साल 2019 में Netflix के 15 बेस्ट अल्टरनेटिव: Amazon Prime, Disney+, Hotstar के अलावा और भी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

ऑन-डिमांड विडियो स्ट्रीमिंग सर्विस की बात करे तो सबसे पहले नाम आता है Netflix का, जो हमेशा से ही काफी लोकप्रिय साबित हुई है। साल 2016 में Netflix ने भारत सहित 128 देशों में अपने नेटवर्क को बढ़ाया था जो हाई-क्लास यूजर के लिए काफी बेहतर साबित होती है।

Netflix में आपको काफी ओरिजिनल कंटेंट के अलावा, लेटेस्ट हॉलीवुड मूवी और हाल ही में रिलीज़ की गयी बॉलीवुड फिल्मे देखने को मिलती है। इसके साथ यहाँ कुछ TV-सीरीज भी दिखाई देती है जो इसको एंटरटेनमेंट के लिए एक अच्छा ऑप्शन बनाती है।

यह ग्लोबली एक काफी बड़ी स्ट्रीमिंग सर्विस है लेकिन इसके सब्सक्रिप्शन प्लान को देखते हुए और भी कई सर्विस Netflix को कड़ी टक्कर दे रहे है तो चलिए नज़र डालते है कुछ ऐसी ही स्ट्रीमिंग सर्विसों पर जिनको आप Netflix की जगह इस्तेमाल करके ऑनलाइन कंटेंट को देख सकते है।

2019 में उपलब्ध बेस्ट नेटफ्लिक्स अल्टरनेटिव

1. Amazon Prime Video

Amazon Prime Video अभी के लिए Netflix का सबसे अच्छा विकल्प कही जा सकती है। इसमें आपको एक्सक्लूसिव हॉलीवुड और बॉलीवुड मूवी के अलावा साउथ-इंडिया की मूवीज भी देखने को मिलती है। इसके अलावा Amazon ओरिजिनल शोज के तौर पर भी कंपनी 18 नए शो पेश करने वाली है।

Amazon की प्राइम मेम्बरशिप की कीमत 999 रुपए रखी गयी है जो Netflix से काफी कम है। अगर आप 1 साल की मेम्बरशिप से पहले इसको ट्राई करना चाहते है तो इसके 1 महीने का फ्री ट्राइल भी आप ले सकते है। इसके अलावा अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन में आपको प्राइम विडियो, प्राइम म्यूजिक, प्राइम रीडिंग और प्राइम डिलीवरी भी मिलती है।

2. Hotstar

अप्रैल 2019 में Walt Disney Company ने Star India को उसकी साथी कंपनी Novi Digital Enterainment के साथ अपने तहत विलय कर लिया था। जिसका मतलब है की Hotstar पर भी अब वाल्ट डिज्नी का अधिकार है। Hotstar एक ऐसा सर्विस प्रोवाइडर है जिसमे आपको पिछले कुछ महीनों में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलती है। Amazon और Netflix की ही तरह यहाँ पर भी आपको काफी बेहतर कंटेंट लाइब्रेरी दी गयी है।

Netflix की तुलना में Hotstar आपको स्पोर्ट्स इवेंट जैसे क्रिकेट, फुटबॉल, ICC इवेंट, फार्मूला वन रेस आदि की लाइव स्ट्रीमिंग भी देता है। Hotstar में भी आपको सब्सक्रिप्शन आधारित मॉडल दिया गया है जिसके बाद आप कुछ प्रीमियम कंटेंट को भी देख पाएंगे।

3. Sony Liv

Sony Liv इंडिया में Sony Pictures Network के द्वारा पेश की गयी OTT सर्विस है जिसमे आपको पॉपुलर वेब-सीरीज के अलावा हॉलीवुड, बॉलीवुड मूवीज, स्पोर्ट्स इवेंट के लाइव ब्रॉडकास्ट के अलावा टीवी चैनल्स भी देखने को मिल जाते है।

Hotstar के जैसे ही यहाँ पर भी आपको फ्री और प्रीमियम 2 अलग-अलग सब्सक्रिप्शन वर्जन दिए गये है। फ्री कंटेंट के तौर पर आपको लिमिटेड लाइब्रेरी कंटेंट मिलता है। तो अनलिमिटेड कंटेंट के लिए आपको 12 महीने का सब्सक्रिप्शन सिर्फ 499 में लेना पड़ता है जो Netflix की तुलना में काफी कम है।

