Samsung One UI 6.1.1 Update के साथ आ सकता है Video AI Feature, जानकारी हुई लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung कंपनी Google के साथ मिल कर AI फीचर्स पर लगातार काम कर रही है और Samsung के आगामी स्मार्टफोन्स को लेकर फिर एक नयी खबर लीक हुई है, लीक हुई खबर के अनुसार अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी अपने आगामी गैलेक्सी स्मार्टफोन्स में नए Samsung One UI 6.1.1 Update के साथ एक नया Video AI Feature है। इस Video AI Feature को Galaxy AI Features के हिस्से के रूप में पेश किया जा सकता है, जिसमें पहले भी सर्किल टू सर्च, लाइव ट्रांसलेशन, इंटरप्रेटर जैसे कई AI Features शामिल किये जा चुके हैं।

ये पढ़े: OnePlus 13 लीक की खबरें वायरल, पेरिस्कोप कैमरा जैसे कई फीचर्स शामिल

Samsung One UI 6.1.1 Update Video AI Feature लीक की जानकारी

इसका खुलासा एक एक्स यूजर “Ice Universe” द्वारा किया गया है। साझा की गयी पोस्ट के अनुसार कंपनी एक नए Video AI feature पर काम कर रही है और One UI 6.1.1 update के साथ पेश करने की तैयारी में है, इस अपडेट को आने अगले Galaxy Unpacked event में पेश किया जा सकता है। खबरों के अनुसार इस इवेंट में कंपनी Samsung Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 को भी पेश कर सकती हैं।

इसके अतिरिक्त Samsung ने S24 सीरीज़ में generative AI फोटो एडिटिंग फीचर दिया है, इसकी सहायता से इमेज में किसी भी ऑब्जेक्ट के साइज, पोजीशन को बदला या उस ऑब्जेक्ट को हटाया जा सकता है। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिस Video AI Feature की खबर लीक हुई है, उसमे भी वीडियो एडिटिंग का कोई फीचर हो सकता है, जैसे वीडियो से किसी ऑब्जेक्ट को रिमूव करना, या टटेक्स्ट टू वीडियो जनरेशन जैसा कोई फीचर।

ये पढ़े: JioCinema Premium सब्सक्रिप्शन की नयी घोषणा, प्लान 29 रुपये से शुरू

हालांकि ये सब फ़िलहाल अटकलें हैं, और कंपनी द्वारा सटीक रूप से इसकी कोई जानकारी नहीं दी गयी हैं। यदि कंपनी ऐसे किसी फीचर पर काम कर रही है तो इसकी पूर्ण जानकारी हमें आने वाले अगले Galaxy Unpacked event में मिल जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageWhatsApp के इस नए फीचर की मदद से अब कर पाएंगे अपनी “कॉल शेड्यूल”, बीटा वर्ज़न पर चल रही है टेस्टिंग

WhatsApp समय- समय पर अपने बीटा App को नए फीचर्स के साथ अपडेट करता रहता है। Beta App आमतौर पर उन संभावित फीचर्स की टेस्टिंग करता है, जो WhatsApp के सभी उपयोगकर्ताओं को भविष्य में मिल सकती हैं। कुछ बीटा फीचर को कुछ ही हफ्तों में शुरू कर दिया जाता है, जबकि अन्य का कई …

ImageRealme Book लैपटॉप की इमेज हुई लीक, जाने क्या होगा इसमें ख़ास

Realme द्वारा लैपटॉप को पेश किये जाने से जुडी काफी अफवाहे सामने आ चुकी है। आज रियलमी इंडिया और यूरोप के सीईओ माधव सेठ ने सोशल मीडिया पर अपने नए लैपटॉप की एक छोटी सी झलक शेयर की है। इस से यह साफ़ हो जाता है की कंपनी जल्द ही लैपटॉप को लांच करने वाली …

ImageSamsung ने One UI 9 रोलआउट शुरू किया, सबसे पहले इन Galaxy फोनों को मिला Android 17

Samsung ने One UI 9 का स्टेबल रोलआउट शुरू कर दिया है, और सबसे पहले ये Galaxy S26, S26+ तथा S26 Ultra तक पहुँच रहा है। Android 17 पर आधारित इस अपडेट का बीटा मई से चल रहा था, यानी करीब चार महीने की टेस्टिंग के बाद ये फाइनल शक्ल में आया है। फोल्डेबल फोनों …

ImageGalaxy S27 के CAD रेंडर लीक, डिज़ाइन में Samsung ने कुछ नहीं बदला

Galaxy S सीरीज़ में जो डिज़ाइन Galaxy S25 के साथ शुरू हुआ था, वही आपको Galaxy S26 में भी देखने को मिला था। Galaxy S27 Ultra की झलक तो आपको पहले ही मिल चुकी है, जब टिपस्टर Ice Universe ने इसका मॉकअप शेयर किया और उसके बाद इसके CAD रेंडर भी सामने आ गए। अब …

Discuss

Be the first to leave a comment.