Netflix पर उपलब्ध 75 बेहतरीन शो जो आपको काफी पसंद आयेंगे

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Netflix में आपको एक से बेहतर एक शो देखने को मिलते है जिनको आप कभी भी स्ट्रीम कर सकते है। अगर आप चाहते है की सिर्फ 2 घंटे के लिए नहीं बल्कि एक लम्बे समय के लिए आपको कोई शो देखने को मिले तो Netflix में ऐसे ही कुछ बेहतरीन शो है जो आपको कुछ दिन या कुछ हफ्तों के लिए आपको अपने साथ जोड़े रखने के साथ-साथ एक अलग ही एक्सपीरियंस देने में सक्षम होंगी।

तो चलिए नज़र डालते है Netflix पर उपलब्ध ऐसे ही कुछ बेहतरीन क्लासिक, और ओरिजिनल शोज पर जो आपको काफी पसंद आयेंगे:

Netflix पर उपलब्ध अभी तक की 50 बेहतरीन शो-सीरीज

1. House of Cards (IMDb Rating: 8.9/10)

एक दोषी US कांग्रेसी अपनी बेईमान बीवी के साथ मिलाकर वाशिंगटन में सरकार पर कब्ज़ा चाहता है चाहे उसके लिए कितनी ही बेईमानी करनी पड़े या किसी भी हत्या करनी पड़े। उसका मुख्य लक्ष्य सिर्फ अपनी इच्छा को पूरा करना है।

2. 13 Reason (IMDb Rating: 8.1/10)

एक कॉलेज में पड़ने वाला लड़का Clay Jensen अपनी पसंदीदा लड़की Hannah की आत्महत्या करने की वजह का पता लगाना चाहते है और ऐसा करते हुए वह अपने साथ पड़ने वालो की भी कुछ छुपी बातें पता चलती है  जो उसकी जिंदगी बदल देती है।

3. Stranger Things (IMDb Rating: 8.9/10)

यहाँ पर 80 के दशक का छोटा टाउन दिखाया गया है जहाँ पर एक लड़का रहस्यमय तरीके से गायब हो जाता है जिसके बाद उसकी माँ, एक पुलिस वाला और उसके दोस्त उसको ढूंढते है जहाँ उनके अलग-अलग एक्सपेरिमेंट होने के अलावा कुछ सुपर नेचुरल चीजो का भी पता चलता है।

4.  Narcos (IMDb Rating: 8.8/10)

कोलंबिया के कुख्यात ड्रग-डीलर Pablo Escobar पर आधारित एक सच्ची कहानी जहाँ आपको जुर्म और नशे की दुनिया का काला सच दिखाया दिया है। ड्रग की दुनिया को हिलाने के लिए ड्रग-ऑफिस को भी शामिल किया गया है जिसका काम है कुछ भी करके शहर को साफ़ बनाये रखना।

5. Vikings (IMDb Rating: 8.6/10)

Vikings सीरीज आपको Ragnar Lothbrok की एक ऐसी दुनिया में ले जाती है जो बहुत ही निर्दयी और रहस्यमय है। ये एक ऐसे योद्धा और किसान की कहानी है जो समुंदर में दूर-दराज के टापुओ को खोजने के लिए हमेशा तत्पर रहता है।

6. Sherlock (IMDb Rating: 9.2/10)

Sir Arthur Conan Doyle की रहस्यों वाली कहानी पर आधारित एक शो जहाँ एक डिटेक्टिव और उसका डॉक्टर दोस्त आज के समय में लन्दन शहर में अलग-अलग केस पर काम करके उनको सुलझाते हुए अपनी कहानी को भी आगे बढ़ाते है।

7. Mindhunter (IMDb Rating: 8.6/10)

1970 के समय की इस कहानी में 2 FBI एजेंट अपने ऊपरी अधिकारियो को क्रिमिनल साइंस को और बढ़ाने के लिए प्रेरित करते है जिसके तहत वह अलग-अलग मुजरिमों से मिलते है, बात करते है और यह जान पाते है की एक सीरियल किलर क्या सोचता है?

