Realme के आने वाले 15,000 से ऊपर के स्मार्टफोनों में होगा 5G सपोर्ट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme भारत और यूरोप के सीईओ माधाव सेठ ने आज फिर ट्विटर हैंडल पर एक नयी घोषणा की है। इस नए पोस्ट के साथ उन्होंने Realme के ग्राहकों से कहा है कि कंपनी के भविष्य में आने वाले 15,000 रूपए की कीमत से ऊपर के सभी स्मार्टफोनों में अब 5G सपोर्ट आएगा। कंपनी अब अपना 5G स्मार्टफोनों का पोर्टफोलियो बढ़ाने जा रही है।

Realme ने भारत में बहुत जल्दी अपना बाज़ार न सिर्फ बनाया है, बल्कि तेज़ी से बढ़ाया भी है। Realme की C-सीरीज़, Narzo सीरीज़, X-सीरीज़ के बाद हाल ही में कंपनी के टेकलाइफ इकोसिस्टम DIZO ब्रांड ने भी फ़ीचर फोन लॉन्च किये और अब कंपनी धीरे-धीरे अपना 5G स्मार्टफोन पोर्टफोलियो बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

आज जारी किये गये ट्वीट में माधव सेठ ने ये भी बताया है कि Narzo-सीरीज़ में भी वो और 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेंगे। साथ ही फ्लैगशिप GT- सीरीज़ को भी भारत में बढ़ाया जाएगा। Realme अब ग्राहकों के लिए किफायती दामों पर 4G स्मार्टफोनों को सीमित कर, भारत में 5G फ़ोन लॉन्च करने की तरफ ध्यान दे रही है। ट्वीट द्वारा ये साफ़ है कि इसी क्वार्टर में कंपनी Realme GT को भारत में लांच करेगी और साथ में और भी GT प्रोडक्ट भारत में दस्तक देंगे।

आज सामने आये ट्वीट के बाद ये कहा जा सकता है कि Realme C-सीरीज़ में 4G स्मार्टफोन ही लॉन्च किये जायेंगे, जबकि बाकी सभी सीरीज़ में कंपनी 5G सपोर्ट के साथ फ़ोन लाएगी। हालांकि इनकी कीमतें कहाँ तक जाती हैं, ये तो नहीं कहा जा सकता लेकिन 5G फोनों की शुरुआत अब 15,000 रूपए से हो सकती है, ये कहना उचित है।

हाल ही में Counterpoint Research के नतीजों में मई में भारत में 5G स्मार्टफोन ब्रांड की सूची में पहला स्थान भी Realme को ही मिला है। साथ ही माधव सेठ ने पहले ये भी बताया था कि कंपनी ने अपनी रिसर्च और डेवलपमेंट विभाग में से 90% को 5G टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट के रिसर्च के काम पर लगाया है और वो लगभग 300 मिलियन डॉलर 5G प्रोडक्ट के रिसर्च में ही निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं।

फिलहाल Realme GT Master Edition के भी भारत में आने की चर्चा है और अब Realme के बहुत सारे डिवाइस आने वाले कुछ समय में बाज़ार में नज़र आएंगे।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePhilips S7221 5G भारत में लॉन्च, अब ₹21,000 से कम में मिलेगा 64MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन

Philips ने भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन Philips S7221 5G लॉन्च कर दिया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹20,499 रखी गयी है। लॉन्च से पहले Amazon पर इसी 6GB वैरिएंट की लिस्टिंग ₹21,499 की कीमत पर लाइव थी, यानी कंपनी ने इसे ₹1,000 नीचे उतारा है। मेमोरी चिप्स के महंगे होने के चलते जहाँ …

ImageSnapdragon 898 नहीं, बल्कि ये होगा नए Snapdragon फ्लैगशिप चिपसेट का नाम; 30 नवंबर को होगा लॉन्च

Qualcomm के इस साल के Tech Summit की जबसे घोषणा हुई है, तभी से कंपनी ने अगले फ्लैगशिप चिपसेट की भी कहानियाँ बनने लगी हैं। बताया जा रहा है कि इस बार ये कंपनी अपने फ्लैगशिप चिपसेट में कई बड़े बदलाव ला सकती है। लेकिन कंपनी ने आज नए चिपसेट को लेकर पहली बार एक …

ImageMediaTek Dimensity 8100 और Dimensity 8000 5G चिपसेट लॉन्च हुए; जल्दी ही इन स्मार्टफोनों में आएंगे नज़र

फ्लैगशिप चिपसेट Dimensity 9000 के लॉन्च के बाद से ही, MediaTek के 8000 सीरीज़ के चिपसेट के लीक आने लगे थे। आज MediaTek ने MWC 2022 के दौरान आधिकारिक तौर पर इस चिपसेट सीरीज़ को लॉन्च कर दिया है। आज कंपनी की तरफ से Dimensity 8000 और Dimensity 8100 5G प्रोसेसर को पेश किया गया। …

ImageRealme P4s 5G vs Nothing Phone 4b – ₹35,000 में कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

Realme ने अपनी P4 सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन realme P4s 5G पेश किया है। इस स्मार्टफोन की खासियत है, इसमें मिलने वाला डेडिकेटेड गेमिंग चिप, लेकिन इसी के साथ कंपनी ने इस फोन का दाम भी अन्य P4 सीरीज़ फोनों से ऊपर पहुंचा दिया है। लगभग ₹32,000 (ऑफर के बाद) का ये फोन …

Image₹20,000 से कम में दमदार बैटरी वाले 5G फोन: बार-बार चार्ज करने की टेंशन खत्म

शाम के पाँच बजते-बजते बैटरी 15% पर आ जाए, और आप मीटिंग, मैसेज या रास्ते में Google Maps के बीच चार्जर ढूँढते फिरें, ये परेशानी अब लगभग सबकी है। 5G ऑन, दिनभर रील्स, थोड़ी गेमिंग और कैमरा, बैटरी इन सबको बहुत तेज़ी से पी जाती है। ऊपर से गर्मी और बिजली कटौती के दिनों में …

Discuss

Be the first to leave a comment.