आसानी से बदलें आधार कार्ड का फोटो, बस फॉलो करें ये स्टेप्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आधार कार्ड हर भारतीय नागरिक की पहचान है। इसकी शुरुआत सरकार द्वारा 2010 में की गयी थी। साल 2010 से अभी तक आधार कार्ड के विषय में कई बदलाव किये गए हैं, और अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाना हर भारतीय नागरिक के लिए ज़रूरी है। आज के समय में आधार कार्ड के बिना हम बहुत सारे काम नहीं कर सकते हैं। बैंक में खाता खुलवाना हो, लोन लेना हो या नौकरी, बच्चों का स्कूल में एडमिशन या मात्र फ़ोन के लिए नंबर लेना है, इन सभी के लिए हमें आधार कार्ड की आवश्यकता पड़ती है। 

आधार कार्ड में हमारे नाम, उम्र, पते के अलावा हमारा फोटो भी होता है। लेकिन जिन्होंने बहुत पहले ही अपना आधार कार्ड बनवा लिया है उनके लिए अपने आधार कार्ड में फोटो को अपडेट करना अब ज़रूरी है। यदि आपका भी फोटो 10 साल पुराना है या आपको अपने आधार कार्ड का फोटो पसंद नहीं है तो घर बैठे ऑनलाइन ही आधार कार्ड में अपना फोटो बदल सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएँगे कि अपने आधार कार्ड का फोटो कैसे बदलें?       

ये पढ़ें: वोटर कार्ड में नाम बदलना है बेहद आसान, घर बैठे कंप्यूटर पर बस दोहराएं ये स्टेप्स

आधार कार्ड में फोटो कैसे बदलें (How to update Aadhaar card photo)

आधार कार्ड का फोटो कैसे बदलें – आधार कार्ड में किसी भी तरह के बदलाव के लिए हर जिले में आधार कार्ड केंद्र हैं, लेकिन इन केंद्रों पर अत्यधिक समय लगता है और हमारे समय की बचत के लिए हम आधा काम  इंटरनेट के माध्यम से कर सकते है। नीचे हमने आधार कार्ड में फोटो कैसे बदलें इसके बारे में विस्तार से समझाया है। 

  • इसके लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होगा। 
  • यहाँ आप अपनी भाषा का चयन करे और वेबसाइट के होम पेज पर आ जाये।
  • अब आपको नेविगेशन मेनू के माध्यम से आधार नामांकन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। 
  • इस फॉर्म को डाउनलोड करने के बाद इसकी प्रिंटआउट निकलवा लें और फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी भर दें।
  • इस नामांकन फॉर्म को लेकर अपने नजदीकी आधार नामांकन केंद्र पर चले जाये। 
  • यहाँ फॉर्म जमा कर दे, उसके बाद आपसे आपकी Biometric Details ली जाएगी। 
  • आपकी Biometric Details वेरीफाई होने के बाद कर्मचारी द्वारा आपका एक फोटो खिंचा जायेगा। 
  • सभी डिटेल्स को भरने के बाद आधार नामांकन केंद्र से आपको एक यूआरएन (URN) नंबर दिया जायेगा, जिसकी सहायता से आप घर बैठे UIDAI की वेबसाइट पर अपने आधार अपडेट का स्टेटस चेक कर पाएंगे। 

ये पढ़ें: आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं, जिसमें सरकार द्वारा मिलता है 5 लाख का बीमा

नोट: आपकी डिटेल्स अपडेट करने के लिए आधार नामांकन केंद्र पर आपको 50 रूपए का शुल्क देना होगा, जिले और राज्य के अनुसार इस शुल्क में बदलाव हो सकते हैं।  

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।   

Smartprix StaffSmartprix Staff
The SM Staff team consists of tech-savvy writers and editors adept at simplifying complex tech into easily understandable information.



Related Articles

ImageGalaxy S27 Ultra का डिज़ाइन लीक, अब पीछे दिखा iPhone 17 Pro जैसा कैमरा

Samsung की Galaxy S27 सीरीज़ आने में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन ये फोन कैसे दिखेंगे, उसकी पहली झलक शायद अभी ही मिल गई है। नए स्केच में Galaxy S27 Ultra और S27 Pro के बैक पैनल पर एक बड़ा चौकोर कैमरा हिस्सा नज़र आ रहा है। और हाँ, iPhone 17 Pro से तुलना …

Image10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करना हुआ जरुरी, ऐसे करें आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट

आधार कार्ड प्रत्येक भारतीय नागरिक की पहचान का प्रमाण है। वोट देने से लेकर बैंक में खाता खुलवाने के लिए आधार कार्ड की आवश्यकता पड़ती है, लेकिन कई बार कार्ड में जानकारी अपडेट न होने के कारण हमें कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं के निवारण हेतु Unique Identification Authority of …

Imageइस तरह आसानी से बदल सकते हैं आधार कार्ड में लगी पुरानी फोटो

भारत में इस समय आधार कार्ड ही किसी भी नागरिक की पहचान है। पहचान पत्रों में आज के समय में इसकी मान्यता सबसे अधिक है। किसी भी कारणवश अस्पताल में एडमिट होना हो, या कहीं बाहर घूमने जाने पर होटल में कमरा लेना हो या स्कूल में बच्चे का एडमिशन, आधार कार्ड अनिवार्य है। ये …

ImageWhatsApp स्टोरेज फुल हो गया? बिना एक भी चैट डिलीट किए ऐसे खाली करें स्टोरेज जगह

WhatsApp अब बस मैसेज भेजने का ऐप नहीं रहा है, फैमिली ग्रुप से लेकर ऑफिस के काम और बैंक के OTP तक, ज़रूरी बातचीत यहीं होती है। लेकिन इसी के साथ एक पुरानी दिक्कत भी जुड़ी है और वो ये कि ये फोन की जगह बड़ी तेज़ी से भरता है। असली सवाल दो हैं। पहला …

Imageफोटो बैकग्राउंड कैसे डिलीट करें? – इन 5 फ्री टूल्स के साथ बेहद आसानी से होगा ये काम

कुछ ख़ास मौकों पर फोटो खींचने का शौक सभी को होता, लेकिन हर बार बैकग्राउंड अच्छा नहीं मिलता, ऐसे में बिना एक्सपर्ट फोटोग्राफर के अपने फोटो बैकग्राउंड आसानी से कैसे हटाएं या बदलें ? अगर आपकी भी यही समस्या है, तो आप एक ऑनलाइन इमेजिंग टूल की मदद से ये काम आसानी कर सकते हैं …

Discuss

Be the first to leave a comment.