8. Mad Men (IMDb Rating: 8.6/10)

1960 के दशक न्यू-यॉर्क के सेट के साथ यह एक काफी बड़ी और लोकप्रिय एड-एजेंसी से जुडी कहानी है जो एजेंसी के सबसे रहस्यमय लेकिन सबसे ज्यादा टैलेंट वाले Donald Draper के इर्द-गिर्द घुमती दिखाई देती है।

9. Breaking Bad (IMDb Rating: 9.5/10)

फेफड़ों के कैंसर का पता चलने के बाद एक हाई-स्कूल टीचर ने अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए जुर्म का रास्ता अपनाता है। जिसके चलते टीचर अपने पुराने स्टूडेंट के साथ मिलकर Meth को बेचना शुरू कर देता है।

10. Peaky Blinders (IMDb Rating: 8.8/10)

दोनों वर्ल्ड वॉर के समय की यह कहानी इंग्लैंड के बिर्मिंघम शहर में दिखाई गयी है। जहाँ एक 19वीं सेंचुरी के एक गैंग के नाम को आधार बना कर पूरी कहानी को दिखाया गया है जो अपनी टोपी में उस्तरा रखने के लिए मशहूर थे।

11. Master of None (IMDb Rating: 8.3/10)

यह एक न्यू-यॉर्क में रहने वाले देव नाम के एक्टर की कहानी है जिसमे आपको 30 साल के एक्टर बने के लिए मेहनत करने वाले व्यक्ति की निजी जिंदगी और प्रोफेशनल जिंदगी के बीच का रियल-ल्फे एक्सपीरियंस दिखाया गया है।

12. Everything Sucks (IMDb Rating: 7.6/10)

यह 1990 के आस-पास की कहानी है जो हाई-स्कूल में पढने वाले टीनएज-बच्चों के इर्द-गिर्द घुमती रहती है। मुख्य रूप से A/V ग्रुप/क्लब के और ड्रामा क्लब के बच्चो के बीच के मुकाबले को दिखाया गया है जिसके चलने उनकी जिंदगी में क्या उतार-चढ़ाव आते है।

13. Daredevil (IMDb Rating: 8.7/10)

एक आदमी जो काफी कम उम्र में अँधा हो गया था, लेकिन अपने हौसले से पहले तो एक वकील बनता है लेकिन इसकी एक और पहचान हिया जो सिर्फ रात को दिखाई देती है वो है Daredevil. Daredevil एक सुपर हीरो की तरह न्यूयॉर्क शहर को जुर्म से बचाता है।

14. Bodyguard (IMDb Rating: 8.3/10)

एक आतंकवादी हमले को नाकाम करने करने में मदद करने के बाद युद्ध का अनुभव रखने वाले व्यक्ति को एक ऐसे राजनेता की सुरक्षा का जिम्मा सौपा गया है जिसने उस हमले को रोकने के लिए अपना समर्थन दिया था।

15. Patriot Act (IMDb Rating: 7.9/10)

यह एक साप्ताहिक प्रोग्राम है जहाँ Hasan Minhaj अपनी कॉमेडी वाली आवाज और हरकतों से ग्लोबल न्यूज़, पॉलिटिक्स या कल्चर को एक नए अंदाज में पेश करते है जो आपको काफी पसंद आएगा क्योकि हर हफ्ते एक नया कंटेंट देखने को मिलता है।

16. Lost in Space (IMDb Rating: 7.2/10)

यह कहानी है Robinson परिवार की जो अंतरिश में जाते है लेकिन अपनी मंजिल से अलग किसी और एलियन प्लेनेट पर उनका यान क्रैश हो जाता है और फिर शुरू होती है उनकी अपने को जिंदा रखने और यहाँ से भागने की कहानी क्योकि उनके चारों तरफ अलग-अलग तरह के बहुत सारे खतरे दिखाई पड़ते है।

17. Chilling Adventures of Sabrina (IMDb Rating: 7.9/10)

chilling adventures of sabrina के लिए इमेज परिणाम

यह Archie कॉमिक्स पर आधारित शो है जहाँ आपको Sabrina नाम की लड़की की कहानी दिखाई गयी है जो आधी-विच और आधी इंसान है जिसको अपने 16th जन्मदिन तक यह चुनाव करना है की उसको कहा रहना है अपने परिवार के साथ विच-वर्ल्ड में या अपने दोस्तों के साथ इंसानों की दुनिया में।

18. The Indian Detective (IMDb Rating: 6.6/10)

यह कनाडा से एक ऐसे पुलिस ऑफिसर की कहानी है जिसको सस्पेंड किया गया है। लेकिन खुद की मर्ज़ी से एक क्रिमिनल केस की जांच करते हुए वह इंडिया आता है और अपने पिता से भी मिलता है जो केस को सुलझाने में उसकी कही न कही मदद करते है।

19. Punisher (IMDb Rating: 8.6/10)

यह एक ऐसे आदमी क कहानी है जो एक मरीन ऑफिसर रह चूका है लेकिन अपने परिवार की हत्या के बाद वह एक किल्लिंग-मशीन बन गया है जिसका सिर्फ एक की लक्ष्य है अपने परिवार की मौत का बदला लेना।

