साल के पहले हफ्ते ही लगेगा OTT पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अमिताभ बच्चन सहित भुवन बम की फिल्में होंगी रिलीज़

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

साल 2022 मनोरंजन से भरपूर रहा है। सिनेमाघरों के सहित OTT प्लेटफार्म ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। अब इसी एंटरटेर्मेंट की उम्मीद 2023 में भी लगाई जा रही है। साल 2023 भी मसाला मूवी और वेब सीरीज़ से परिपूर्ण होगा। साल के शुरुआती हफ्ते में ही OTT पर एंटरटेर्मेंट के तड़के के साथ यह मूवी और वेब सीरीज़ रिलीज़ होने जा रही हैं।

आइए जानते हैं कौन सी होंगी यह फिल्में और वेब सीरीज़, साथ ही हम आपको बताएंगे कि किस ओटीटी प्लेटफार्म पर आप इन्हें देख पाएंगे।

यह भी पढ़े :- बेहतरीन Sony सेंसरों और 100W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 11

UUNCHAI

सिनेमघरों में अपना जादू चलाने के बाद अब Uunchai फिल्म को ओटीटी पर उन दर्शकों के लिए रिलीज़ किया जा रहा है, जो फिल्म को बड़े परदे पर नहीं देख पाए थे। फिल्म में अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, अनुपम खेर, डैनी डेंज़ोंग्पा, परिनीति चोपड़ा, नीना गुप्ता और सारिका मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म को IMDB पर 7.7 रेटिंग प्राप्त है।

फिल्म में चार दोस्तों की कहानी को दिखाया गया है। इन चारों में से एक दोस्त पर्वतारोही है, जो बहुत वक़्त से अपने बाकी के दोस्तों के साथ माउंट एवेरेस्ट की चढ़ाई करना चाहता है। चारों उम्र के जिस पड़ाव में हैं, वह पहाड़ चढ़ने के लिए उचित नहीं है। फिल्म में इन्हीं विचारों को दर्शाया गया है और साथ ही इस फिल्म के द्वारा इन विचारों का खंडन भी किया गया है।

क्या यह चारों दोस्त मिलकर समाज की इस सोच को बदल पाएंगे ? यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी। Uunchai तमाम भावनाओं से परिपूर्ण फिल्म है।

OTT प्लेटफार्म- Uunchai फिल्म को आप 6 जनवरी से ZEE5 पर देख सकते हैं।

PHONE BHOOT

4 नवंबर 2022 को Phone Bhoot फिल्म ने बड़े पर्दे पर दस्तक दी थी और अब फिल्म OTT पर भी रिलीज़ हो चुकी है। Phone Bhoot हॉरर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म को बड़े पर्दे पर भी खूब पसंद किया गया था और अब इसे ओटीटी पर भी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में मुख्य किरदारों में कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी हैं। फिल्म को IMDB पर 7 रेटिंग प्राप्त है।

OTT प्लेटफार्म – Phone Bhoot फिल्म को आप Amazon प्राइम पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

TAAZA KHABAR

Dhindhora के बाद अब भुवन बम अपनी नयी वेब सीरीज़ Taaza Khabar लेकर आ रहे हैं। Taaza Khabar के ट्रेलर लॉन्च के बाद से ही दर्शकों में वेब सीरीज़ का उत्साह बना हुआ है। Taaza Khabar में भुवन बम के साथ श्रिया पिलगाओंकर मुख्य किरदार में हैं, इनके अलावा सीरीज़ में आपको शिल्पा शुक्ला, देवेन भोजानी, प्रथमेश परब, और मिथिलेश सहायक किरदारों में नज़र आएंगे।

OTT प्लेटफार्म – Taaza Khabar को आप 6 जनवरी से Disney Plus Hotstar पर देख पाएंगे।

BABE BHANGRA PAUNDE NE

पंजाबी गानों के साथ- साथ अब पंजाबी फिल्मों ने भी दर्शकों के दिल में अपनी ख़ास जगह बना ली है। Babe Bhangra Paunde Ne एक फुल एंटरटेर्मेंट फिल्म है। फिल्म में ऐसे कुछ दोस्तों की कहानी दिखाई गयी है, जो जल्द से जल्द अमीर बनना चाहते हैं। अमीर होने के लिए वह एक मिलिनियर को गोद लेने का प्लान करते हैं। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है।

फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें ग्लोबल स्टार दिलजीत दोसांझ मेन लीड में है और उनके साथ सरगुन मेहता फीमेल लीड में नज़र आएंगी।