4. Jio Cinema

Jio Cinema को Netflix के अल्टरनेटिव के तौर पर देखा जा सकता है क्योकि इसमें आपको इंडियन और इंटरनेशनल कंटेंट दोनों ही देखने को मिलते है। यह प्लेटफार्म जियो के प्राइम यूजर को फ्री में उपलब्ध करवाया गया है जिसमे आपको वेब-सीरीज, मूवीज, दोनों ही चीजे देखने को मिलते है।

जियो ने टॉप प्रोडक्शन कंपनियों से साझेदारी भी की हुई है जिसकी वजह से आपको इसमें कुछ क्रॉस-प्लेटफार्म शोज भी देखने को मिलते है और इनके साथ आपको अलग-अलग भाषओं में मूवीज, म्यूजिक विडियो, वेब-सीरीज और टीवी सीरीज के एपिसोड भी दिए गये है।

5. Zee5

Zee Entertainment Enterprises ने Zee5 को लांच करने के साथ ही एक ऐसी OTT सर्विस पेश की है जो सिर्फ 999 रुपए/साल की कीमत पर आपको सभी पैक प्रदान करती है। ZEE5 पहले OZEE नाम से पेश की गयी थी जिसमे आपको इंटरनेशनल और लोकल दोनों तरह के कंटेंट देखने को मिलता है।

इसके अलावा आपको यहाँ पर ZeeTV के सभी शोज भी देखने को मिलते है। ZEE5 एप्लीकेशन में आपको लोकप्रिय म्यूजिक विडियो भी देखने को मिलती है जो इसको काफी अलग बनाती है।

6. Eros Now

Eros Now का मूवी प्रोडक्शन के क्षेत्र में काफी नाम है और इसी क्रम में इस प्रोडक्शन हाउस की Eros Now नाम की एप्लीकेशन भी है। इस विडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर आपको मुख्य तौर पर बॉलीवुड मूवीज ही देखने को मिलती है।

Eros Now

इसमें आपको काफी ऐसी मूवीज मिलती है जो किसी अन्य स्ट्रीमिंग सर्विस पर उपलब्ध नहीं होती है। इसके साथ आप इसमें पाकिस्तानी चैनल्स Hum TV और ARY डिजिटल के टीवी शोज भी देख सकते है।

7. Hungama

Hungama.com एक ऑन-डिमांड Hungama Play सर्विस को उपलब्ध करवाती है। Hungama में आपको 12 अलग-अलग भाषाएँ में 7 हज़ार से भी ज्यादा मूवीज देखने को मिलती है।

यहाँ पर आपको पे-पर-व्यू और मासिक दोनों तरह से सब्सक्रिप्शन लेने की सुविधा दी गयी है। जहाँ पर 30 दिन का अनलिमिटेड मूवी पैक 149 रुपए में पेश किया गया है वही पर 1,399 रुपए में पुरे साल का सब्सक्रिप्शन भी मौजूद है। इसी के साथ इसमें फ्री म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस भी मिलती है जिसमे आप अलग-अलग भाषाओ में संगीत सुन सकते है।

8. Alt Balaji

अल्ट बालाजी अपने संवेदनशील कंटेंट की वजह से यूजर्स के काफी पॉपुलर है। अगर कंपनी के प्लान की बात करें तो यूजर्स को दो तरह का प्रीमियम पैक देती है। इसमें पहला प्लान 100 रुपये है जो तीन महीने की वैधता के साथ है। वहीं दूसरा प्लान 300 रुपये का है जो एक साल की वैधता के साथ है। इसके अलावा इसमें आपको हर सब्सक्रिप्शन पर आकर्षक कैशबैक भी देखने को मिलते है।

9. Voot

Voot Viacom 18 डिजिटल मीडिया द्वारा पेश किये गया OTT प्लेटफार्म है जो Viacom 18 के लगभग सारे हिंदी कंटेंट को एप्लीकेशन या वेबसाइट के जरिये उपलब्ध होता है।  इस एप्लीकेशन की सबसे बड़ी खासियत है इसका फ्री कंटेंट। इस लिस्ट में यह एप्लीकेशन अकेली है जो पूरी तरह फ्री है।