20. The Crown (IMDb Rating: 8.7/10)

यह ब्रिटेन की सबसे ज्यादा समय तक क्वीन बनी रहने वाली एलिज़ाबेथ II की 1947 में हुई शादी से लेकर आज तक की कहानी दिखाई गयी है। इसमें आपको क्वीन से सम्बंधित राजनीति, निजी जीवन और पूरी दुनिया पर इसके असर को दिखाया गया है।

21. Black Mirror (IMDb Rating: 8.9/10)

Black Mirror के लिए इमेज परिणाम

Charlie Brooker की सीरीज पर आधारित यह कहानी हर एपिसोड में बदलती रहती है जिसका मतलब है आप एक कहानी में ही हर बार नयी स्टोरी-लाइन और नए करैक्टर देख सकते है जिनका बेसिक कांसेप्ट टेक्नोलॉजी के इंसान पर होने वाले परिणामों को दिखाना होता है।

22. Shooter (IMDb Rating: 7.6/10)

यह एक ऐसे मरीन स्नाइपर शूटर की कहानी है जो अपनी मरीन की जॉब छोड़ चूका है लेकिन प्रेसिडेंट की जान को खतरा होने पर उसको वापस बुलाया गया है ताकि वो उनकी सुरक्षा कर सके लेकिन अंत में उसको पता चलता है की उसको एक खून की साजिश में फसाने के लिए ये सब किया गया है।

23. The Last Kingdom (IMDb Rating: 8.3/10)

यहाँ पर आपको दिखाया गया है की कैसे Alfred the Great अपने राज्य को नार्वेजियन आक्रमण से कैसे बचाता है। वाइकिंग हीरो Ragnar Lothbrok अपने लीडर से आगे बढ़ते हुए अपने राज्ये की रक्षा करता है।

24. Money Heist (IMDb Rating: 8.6/10)

बहुत ही असाधारण लुटेरों का एक समूह स्पेन के इतिहास में सबसे बड़ी लूटपाट करने और 2.4 अरब यूरो अपने साथ घर ले जाने के लिए मोनेडा और टिम्बेर की फैक्ट्री पर हमला करते है।

25. Broadchurch (IMDb Rating: 8.4/10)

यहाँ आपको 2 जासूसों के नजरिये से दिखाया गया है की ब्रिटेन में क्राइम एक समुन्द्र किनारे बसे छोटे से शहर पर क्या प्रभाव डालता है। इसके अलावा शहर के लोगो पर मीडिया अटेंशन, सस्पेंशन आदि का भी प्र्बह्व भी दिखाया गया।

26. Orange is the new Black (IMDb Rating: 8.1/10)

orange is the new black के लिए इमेज परिणाम

दस साल पुराने एक ड्रग केस में लड़की को दोषी मानते हुए अदालत द्वारा 1.5 साल की सजा दी जाती है। जिसके बाद कहानी में आपको जेल के अंदर की जिन्दगी को दिखाया गया है की जेल एक आदमी की जिंदगी को कितना बदल देता है।

27. Dynasty (IMDb Rating: 7.3/10)

यहाँ पर अमेरिका में 2 परिवरों Carringtons और Colbys की कहानी दिखाई गयी है जो अपने भविष्य और अपने बच्चों पर पूरा नियंत्रण चाहते है। यह एक तरह का डेली-सोप भी कहा जा सकता है।

28. Marco Polo (IMDb Rating: 8.1/10)

लालच, विश्वासघात, यौन साज़िश और प्रतिद्वंद्विता से भरी दुनिया में बताई यह कहानी “मार्को पोलो” 13वीं शताब्दी मंगोलिया में कुबलई खान की अदालत में प्रसिद्ध खोजकर्ता के रोमांच पर आधारित है।

29. Sense 8 (IMDb Rating: 8.4/10)

Matrix और Babylon 5 के निर्माताओं के द्वारा पेश की गयी इस कहानी में 8 लोगो की जिंदगी दिखाई गयी है जो आपस में टेलिपेथी द्वारा अपने एक्सपीरियंस को शेयर कर सकते है।

30. Spartacus (IMDb Rating: 8.5/10)

एक थ्रेसियन आदमी की मैदान में क्रूर मौत की निंदा की जाती है, केवल उसके अपने हत्यारे को बाहर निकालने के लिए और जो गुलाम बने ग्लैडिएटर स्पार्टाकस के रूप में पुनर्जन्म लेता है।