OTT प्लेटफार्म – Babe Bhangra Paunde Ne फिल्म का आनंद आप ZEE5 पर ले सकते हैं।

MUMBAI MAFIA: POLICE VS THE UNDERWORLD

इस हफ्ते ओटीटी पर एक क्राइम थ्रिल डॉक्यूमेंट्री वेब सीरीज़ भी रिलीज़ होने जा रही है। Mumbai Mafia: Police Vs The Underworld सीरीज़ में 90 के दशक के खतरनाक अंडरवर्ल्ड डॉन की स्टोरी को दिखाया गया है जो अपने टारगेट्स को सरेआम मौत के घाट उतार देता था।

OTT प्लेटफार्म – Mumbai Mafia: Police Vs The Underworld डॉक्यूमेंट्री 6 जनवरी को Netflix पर रिलीज़ होगी।

SHARK TANK INDIA SEASON 2

Shark Tank India Season 1 की सफलता के बाद Shark Tank India Season 2 को 2 जनवरी से Sony चैनल पर स्ट्रीम किया जा रहा है। Shark Tank India को Shark Tank America से प्रेरित होकर भारत में शुरू किया गया है। शो का कांसेप्ट बेहद सरल है। भारत के नए उभरते हुए एन्टेर्प्रेनॉर बड़ी- बड़ी कंपनियों के CEO के सामने अपने बिजनेस आईडिया शेयर करते हैं, जिस किसी का भी आईडिया शार्क्स (जजिस) को पसंद आता है वह उसके आईडिया में इन्वेस्ट करते हैं। शो सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे Sony चैनल पर दिखाया जाता है।

OTT प्लेटफार्म – Shark Tank India Season 2 को आप Sony Liv App पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़े :- 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्में, अगर नहीं देख पाए, तो अब OTT पर देखें

Related Articles

ImageRedmi का अब तक का सबसे तेज़, Redmi Turbo 5 इस दिन भारत में होगा लॉन्च – मिलेगा Dimensity 8500 Ultra

अगर आप एक ऐसे फोन का इंतज़ार कर रहे थे जो तेज़ परफॉर्मेंस और दमदार बैटरी, दोनों एक साथ दे, तो Redmi आपके लिए कुछ खास लेकर आ रहा है। कंपनी ने आखिरकार अपनी Turbo सीरीज़ को भारत लाने का ऐलान कर दिया है, और Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट भी कन्फर्म हो गई …

Imageइस हफ्ते OTT पर रिलीज़ ही रही है “गोविंदा नाम मेरा” जैसी यह धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज़, जानिए इनके बारे में

क्या आप OTT प्लेटफॉर्म पर फिल्में और वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं ? यदि हाँ, तो इस हफ्ते आपकी बंपर लॉटरी लगने वाली है। इस वीक Amazon Prime से लेकर Netflix तक पर कई भाषाओं में खूब सारी फिल्में और सीरीज़ स्ट्रीम होंगी। इस हफ्ते विक्की कौशल की “गोविंदा नाम मेरा” कॉमेडी फिल्म और …

ImageDrishyam 2 और Vikram Vedha सहित इस हफ्ते यह फिल्मे/वेब सीरीज़ भी होंगी OTT पर रिलीज़, वीकेंड पर होगा एंटरटेनमेंट का ब्लास्ट

जनवरी माह में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का लगने वाला है। कई सारी मूवीज और वेब सीरीज़, जिसका सभी दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार था, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज़ होने जा रहे हैं। आइये जानते हैं कौन सी मूवी या वेब सीरीज़ इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज़ होंगी। यह भी पढ़े :-“Farzi” सीरीज़ के …

Image1600 करोड़ की कमाई के बाद अब OTT पर आएगी ‘धुरंधर 2’? सामने आई बड़ी जानकारी

सिनेमाघरों में तूफान मचाने के बाद अब हर किसी के मन में एक ही सवाल है – धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) OTT पर कब आएगी? रणवीर सिंह की इस फिल्म ने जिस तरह बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े हैं, उसने इसे साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल कर दिया है। अब जो दर्शक …

ImageRealme 16T पर लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा, कीमत और लाइव इमेज हुई लीक

Realme अपना नया Realme 16T भारत में 22 मई को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की कीमत, लाइव इमेज और बॉक्स की तस्वीर सामने आ गई है, जिससे इसके डिज़ाइन और पोज़िशनिंग का काफी अंदाज़ा मिल जाता है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए दिलचस्प हो सकता है, जो …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products