भारत में जल्दी ही लॉन्च होगा Realme GT 6T; सामने आया पहला टीज़र

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme ने हाल ही में नंबर सीरीज़ में Realme 12 और 12x को लॉन्च किया और Narzo सीरीज़ में भी Narzo 70 Pro ने भारतीय बाज़ार में दस्तक दी। अब बारी है कंपनी की GT सीरीज़ की, जिसके नए स्मार्टफोन की चर्चा तो पहले से ही हो रही है, लेकिन आज कंपनी ने इसका पहला टीज़र भी पेश कर दिया है। हम बात कर रहे हैं Realme GT 6T की, जिसके भारतीय बाज़ार में लॉन्च होने की पुष्टि कंपनी ने कर दी है। Realme GT सीरीज़ में कोई भी काफी समय के बाद भारतीय बाज़ार में दाखिल होने वाला है और कंपनी इसे भारत के पहले Snapdragon 7+ Gen 3 फ़ोन के तौर पर टीज़ कर रही है।

ये पढ़ें: Motorola Razr 50 Ultra डिज़ाइन हुई लीक; जल्द हो सकता है लॉन्च

इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशनों को लेकर जो खबरें सामने आ रही हैं, उनके अनुसार इसमें 6.78-इंच की AMOLED LTPO स्क्रीन होगी। ये डिस्प्ले 1.5K रेज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आ सकती है। इसके अलावा इसमें रियर पैनल पर 50MP प्राइमरी सेंसर के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं, जबकि सेल्फी के लिए यहां 32MP का कैमरा हो सकता है। साथ ही इसमें 100W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ 5500mAh की बैटरी आने की भी चर्चा है।

कंपनी की मानें तो Realme GT 6T का AnTuTu बेंचमार्किंग स्कोर 1.5 मिलियन पॉइंट्स है, जिसके साथ आपको बेहतरीन गेमिंग परफॉरमेंस मिल सकती है। साथ ही इसकी ख़ासियत इसका बड़ा वेपर चैम्बर कूलिंग सिस्टम भी होगा। इस फ़ोन के स्पेक्स लगभग वैसे ही हैं, जैसे पिछले दिनों चीन में लॉन्च हुए Realme GT Neo 6 SE में हैं। माना जा रहा है कि भारत में आने वाला GT 6T इसी का रिब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है।

ये पढ़ें: Realme C65 Dimensity 6300 चिपसेट और 50MP कैमरा के साथ मात्र 9,999 रुपए में लॉन्च

कंपनी के टीज़र में फ़ोन के नाम के साथ Coming Soon लिखा है। हालांकि फ़ोन के लॉन्च की कोई निश्चित तारीख़ नहीं आयी है, लेकिन इसे मई 2024 में ही लॉन्च करने की पुष्टि कंपनी ने कर दी है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImageRealme के आने वाले 15,000 से ऊपर के स्मार्टफोनों में होगा 5G सपोर्ट

Realme भारत और यूरोप के सीईओ माधाव सेठ ने आज फिर ट्विटर हैंडल पर एक नयी घोषणा की है। इस नए पोस्ट के साथ उन्होंने Realme के ग्राहकों से कहा है कि कंपनी के भविष्य में आने वाले 15,000 रूपए की कीमत से ऊपर के सभी स्मार्टफोनों में अब 5G सपोर्ट आएगा। कंपनी अब अपना …

ImageRealme Narzo 50A, Realme पॉकेट ब्लूटूथ स्पीकर जल्दी देने वाले हैं भारत में दस्तक; सामने आयी लीक

Realme की Narzo 30 सीरीज़ में कई स्मार्टफोन आये हैं, जिन्हें आप और हम भारत में देख ही चुके हैं। अब इसके सक्सेसर की चर्चा ज़ोरों पर है, लेकिन लगता है कि कम्पनी Narzo 40 सीरीज़ को स्किप करके नयी Narzo 50 सीरीज़ लेकर आएगी। इस नयी सीरीज़ के पहले पहले स्मार्टफोन की चर्चा भी …

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

ImageMac mini में आया Apple का पहला 2nm चिप, साथ Mac Studio भी भारत में लॉन्च, जानें इस बार कितनी ऊपर गयी कीमतें

सितम्बर में iPhone 18 सीरीज़ के लॉन्च से पहले ही कंपनी Apple ने भारत में दो डेस्कटॉप कंप्यूटर पेश किए हैं। इनमें नया Mac mini और नया Mac Studio शामिल हैं। हालांकि इस बार सबसे बड़ा बदलाव यहां चिप का है। कंपनी ने Mac mini में आपको नए M6 और M5 Pro चिप का विकल्प …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products