31. Defenders (IMDb Rating: 7.5/10)

Defenders के लिए इमेज परिणाम

Daredevil के दुसरे सीजन, Iron Fist के कुछ समय के बाद, Daredevil, Jessica Jones, Luke Cage और Iron Fist न्यूयॉर्क शहर में एक साथ मिलाकर एक टीम बनाते है जो The Hand नाम के विलन से शहर की रक्षा करते है।

32. The Walking Dead (IMDb Rating: 8.4/10)

एक लोकप्रिय कामिस सीरीज पर आधारित इस कहानी में एक आदमी के बारे में दिखाया गया है की वो किस तरह से तबाही के बाद की दुनिया में मरे हुए जिंदा लोगो (ज़ोम्बी) से बाख कर एक सुरक्षित जगह की तलाश में घूमता रहता है।

33. Luke Cage (IMDb Rating: 7.5/10)

एक नकाब वाली जैकेट पहने हुए एक आदमी जो जुर्म की दुनिया को छोड़ चूका है लेकिन अब अपनी शक्तियों का पता चलने के बाद अपने नाम को साफ़ करने और आस-पास शांति बनाये रखने के लिए लड़ाई करता है. Luke Cage कभी लड़ाई नहीं चाहता है लेकिन लोगो को एक हीरो की जरुरत है।

34. Lost (IMDb Rating: 8.4/10)

यह एक प्लेन-क्रेश में जिंदा बचने वाले कुछ लोगो की कहानी है। वो लोग साउथ पैसिफिक सागर में कही पर स्थित एक रहस्यमय आइलैंड पर फसने के बाद वहां पर जिंदा रहने के लिए सुपर-नेचुरल शक्तियों से लड़ते हुए दिखाए गये है।

35. Alias Grace (IMDb Rating: 7.9/10)

alias grace के लिए इमेज परिणाम

Margaret Atwood के सन 1996 के एक उपन्यास पर आधारित इस कहानी में, 19वीं शताब्दी की कनाडाई महिला को एक डबल हत्या का दोषी दिखाया गया है जो आपराधिक मनोवैज्ञानिक के लिए विषय बन गया – एक ऐसा पेशा जो उस समय में अस्तित्व में नहीं था।

36. Better Call Saul (IMDb Rating: 8.7/10)

यह Breaking Bad की एक पूर्व कड़ी कही जा सकती है जहाँ पर एक Saul Goodman नाम के वकील की कहानी दिखाई गयी है जो पहले एक चालबाज़ आदमी था जिसने वो जिंदगी छोड़कर अब एक क्रिमिअल लॉयर का काम करना शुरू कर दिया है।

37. Fargo (IMDb Rating: 9.0/10)

Fargo नाम की ही क्लासिक Coen Brothers की मूवी के प्रेरित इस शो में आपको Minnesota शहर की कहानी दिखाई गयी है जिसमे आपको हर एपिसोड के साथ अलग-अलग लेकिन सच्चे जुर्म को बताया और दिखाया जाता है।

38. Fauda (IMDb Rating: 8.2/10)

यह एक पूर्व इसरायली एजेंट की कहानी है जो अपने रिटायरमेंट से वापस आता है जिसकी वजह है उस क्रिमिनल को मारना जिसको पहले से मारा समझ कर भुला दिया गया था। इसी क्रम में आपको काफी अलग-अलग इवेंट देखने कोमिलते है जिनमे से कुछ तो रियल-लोफे इवेंट से भी मिलते जुलते दिखाई पड़ते है।

39.Godless (IMDb Rating: 8.4/10)

19वीं सेंचुरी की यह कहानी गुंडों के एक ऐसे समूह पर आधारित है जो अपने उन साथियों को ढूंढते है जो उनका साथ छोड़ चुके है। इसी में आगे चलते हुए उन लोगो को शरण देने वाले गाँव वाले से इनकी सामना होता है जिनमे अधिकतर औरतें होती है।

40. Hannibal (IMDb Rating: 8.5/10)

Hannibal के लिए इमेज परिणाम

यह ड्रामा सीरीज FBI क्रिमिनल प्रोफाइलर Will Graham और Hominicidal Cannibal के आपसी रिश्तो पर आधारित है। यहाँ Will Graham उनका पेशेंट है जो सीरियल किलरों से सहानुभूति रखता है जो समाज के लिए अच्छा नहीं है।

41. The Hunting of Hill House (IMDb Rating: 8.9/10)

अतीत और वर्तमान के बीच में फसे हुए यह एक परिवार की कहानी है जो अपने पुराने घर की भयानक यादों और उन भयानक घटनाओं से मुकाबला करता है जो उन्हें पुराने घर से मिलती हुई प्रतीत होती हैं।

