दोनों के लिए एक समस्या बन जाती है। अब देखने वाली बात यह होगी कि यह दोनों ही कैसे अपनी सच्चाई को अपने परिवार और समाज के सामने बयां करते हैं? क्या वह ऐसा कर भी पाएंगे या नहीं ? यह फिल्म आपको बोर नहीं होने देगी और शुरुआत से अंत तक हंसाती रहेगी।

बधाई दो फिल्म को आप Netflix पर देख सकते हैं।

Darlings (डार्लिंग्स)

डार्लिंग्स 2022 में आई लोकप्रिय और चर्चित फिल्मों में से एक है, हालाँकि इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज़ किया गया था लेकिन फिर भी दर्शकों ने इस फिल्म को बहुत पसंद किया। फिल्म में आलिया भट्ट, विजय वर्मा तथा शेफाली शाह मुख्य भूमिका में हैं। सभी कलाकारों ने फिल्म में बहुत उम्दा काम किया है।

फिल्म की कहानी दिखने में जितनी सिंपल नज़र आती है असल में वह उतनी भी सरल नहीं है। फिल्म के किरदारों को आप कई लेयर्स में देखेंगे। फिल्म में आलिया भट्ट (भदरूनीसा शेख) और विजय वर्मा (हम्ज़ा शेख) दोनों पति पत्नी के किरदार में हैं। इन दोनों ने प्रेम विवाह किया है। शेफाली शाह आलिया भट्ट के माँ के रोल में नज़र आएंगी, जो उसी चॉल में रहती हैं जिसमें भदरूनीसा अपने पति के साथ रहती है । हम्ज़ा शेख को फिल्म में डबल स्टैण्डर्ड वाला व्यक्ति दिखाया गया है, जो अपनी पत्नी से बेतहाशा मोहब्बत भी करता है, वहीं दूसरी ओर शराब पीकर उस पर बेहिसाब अत्याचार भी करता है। फिल्म का प्लाट कई रोमांचो से भरा हुआ है इसका क्लाइमेक्स कई राज़ो पर से पर्दा उठता है। यह बात तो तय है कि फिल्म आपको अंत तक स्क्रीन के सामने से उठने नहीं देगी। यह एक डार्क कॉमेडी ड्रामा मूवी है।

Darlings फिल्म को आप Netflix पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़े :- Kantara जैसी ये 6 फिल्में हिंदी भाषा में OTT पर हैं उपलब्ध, जो आपके होश उड़ा देंगी 

Related Articles

ImageDrishyam 3 थिएटर के बाद फोन पर कब देख पाएंगे? OTT प्लेटफॉर्म तय, जानें कौन सा प्लान लेना होगा

एक नज़र में : अजय देवगन की Drishyam 3 (Drishyam: The Conclusion) थिएटर के बाद Netflix पर आएगी, क्योंकि फिल्म की ओपनिंग क्रेडिट्स में ही Netflix का नाम दिया गया है, जबकि पहली दोनों Drishyam Prime Video पर हैं। 2 अक्टूबर को रिलीज़ हुई ये फिल्म भारत में ₹350 करोड़ नेट से ज़्यादा कमा चुकी …

Imageइस हफ्ते ओटीटी पर लगने वाला है एंटरटेर्मेंट का ओवरडोज़, पिचर्स सीजन 2 सहित देखिये कई मज़ेदार वेब सीरीज़ और शोज़

साल 2022 में भले ही बड़े पर्दे की फिल्में दर्शकों को कुछ ख़ास लुभा नहीं पाई, लेकिन ओटीटी पर आने वाली वेब सीरीज़ और शोज़ को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। दर्शकों की पसंद और ओटीटी की बढ़ती डिमांड के चलते ओटीटी पर हर हफ्ते कोई न कोई नयी वेब सीरीज़ या …

2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्में, अगर नहीं देख पाए, तो अब OTT पर देखें

वर्ष 2022 बॉलीवुड के लिए काफी उथल-पुथल भरा रहा। लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों में उतनी चहल- पहल देखने को नहीं मिली जितनी उम्मीद लगाई गयी थी। 2022 में बॉलीवुड द्वारा 2019 और 2020 के मुकाबले, काफी कम फिल्मो को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया। ओटीटी के चलन ने सिनेमा को देखने और दिखाने की परंपरा …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

Discuss

Be the first to leave a comment.