Realme C65 Dimensity 6300 चिपसेट और 50MP कैमरा के साथ मात्र 9,999 रुपए में लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme ने अपनी बजट स्मार्टफोन C-सीरीज़ में नया फ़ोन Realme C65 5G पेश किया है। इस स्मार्टफोन में मात्र 10,000 रुपए में 5G सपोर्ट, 120Hz डिस्प्ले, ओक्टा कोर Dimensity 6300 चिपसेट और 5000mAh बैटरी जैसे फ़ीचर मिलेंगे। ये स्मार्टफोन भारत में इस बजट में Galaxy F14 और Poco M6 Pro जैसे स्मार्टफोनों को टक्कर देगा।

ये पढ़ें: मात्र ₹10,999 की शुरूआती कीमत पर लॉन्च हुए Realme Narzo 70 और Narzo 70x 5G

Realme C65 की कीमतें और उपलब्धता

Realme C65 हरे (Feather Green) और काले (Glowing Black) रंगों में आया है। फ़ोन में दो स्टोरेज वैरिएंट मिलेंगे, जिन्हें पहली सेल आज शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक है और ऑफलाइन बाज़ार में इसकी सेल 26 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2024 तक होगी।

  • 4+64GB – 10,499 रुपए (बैंक ऑफरों के साथ 9,999 रुपए)
  • 4+128GB – 10,999 रुपए (बैंक ऑफरों के साथ 10,499 रुपए)
  • 6+128GB – 11,499 रुपए (बैंक ऑफरों के साथ 10,999 रुपए)
Realme C65

Realme C65 स्पेसिफिकेशन

Realme का ये एंट्री लेवल 5G स्मार्टफोन 6.67-इंच की एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले के साथ आया है। इसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 625 निट्स तक की ब्राइटनेस भी मिलती है। फ़ोन में ओक्टा कोर MediaTek Dimensity 6300 6nm प्रोसेसर है, जिसके साथ 6GB तक की रैम और 128GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज भी है। फ़ोन में हाइब्रिड ड्यूल सिम स्लॉट है, जिसके साथ आप स्टोरेज को थोड़ा और बढ़ा सकते हैं।

ये पढ़ें: 15,000 के बजट में भारतीय बाज़ार में Vivo T3x ने ली एंट्री – क्या Realme P1 से बेहतर होगा ये फ़ोन

इस फ़ोन में रियर पैनल पर केवल एक ही कैमरा मिलेगा, जो कि 50MP का है और ये f/1.8 अपर्चर, Samsung JN1 सेंसर के साथ आएगा। वहीँ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा है। फ़ोन में 5000mAh की बैटरी है, जो पूरे दिन चल सकती है, लेकिन फ़ास्ट चार्जिंग यहां नहीं मिलेगी। इस एंट्री लेवल स्मार्टफोन के साथ आपको 15W का चार्जर मिलेगा। अन्य फीचरों में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, IP54 सर्टिफिकेशन, एंड्रॉइड 14 आधारित realmeUI 5.0 स्किन जैसे फ़ीचर शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image8000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100x 5G इस दिन होगा लॉन्च, जानें खास बातें

Realme जल्द ही भारत में अपना नया बजट 5G फोन Realme Narzo 100x 5G उतारने जा रहा है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और उसी दिन से Amazon के साथ realme.com पर भी उपलब्ध रहेगा। सबसे बड़ी बात है इसकी 8,000mAh बैटरी, …

Imageमात्र ₹8,999 के Realme Narzo N53 में कंपनी ने दिया स्टाइलिश डिज़ाइन, जानें कैसे हैं इसके फ़ीचर

Realme ने आज भारत में Narzo N53 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। narzo N सीरीज़ में Narzo N55 के बाद ये दूसरा स्मार्टफोन बाज़ार में आया है, जो पहले से भी सस्ता है। इस एंट्री-लेवल स्मार्टफोन का डिज़ाइन काफी शानदार है और इसमें आपको HD+ 90Hz डिस्प्ले, पंच-होल सेल्फी कैमरा और Realme Mini Capsule जैसे …

Image17,999 रुपए की शुरूआती कीमत पर Realme Narzo 60 और Narzo 60 Pro भारत में लॉन्च

Realme ने अपनी Narzo सीरीज़ में भारत में दो नए स्मार्टफोन Realme Narzo 60 5G और Realme Narzo 60 Pro 5G लॉन्च किये हैं। ये दोनों फ़ोन MediaTek Dimensity चिपसेट के साथ आये हैं और Narzo 60 Dimensity 6020 चिपसेट के साथ भारत में आने वाला पहला स्मार्टफोन है। इनके साथ कंपनी ने Realme Wireless Buds …

ImageOPPO Reno16 भारत में लॉन्च: बैक पैनल पर 3D प्लैनेट डिज़ाइन, साथ में 6700mAh बैटरी और ट्रिपल 50MP कैमरा

OPPO ने आज भारत में अपना नया OPPO Reno16 लॉन्च कर दिया है, जो कंपनी की Reno16 सीरीज़ का टॉप वेरिएंट है। ₹61,999 से शुरू होने वाले इस फोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट, ट्रिपल 50MP रियर कैमरा, 6.32-इंच का कॉम्पैक्ट AMOLED डिस्प्ले और 80W चार्जिंग वाली 6,700mAh बैटरी दी गई है। इस बार …

Imageक्या ये फोन होगा बजट में ‘बैटरी किंग’? Realme P4R 5G भारत में लॉन्च, देखें पूरी डिटेल

Realme ने आज भारत में अपना नया बैटरी-फोकस्ड स्मार्टफोन Realme P4R 5G लॉन्च कर दिया है, और इस बार पूरी कहानी इसकी दमदार बैटरी के इर्द-गिर्द घूमती है। फोन में 8000mAh की बड़ी “Titan” बैटरी, 6.8-इंच 144Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹18,999 रखी गई है। अगर …

Discuss

Be the first to leave a comment.