यहाँ पर आपको Voot Kids के तहत कार्टून कंटेंट, Voot Originals के जरिये Voot एक्सक्लूसिव कंटेंट भी मिलता है। इसके साथ इसमें आपको न्यूज़ कंटेंट भी हिंदी, इंग्लिश के अलावा कुछ अन्य भाषाओँ में भी दिया गया है। सिर्फ इसमें एक कमी जो इसको Netflix से एक दम अलग बनाती है वो ये की इसमें आपको कोई भी इंटरनेशनल कंटेंट देखने को नहीं मिलता है।

10. MX Player

Times Group के द्वारा पेश किये गये MX Player को अब एक स्ट्रीमिंग सर्विस की तरह पेश कर दिया गया है जिसमे आप अलग-अलग भाषओं में कंटेंट उपलब्ध करवाती है। BoxTV में तमिल, तेलुगु, उर्दू, कन्नड़, बांग्ला, मराठी, भोजपुरी और ओडिया भाषा की मूवीज भी देखने को मिलती है। इसके अलावा कुछ ओरिजिनल शोज भी यहाँ उपलब्ध करवाए गये है।

11. Hooq

इंडिया में Netflix के अल्टरनेटिव के तौर पर पेश की गयी “Hooq” एक और स्ट्रीमिंग सर्विस है जिसमे मूवीज या टीवी शोज को सिर्फ स्ट्रीम करके के बजाये आप डाउनलोड भी कर सकते है। Hooq आपको एक सब्सक्रिप्शन पर ही 5 अलग-अलग डिवाइसों पर इस्तेमाल करने का सपोर्ट देती है।

Hooq दावा करता है की इसमें आपको 10,000 से ज्यादा बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर, हॉलीवुड मूवीज, टीवी सीरीज जैसे Arrow, Flash, Supergirl आदि भी आप आसानी से देख सकते है। HooQ में अभी के लिए फर्स्ट-टाइम यूजर के लिए 89 रुपए में 3 महीने का सब्सक्रिप्शन देती है।

12. Spuul

Spuul, सिंगापुर आधारित कंपनी द्वारा सबसे पहले पेश की स्ट्रीमिंग सर्विसों में से एक है। Spuul में आपको बॉलीवुड मूवीज काफी बड़ी संख्या में देखने को मिलती है। क्लासिकल इंडियन टीवी शोज के अलावा आपको YashRaj मूवीज भी दिखाई देती है।

आप इस स्ट्रीमिंग सर्विस पर कुछ कंटेंट को बिना रजिस्ट्रेशन के भी देख सकते है। पूरी Spuul लाइब्रेरी कंटेंट को इस्तेमाल करने के आप 99 रुपए का मासिक या 999 रुपए का सालाना सब्सक्रिप्शन ले सकते है।

13. Vudu

Vudu, फ्लिप्कार्ट की पैरेंट कंपनी Walmart द्वारा पेश की गयी OTT स्ट्रीमिंग सर्विस है जो अभी भी इंडिया में लांच नहीं की गयी है लेकिन आप VPN के साथ आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकते है। इस लिस्ट में Vudu को शामिल करने का कारण है इसका कंटेंट। Vudu में आपको कुछ कंटेंट ऐसा भी दिया गया है जो Netflix और Amazon Prime में भी नहीं मिलता है।

Vudu में एक और खासियत है की इसमें आपको कुछ कंटेंट फ्री में भी दिया गया है। कुछ काफी बेहतरीन मूवीज और वेब-सीरीज इस पर फ्री में देख सकते है। उम्मीद तो यही है की यह स्ट्रीमिंग सर्विस इंडिया में भी जल्द लांच की जाएगी लेकिन डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है।

14. Apple TV+

इस साल की शुरुआत में Apple ने घोषणा की थी वो जल्द ही एक नयी स्ट्रीमिंग सर्विस को इस साल के अंत तक लांच किया जा सकता है। और इसी वादे को पूरा करते हुए एप्पल ने Apple TV+ को 99 रुपए/महीने के शुल्क पर पेश कर दिया है।

