Snapdragon 680 SoC के साथ Oppo A60 लॉन्च: कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Oppo ने A सीरीज का अपना नया फ़ोन Oppo A60 लॉन्च कर दिया है। फ़िलहाल इस फ़ोन को वियतनाम में ही लॉन्च किया गया है और जल्द ही इसकी एंट्री भारत में भी हो सकती है। फ़ोन में 6.67-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, इसके अतिरिक्त Qualcomm Snapdragon 680 chip का इस्तेमाल किया गया है। जानते है Oppo A60 की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।

Oppo A60 कीमत और उपलब्धता की जानकारी

इस फ़ोन को कंपनी ने फ़िलहाल वियतनाम के बाज़ार में ही पेश किया है, जहाँ यूजर्स इसे द जियोई डि डोंग और डिएन मे ज़ान्ह की वेबसाइट से खरीद सकते हैं। इस फ़ोन को दो वैरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें Oppo A60 8GB+128GB वैरिएंट की कीमत VND 5,490,000 है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 18,060 रूपए होते है, और इसके 8GB+256GB वैरिएंट की कीमत VND 6,490,000 है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 21,360 रूपए होते हैं। अभी ये फ़ोन किसी अन्य क्षेत्र के लिए उपलब्ध नहीं है, भविष्य में कंपनी इस विषय में विचार कर सकती है।

ये पढ़े: Realme C65 Dimensity 6300 चिपसेट और 50MP कैमरा के साथ मात्र 9,999 रुपए में लॉन्च

Oppo A60 स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी

इस फ़ोन में फ़ोन में 6.67-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। परफॉरमेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 680 chip का इस्तेमाल किया गया है, इसके अतिरिक्त 8GB LPDDR4X RAM और 256GB तक की UFFS 2.2 Storage दी गयी हैं। फ़ोन Android 14 आधारित ColorOS 14.0.1 पर संचालित होता है।

ये पढ़े: Samsung One UI 6.1.1 Update के साथ आ सकता है Video AI Feature, जानकारी हुई लीक

पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप और LED फ़्लैश दिया गया है, इस कैमरा सेटअप में OIS तकनीक शामिल है। वीडियो कालिंग के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।

अच्छे बैटरी बैकअप के लिए फ़ोन में 45W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गयी है, इसके अतिरिक्त 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.0, NFC, GPS, A-GPS, a USB Type-C port जैसे कई कनेक्टिविटी फीचर्स भी शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

Imageअगर नहीं पसंद Redmi, Realme, तो 20,000 के बजट में जल्दी ही भारत में दस्तक देगा ये फ़ोन

Motorola बहुत जल्दी भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने हाल ही में Moto G51, जो दिसंबर 2021 में भारत में लॉन्च हुआ था, के सक्सेसर Moto G52 को यूरोप में लॉन्च कर दिया है। लेकिन साथ ही कंपनी ने ये घोषणा भी कर दी है कि इस स्मार्टफोन को आने …

Imageबेहतरीन हिन्ज मैकेनिज्म के साथ लॉन्च हुआ Oppo Find N: जानें कीमतें और स्पेसिफिकेशन

Oppo Find N, जो कि कंपनी का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन है, को चीन में Oppo Inno Day 2021 इवेंट में लॉन्च किया गया। इस फ़ोन में Flexion Hinge (फ्लैक्सिओन हिन्ज), LTPO पैनल का इस्तेमाल हुआ है। साथ ही यहां 12-लेयर डिस्प्ले स्ट्रक्चर है, जिसमें अल्ट्रा-थिन ग्लास 0.03mm लगा है। दोनों बाहर और अंदर की मुख्य …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products