42. Jessica Jones (IMDb Rating: 8.1/10)

यह PTSD नामक डिसऑर्डर से पीड़ित एक सुपर-पॉवर वाली लड़की की कहानी है जो न्यूयॉर्क शाहर में अपनी जिन्दगी को एक प्राइवेट डिटेक्टिव के रूप में दोबारा शुरू करती है। लेकिन बीच-बीच में अपने पुराने दिनों से जुडी चीजो उसको परेशानी भी देते है।

43. Orphan Black (IMDb Rating: 8.3/10)

एक कॉन-आर्टिस्ट अपनी पहचान बदल कर एक ऐसी लड़की का रूप ले लेती है जिसने पहले ही आत्महत्या कर ली होती है। यह नयी पहचान इस लड़की के लिए बहुत परेशानी का सबब बन जाती है लेकिन अंत में उसको पता चलता है की वो एक क्लोन है।

44. Peep Show (IMDb Rating: 8.6/10)

Mark और Jez दोनों रूममेट है जिनकी उम्र लगभग 20 साल से आधिक है। इन दोनों में कोई भी समानता नहीं है सिवाए इसके की इनकी जिंदगी नार्मल नहीं है कभी न कभी कुछ न कुछ होता ही रहता है और यही इस सीरीज में दिखाया गया है।

45. Trollhunters (IMDb Rating: 8.4/10)

trollhunters Trollhunters

यह एक ऐसे लड़के की कहानी है जजिसको एक दिन एक रह्स्यमायी ताबीज मिलता है जिसके बाद उसकी जिंदगी बदल जाती है। अपनी इस नयी शक्ति का इस्तेमाल करके यह लड़का दो दुनिया को बचता है और नए-नए कारनामों को अंजाम देता है।

46. Outlander (IMDb Rating: 8.5/10)

यह कहानी Diana Gabaldon की लोकप्रिय किताब से ली गयी कहानी है जिसमे वर्ल्ड-वॉर 2 के समय की एक विवाहिता औरत को समय में वापस भेजते हुए सन 1743 में पंहुचा दिया जाता है जिसके बाद यह महिला अपने आप को 2 व्यक्तियों के बीच में पाती है।

47. Luther (IMDb Rating: 8.5/10)

DCI Luther एक बेहद समझदार और समर्पित ब्रिटिश डिटेक्टिव है जो अपनी जिंदगी के हर पेहलू पर अपनी पकड चाहता है और अपनी इसी जिंदगी पर पकड बनाने को लाकर उसको अपने केस से जुडी काफी परेशानियाँ सामने आती है जो इस कहानी में दिखाई गयी है।

48. Glow (IMDb Rating: 8.1/10)

1980 के समय की यह कहानी लॉसएंजेल्स शहर में रहने वाली कुछ महिलाओ की जिन्दगी पर आधारित है जिनकी निजी और व्यावसायिक जिन्दगी को शो में दिखाया गया है की वो कैसे वक रेसलिंग जॉब के साथ अपने परिवार को भी संभालती है।

49. Bojack Horseman (IMDb Rating: 8.5/10)

एक ऐसी दुनिया जहाँ पर इंसान और जानवर (इंसान जैसे) एक साथ रहते है। एक पुराना Sitcom स्टार वापस अपनी लोकप्रियता हासिल करने के लिए एक घोस्ट-राइटर की मदद ली है। स्टार की पुरानी गर्ल-फ्रेंड भी एक एजेंट है और उसके रूम-मेट की दुश्मनी भी दिखाई गयी है।

50. A series of Unfortunate Events (IMDb Rating: 7.8/10)

एक रहस्यमयी आग में अपने माता- पिता को खोने के बाद तीनो बच्चे, एक रीडर, एक नोकीले दांतों वाला और एक आविष्कारक, अपने परिवार के घिनोंने और काफी डरावने रहस्यों का सामना करते है। यह मूल रूप से Lemony Snicket की कहानियों वाली किताब पर आधारित है।

51. American Crime Story (IMDb Rating: 8.5/10)

यह एक अच्छी घटनाओं पर आधारित क्राइम सीरीज है जिसके आपको अमेरिकन मीडिया पर छाये रहने वाले जुर्म की कहानियों को दिखता है। पूर्व स्पोर्ट्समैंन O.J.Simpson के केस से लेकर Gianni Versace की हत्या तक के सभी चर्चित केस दिखाए गये है।