एप्पल ने आधिकारिक रूप से यह भी साफ़ किया की तो ओरिजिनल शोज, मूवीज और डॉक्यूमेंटरी पर काम कर रही है जो JJ Abrams, Steven Spielberg जैसे जाने माने लोगो द्वारा डायरेक्ट की जाएगी। Apple TV+ एक ऐड-फ्री प्लेटफार्म होगा जो साल के अंत तक 100 से भी अधिक देशों में पेश की जा सकती है।

15. Display Plus

Disney Plus एक और OTT प्लेटफार्म है जो जल्द ही Netflix को टक्कर देने के लिए पेश किया जायेगा। उम्मीद यही है की Disney Plus इसी साल नवम्बर महीने में लाइव की जा सकती है। एक बार आधिकारिक रूप से लांच होने के बाद इसमें आपको डिज्नी के सभी शोज और मूवीज देखने को मिलेंगी जिसमे Star Wars, Marvel Cinematic Universe, Pixar, the Simpsons के अलावा और भी। अभी के लिए इसके इंडिया लांच के बारे में कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है।

Related Articles

Imageफ़ास्ट USB-C पोर्ट के साथ iPhone 15 में मिल सकते हैं यह 8 फीचर्स

टेक दिग्गज Apple, एक्शन से भरपूर वर्ष के लिए अपनी कमर कस रही है। उम्मीद की जा रही है, कि स्मार्टफोन निर्माता अपने iPhone 15 सीरीज़ को इस साल के सितंबर माह तक लॉन्च कर देगी। हालाँकि, अभी iPhone 15 की आधिकारिक लॉन्च में बहुत समय बचा हुआ है, लेकिन लॉन्च से पहले ही फोन …

ImageFlipkart जल्द शुरू करेगा अपनी स्ट्रीमिंग सर्विस: Amazon Prime को देगा टक्कर

Walmart के स्वामित्व वाली Flipkart ने अभी स्ट्रीमिंग सर्विस को लेकर एक बड़ी घोषणा कर दी है जो जल्दी ही ऑफिसियल लांच की जा सकती है। यह फ्लिप्कार्ट प्लस रोयालिटी मेम्बर्स के लिए फ्री दी जाएगी। तो हो सकता है इसको Flipkart Plus Video Streming सर्विस के नाम से पेश किया जाये। 2018 में Walmart …

Imageकैसे पाएँ फ्री में Netflix और Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन; जाने पूरी प्रक्रिया

अगर आप ऑनलाइन विडियो स्ट्रीमिंग के शौक़ीन है तो आप निश्चित रूप से Amazon Prime या Netflix का उपयोग करते होंगे। यदि आप सामान्य रूप से Netflix की सदस्यता लेते है तो आपको न्यूनतम 500 रुपए प्रति माह खर्च करने पड़ते है और Amazon Prime अब सिर्फ 129 रुपए प्रति माह पर भी उपलब्ध है। …

ImageNetflix की तरह Disney Plus Hotstar पर भी नहीं कर सकेंगे अब पासवर्ड शेयरिंग

पिछले साल Netflix ने अपने रेवेन्यू को बढ़ाने और पासवर्ड शेयरिंग से लोगों को रोकने के लिए एक कड़ा कदम उठाया था। ये निर्णय Netflix उपयोगकर्ताओं को अपने परिवार से बाहर पासवर्ड शेयर करने से रोकने के लिए लिए गया था, जिससे कंपनी की आमदनी पर काफी प्रभाव पड़ रहा था। पासवर्ड शेयरिंग क्रैकडाउन का …

ImageJio AirFiber के इन प्लानों के साथ पूरे महीने फ्री में देखें Amazon Prime, Netflix और Hotstar का प्रीमियम कंटेंट

आज के समय में केबल टीवी नहीं, बल्कि OTT प्लैटफॉर्म ज़्यादा प्रचलित हैं। अलग अलग OTT प्लैटफॉर्म पर काफी दिलचस्प कंटेंट हर हफ्ते रिलीज़ होता है, लेकिन अगर सभी OTT चैनलों को सब्सक्राइब करें, तो ये काफी महंगा पड़ेगा। ऐसे में अगर आपको ऐसी कोई सर्विस मिल जाए, जिनके साथ इनमें से कुछ OTT चैनलों …

Discuss

Be the first to leave a comment.