Samsung ने बताया किस दिन लॉन्च होगी Galaxy S23 सीरीज़

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy Unpacked इवेंट 2023 की तारीखों को लेकर खबर आ रही थी कि ये 1 फरवरी 2023 को होगा और आज खुद Samsung ने भी कन्फर्म कर दिया है कि Galaxy Unpacked event 2023 इसी तारीख को होने वाला है। अभी हाल ही में कंपनी ने गलती से इस इवेंट की तारीख का खुलासा कर दिया है और शायद इसीलिए कंपनी ने इसे थोड़ा जल्दी ही कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा भी कर दी है। Galaxy S23 लाइन-अप इसी दिन पेश किया जायेगा और इसमें भी हर बार की तरह तीन स्मार्टफोन Galaxy S23, Galaxy S23 Plus और Galaxy S23 Ultra आने के आसार हैं।

कंपनी ने अपने न्यूज़रूम में बताया है कि कोविड 19 की महामारी के बाद और तीन साल के अंतराल के बाद ये कंपनी का पहला इन-पर्सन इवेंट होगा, जो सैन फ्रांसिस्को में रखा गया है। इसे आप Samsung.com, Samsung Newsroom और कंपनी ने YouTube चैनल पर भी देख सकते हैं। इसका समय 10 AM PST (भारत में रात को 11:30 बजे) है।

Galaxy S23 सीरीज़ स्पेसिफिकेशन

Galaxy S23 सीरीज़ के फीचरों के बारे में आप समय समय पर आ रही लीक खबरों में पढ़ते आ रहे हैं। इन्हीं खबरों के अनुसार, इस सीरीज़ के तीनों ही स्मार्टफोनों में ओक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट आएगा और भारत में भी ये स्मार्टफोन इसी चिपसेट के साथ लॉन्च किये जायेंगे। हालांकि अन्य कुछ देशों में इसे Samsung के ही चिपसेट के साथ लॉन्च किये जाने की खबर है और ये चिपसेट भी नया होगा, जो सबसे पहले इन्हीं स्मार्टफोनों में नज़र आएगा।

इस बार सामने आये Galaxy S23, Galaxy S23 Plus और S23 Ultra के रेंडरों में भी इन्हें यूनिबॉडी डिज़ाइन के साथ देखा गया है। यानि इस बार आपको Samsung Galaxy S सीरीज़ के किसी भी फ़ोन में कैमरा मॉड्यूल नज़र नहीं आएगा। ये कैमरा रियर पैनल पर तीन कटआउट में फिट किये गए हैं। इसके अलावा इस बार Samsung के हाई-एन्ड फ़ोन यानि S23 Ultra में 200MP का कैमरा देखने को मिलेगा।

नए Galaxy S23 सीरीज़ स्मार्टफोनों में AMOLED E6 डिस्प्ले होगी, लेकिन सबसे साइज़ अलग अलग आएगा। पिछली बार Galaxy S22 में 6.1 इंच, S22+ में 6.6 इंच और गैलेक्सी S22 Ultra में 6.8 इंच की स्क्रीन आयी थी। आसार हैं कि इस बार भी ये फ़ोन लगभग उन्हीं स्क्रीन साइज़ों के साथ आएंगे। नए चिपसेट के साथ साथ इनमें आपको नया Android 13 वर्ज़न और उस पर नयी OneUI 5.0 कस्टम स्किन भी मिलेगी, जिसमें इस बार ढेरों नए फ़ीचर नज़र आएंगे।

अगर फ़ोन की कीमतों की बात करें तो, ये बिलकुल सस्ते फ़ोन नहीं होंगे। रिपोर्टों की मानें तो Samsung Galaxy S23, जो कि बेस मॉडल होगा, की कीमत ही लगभग 70,000 रूपए से शुरू होगी। वहीँ Galaxy S23+ को भी आप लगभग 85,000 रूपए की शुरूआती कीमत के साथ खरीद पाएंगे और Ultra मॉडल की कीमत तो 1,00,000 रूपए के पार जाएगी।

भारत में भी Samsung Galaxy S23 सीरीज़ फरवरी 2023 के पहले या दूसरे हफ्ते में ही आ जाएगी और इससे सम्बंधित सभी खबरें हम यहीं Smartprix पर आपको देते रहेंगे।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRedmi Turbo 5 vs Tecno Camon 50 Ultra 5G: दमदार परफॉर्मेंस और बैटरी या टेलीफोटो लेंस और स्लिम डिज़ाइन, किसे चुनें?

Redmi Turbo 5 vs Tecno Camon 50 Ultra 5G: ₹40,000 के आसपास का मिड-रेंज सेगमेंट इस समय भारत का सबसे दिलचस्प बाज़ार बन चुका है, जहाँ हर फोन की एक अलग खास पहचान है। Redmi ने अपनी परफॉर्मेंस वाली Turbo सीरीज़ की भारत में पहली एंट्री Redmi Turbo 5 के साथ की है, और इसका …

ImageSamsung Galaxy Unpacked Event की तारीख हुई लीक: तीन फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकते हैं लॉन्च

Samsung के साल भर के सबसे बड़े इवेंट – Samsung Galaxy Unpacked event के बारे में इस बार काफी कुछ लीक हो चुका है। ये इवेंट अगले महीने कोरिया में ही होगा और इसमें लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट के बारे में प्रचलित लीकर Evan Blass द्वारा कई ट्वीट सामने आये हैं। इस इवेंट में कंपनी …

ImageSamsung ने किया अपनी आगामी Galaxy S23 सीरीज़ की लॉन्च डेट का खुलासा, 1 फरवरी को दस्तक देगा फोन

टेक जाइंट Samsung ने अपनी कोलंबिया वेबसाइट के माध्यम से खुलासा किया है कि कंपनी अपने Samsung Galaxy S23 सीरीज़ को इस साल 1 फरवरी को लॉन्च करेगी। कंपनी ने एक तस्वीर के माध्यम से Galaxy S23 के लॉन्च की तारीख की पुष्टि की है। इसके अलावा, लीक तस्वीर में नए कैमरा डिज़ाइन के सम्बन्ध …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

Image6 साल OS अपडेट और 6000mAh बैटरी: Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung ने आज भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M47 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खूबियाँ हैं इसकी 6000mAh बैटरी, OIS वाला 50MP कैमरा और 6.7-इंच का Super AMOLED 120Hz डिस्प्ले। और जो चीज़ इसे इस समय बाज़ार में डटने के लायक बनाती है, वो है Samsung का 6 …

Discuss

Be the first to leave a comment.