52. Brooklyn Nine-Nine (IMDb Rating: 8.4/10)

यह न्यूयॉर्क ने रहने वाले डिटेक्टिव ग्रुप की कहानी है जिनमे मुख्य पात्र Jake Peralta है जो एक थोडा बचकाने लेकिन तेज़ दिमाग वाले NYPD डिटेक्टिव है और इन सबका सामना होता है अपने नए कमांडिंग ऑफिसर कप्तान Ray Holt से जो इस कहानी को और भी रोचक बना देता है।

53. Crazy Ex- Girlfriend (IMDb Rating: 7.7/10)

एक कामयाब वकील Rebecca Jettisons अपने बॉयफ्रेंड के साथ ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में चली जाती है और फिर उसको अपनी जिंदगी में वापस लाने के लिए अपनी न्यूयॉर्क की अच्छी लाइफ और जॉब को छोड़कर वह कैलिफ़ोर्निया चली जाती है।

54. Fullmetal Alchemist Brotherhood (IMDb Rating: 9.0/10)

यह Anime की श्रेणी में आता है जहाँ 2 भाइयो की कहानी दिखाई गयी है जो एक असफल प्रयोग में अपनी माँ के साथ-अपने शरीर को भी गवाँ चुके है। इसलिए अपने शरीर को वापस पाने के लिए ‘Philosopher Stone’ को ढूँढना चाहते है लेकिन उनके अलावा और भी लोग है जो उसके पीछे लगे हुए है।

55. The Good Place (IMDb Rating: 8.1/10)

इस कहानी में आपको एक ऐसी महिला की कहानी दिखाई गयी है जो मरनेके बाद गलती से अच्छे लोगो की दुनिया में चली जाती है और वह कुछ देर रहने के साथ उसको वाह अच्छा लगता है और वह हमेशा के लिए वही रहने के लिए वो अच्छी बनने की कोशिश करती है।

56. Happy Valley (IMDb Rating: 8.5/10)

यह एक यॉर्कशायर शहर के पुलिस डिपार्टमेंट में काम करने वाली सारजेंट Catherine Cawood की कहानी है जो उस आदमी को पकड़ने की कोशिश करती है जिसने उसकी बेटी का खून किया था। लेकिन इसी छानबीन में उसको पता नहीं चलता की वो कैसे एक किडनैप की साजिश का हिस्स्सा बन गयी है।

57. The Good Wife (IMDb Rating: 8.3/10)

the good wife के लिए इमेज परिणाम

अपने पति के भ्रष्टाचार और सेक्स के घोटाले के बाद जेल जाने से मजबूर होकर एक पूर्व स्टेट-वकील को अपने काम पर दोबारा लौटना पड़ता है। अपने पति की वजह से महिला को काफी आलोचना भी झेलनी पड़ती है यही इस कहानी की पृष्टभूमि है।

58. The Inbetweeners (IMDb Rating 8.3/10)

यह कहानी 4 ब्रिटिश लडको की है जिनका नाम Will, Simon, Jay और Neil है। इन चारों लडको के साथ स्कूल के फाइनल इयर में को घटने वाली घटनाओं जैसे स्कूल स्टाफ से लड़ाई आदि के बाद पिकनिक पर जाने पर क्या होता है यह ही इस शो में दिखाया गया है।

59. Jane the Virgin (IMDb Rating: 7.8/10)

यह एक ऐसी लड़की की कहानी है जो अपने आप से शादी होने तक वर्जिन रहने का वादा करके अपनी जिंदगी जीती है लेकिन एक दिन उसको पता चलता है की किसी मेडिकल स्लिप-अप की वजह से वो प्रेग्नेंट हो गयी है। यह पता चलने के बाद Jane Villaneva की जिन्दगी किस तरह बदल जाती है यही इस शो का मुख्य आधार है।

60. Monty Python’s Flying Circus (IMDb Rating: 8.8/10)

यह एक कॉमेडी सीरीज कही जा सकती है जिसमे आपको अलग-अलग परिधानों और व्यंग के जरिये जिन्धी के कुछ अच्छे पहलुओं को दिखाया गया है। इस शो की कॉमेडी इतनी अच्छी और विचित्र थी की इसके द्वारा एक नए शब्द ‘Pythonesque’ की उत्पति भी हो गयी।

61. Rick and Morty (IMDb Rating: 9.3/10)

यह एक एडल्ट Sci-Fi एनिमेटेड सीरीज है जिसमे एक पागल साइंटिस्ट Rick और उसके थोडा कम अक्ल और बहुत जल्दी बातो में आ जाने वाले पोते Morty की कहानी दिखाई गयी है। यहाँ पर Morty अपनी शरारतो के लिए अलग-अलग यूनिवर्स में जेक लोगो भी खूब परेशान करता है।

62. Samurai Jack (IMDb Rating: 8.4/10)

Samurai jack के लिए इमेज परिणाम

यह भी एक एनिमेटेड सीरीज है जो एक ऐसे समुराई की कहानी है जो एक दुष्ट आदमी से लड़ता है और जैसे ही जीतने वाला होता है वो दुष्ट उसको समय में आगे/पीछे भेज कर लड़ाई को कभी खत्म होने नहीं देता है।

63. That 70’s Show (IMDb Rating: 8.1/10)

यह कहानी है ऐसे 6 स्कूल के दोस्तों की अपनी उम्र की समस्याओ में फसकर उनको हल करने की पूरी कोशिश करते है और हल करते-करते अपनी असली पहचान और असली ताकत को महसूस करते है।

64. Unbreakable Kimmy Schmidt (IMDb Rating: 7.7/10)

डूम्स-डे (तबाही का दिन) से बचने के बाद एक जवान लड़की अपनी जिंदगी की नयी शुरुआत करती है जिसके लिए वह न्यूयॉर्क में रहते हुए अपने एक ब्रॉडवे-एक्टर बनने की चाहत वाले रूममेट, एक काफी चालाक मकान-मालिक और गम-सुम डिप्रेशन के युक्त लड़के के साथ अपनी समस्याओं को हल करती है।

65. Wentworth (IMDb Rating: 8.7/10)

यह कहानी Bea Smith नाम की महिला की है जो अपने पति पर किये गये इरादतन हत्या के केस की सुनवाई के इन्तजार में जेल में रह रही है और जेल में रहते-रहते वो सीखती है की यहाँ पर कैसे रहना है और क्या सही है क्या गलत?

66. Riverdale (IMDb Rating: 7.5/10)

यह एक युवा आधारित कहानी है जो आर्ची कॉमिक्स पर आधारित है। यहाँ Archie Andrews की जिंदगी के इर्द-गिर्द घुमती है जिसमे वो एक छोटे से टाउन Riverdale में रहते हुए वहां की डार्क-साइड को महसूस करती है और एक समय पर हिम्मत से उनका मुकाबला भी करती है।

67. The 100 (IMDb Rating: 7.8/10)

परमाणु युद्ध के द्वारा तबाह हुई जिंदगी या सीधे बोले तो मानवता खत्म होने के लगभग 97 साल बाद स्पेसशिप में बाकि बचे हुए मानवों में से 100 लोगो को वापस धरती पर भेजा जाता है ताकि वह यह जान सके की वह दोबारा जीवन शुरू किया जा सकता है या नहीं।

68. How to Get Away with Murder (IMDb Rating: 8.2/10)

यह कहानी ऐसे कुछ महत्वाकांक्षी लॉ के छात्रों और उनके बेहतरीन क्रिमिनल प्रोफेसर सभी लोग एक ऐसे मर्डर केस में शामिल हो जाती है जो उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदल देने में सक्षम है।

69. Teen Wolf (IMDb Rating: 7.7/10)

एक एवरेज हाई-स्कूल स्टूडेंट और उसका बेस्ट फ्रेंड तब एक बहुत बड़ी परेशानी में फास जाते है जब उनको एक वेयर-वुल्फ काट लेता है। इसके बाद Becan Hills में उनके साथ कुछ ऐसी चीजे होती है जो इस कहानी तो रोचक बना देती है।

70. The Alienist (IMDb Rating: 7.8/10)

समाचारपत्र चित्रकार जॉन मूर 19वीं शताब्दी के आखरी सालो में न्यूयॉर्क में एक सीरियल-किलर की जांच के लिए आपराधिक मनोवैज्ञानिक (एलियनिस्ट) डॉ. लास्ज़लो क्रेज़लर से मुलाकात करते हैं। यह सीरियल किलर अनाथ बच्चो की जान लेता है जिसको पकड़ना काफी जरूरी होता है.

71. Star Trek: Discovery (IMDb Rating: 7.4/10)

किर्क, स्पॉक और एंटरप्राइज़ से दस साल पहले, यूएसएस डिस्कवरी ने नई दुनिया और लाइफ-फॉर्म खोजे क्योंकि एक स्टारफ्लेट अधिकारी सभी विदेशी चीज़ों को समझने के लिए उनको सीखता है।

72. Marcella (IMDb Rating: 7.5/10)

मार्सेला बैकलैंड ने अपने पति को छोड़ने के लिए अपने परिवार की खातिर मेट्रोपॉलिटन पुलिस छोड़ दी। कुछ समय बाद वो वह हत्या के दस्ते में फिर से अपनी नौकरी पर लौट आती है लेकिन एक मामले की जांच करते -करते वो बहुत परेशान हो जाती है क्योकि यह भी काफी हद्द तक उस्सी के समान था।

73. The Ranch (IMDb Rating: 7.6/10)

Colorad Rancher नाम का एक प्रो-एथलिट जो अपने सेमी-प्रो फुटबॉल करियर को छोड़ कर अपने घर वापस आता है और अब अपनी फॅमिली बिज़नस में शामिल होता है और अपने पापा और भाई को दूर रखने के लिए म्हणत करता है और सोचता है की क्या वोप इस फॅमिली में फिट होगा?

74. Glitch (IMDb Rating: 7.6/10)

एक पालिक ऑफिसर और एक डॉक्टर उस समय एक बहुत की रहस्यमयी घटना में फास जाते है जब उनके आस-पास के 6 लोग मरने के बाद भी अपनी फिजिकल फॉर्म के साथ वापस आ जाते है।

75. Californication (IMDb Rating: 8.3/10)

यह एक ऐसे राइटर की कहानी है जो अपने करियर में बदलाव के साथ-साथ अपनी बेटी और पूर्व प्रेमिका से अपने रिश्ते के बीच झूलता हुए अन्य खुबसूरत महिलाओं के लिए भी भूखा रहता है मतलब हर महिला से सम्बन्ध बनाना चाहता है।

Related Articles

Imageफ़ास्ट USB-C पोर्ट के साथ iPhone 15 में मिल सकते हैं यह 8 फीचर्स

टेक दिग्गज Apple, एक्शन से भरपूर वर्ष के लिए अपनी कमर कस रही है। उम्मीद की जा रही है, कि स्मार्टफोन निर्माता अपने iPhone 15 सीरीज़ को इस साल के सितंबर माह तक लॉन्च कर देगी। हालाँकि, अभी iPhone 15 की आधिकारिक लॉन्च में बहुत समय बचा हुआ है, लेकिन लॉन्च से पहले ही फोन …

Imageसाल 2019 में Netflix के 15 बेस्ट अल्टरनेटिव: Amazon Prime, Disney+, Hotstar के अलावा और भी

ऑन-डिमांड विडियो स्ट्रीमिंग सर्विस की बात करे तो सबसे पहले नाम आता है Netflix का, जो हमेशा से ही काफी लोकप्रिय साबित हुई है। साल 2016 में Netflix ने भारत सहित 128 देशों में अपने नेटवर्क को बढ़ाया था जो हाई-क्लास यूजर के लिए काफी बेहतर साबित होती है। Netflix में आपको काफी ओरिजिनल कंटेंट …

Imageसाल 2018 के सबसे बेहतरीन RPG गेम्स आपकी एंड्राइड डिवाइस के लिए

स्मार्टफोन और टेबलेट आज के समय में हाई-एंड गेम के प्रति लोगो की रूचि को देखते हुए काफी हद्द तक गेमिंग सेंट्रिक होते हुए आपको एक अलग एक्सपीरियंस देने की पूरी कोशिश करते है। इसी क्रम में RPG गेम जिनको -“Role Playng Game” के रूप में जाना जाता है, आपको एक अलग अनुभव देते है …

Image3,000 रुपए में बेस्ट इयरबड्स जो दिन भर में देंगे आपको बेहतरीन ऑडियो अनुभव

भारत में इस समय आपको किसी भी बजट में इयरबड्स चाहिए, तो ऑनलाइन ढूंढने पर ढेरों मिल जायेंगे। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइटों पर इनकी कोई गिनती नहीं है, लेकिन इन अनगिनत विकल्पों में से अपने बजट में सबसे बेहतर विकल्प कौन सा है, इसका निर्णय करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इन सभी में अलग अलग …

ImageNetflix की तरह Disney Plus Hotstar पर भी नहीं कर सकेंगे अब पासवर्ड शेयरिंग

पिछले साल Netflix ने अपने रेवेन्यू को बढ़ाने और पासवर्ड शेयरिंग से लोगों को रोकने के लिए एक कड़ा कदम उठाया था। ये निर्णय Netflix उपयोगकर्ताओं को अपने परिवार से बाहर पासवर्ड शेयर करने से रोकने के लिए लिए गया था, जिससे कंपनी की आमदनी पर काफी प्रभाव पड़ रहा था। पासवर्ड शेयरिंग क्रैकडाउन का …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products