इस कारण से Samsung Galaxy S23 सीरीज़ के लॉन्च में हो सकती है देरी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy S23 सीरीज़ का इंतज़ार सभी को है। साल के सबसे महत्वपूर्ण स्मार्टफोन लॉन्च में से ये एक है, लेकिन सामने आयी नयी रिपोर्ट ये दावा करती है कि इस बार 2023 में Samsung की इस स्मार्टफोन सीरीज़ के लॉन्च में देरी हो सकती है। हालांकि Galaxy S23 Ultra भी काफी समय से चर्चा में है और फ़ोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर लीक भी आ रहे हैं, लेकिन इस बार इनके लॉन्च में देरी की वजह है इनकी कीमतें। आइये विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy A04 सीरीज़ भारत में लॉन्च; 10,000 से भी कम में उपलब्ध होंगे ये फ़ोन

Samsung Galaxy S23 सीरीज़ के लॉन्च में देरी की हो सकती है ये बड़ी वजह

काफी समय से सुर्ख़ियों में मौजूद Samsung Galaxy S23 सीरीज़ को लेकर एक नयी रिपोर्ट आयी है। टिपस्टर @TheGalox ने NoteBookCheck द्वारा ये बताया है कि इस स्मार्टफोन सीरीज़ की फाइनल कीमतों पर अभी तक कंपनी द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। हम सभी जानते हैं कि, किसी भी स्मार्टफोन को खरीदने से पहले या उसकी सेल के लिए कीमत एक महत्वपूर्ण कारण होती है। ऐसे में इस प्रीमियम Galaxy S23 सीरीज़ की कीमतों का निर्णय अभी तक नहीं हुआ है और यही कारण है कि कंपनी इस स्मार्टफोन सीरीज़ को फरवरी के शुरुआत से फरवरी के आखिरी सप्ताह तक टाल सकती है।

ये पढ़ें: 8,499 रुपये में मिलेगा Samsung Galaxy M04, MediaTek Helio P35 से लैस होगा फोन, जानिए इसके धमाकेदार फीचर्स

इस रिपोर्ट के आने से कुछ समय पहले ही, इस सीरीज़ के सबसे प्रीमियम फ़ोन Samsung Galaxy S23 Ultra को TENAA सर्टिफिकेशन पर भी देखा गया है, जहां से इसके मुख्य फ़ीचर सामने आये हैं। इस फ़ोन में 6.8 इंच की QHD+ डिस्प्ले (3,088×1,440 पिक्सल) मिल सकती है। फ़ोन में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट के साथ 8GB/12GB रैम और 256GB/512GB/1TB तक के स्टोरेज विकल्प लॉन्च किये जा सकते हैं। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में चार रियर कैमरे देखने को मिल सकते हैं, जिनमें मुख्य कैमरा 200MP रेज़ॉल्यूशन के साथ आएगा। इसके अलावा 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 10MP का टेलीफ़ोटो लेंस (3x ज़ूम के साथ) और 10MP टेलीफ़ोटो लैंस (10X ऑप्टिकल ज़ूम के साथ) शामिल होने के आसार हैं। इसके अलावा आपको Galaxy S23 लाइन-अप में बेस मॉडल Galaxy S23 और Galaxy S23 Plus भी मिलेंगे, लेकिन फिलहाल इनसे जुड़ी कोई भी ख़बर आना अभी बाकी है।  

हालांकि ये एक लीक है, कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आयी है, तो सटीक जानकारी हमें फ़ोन के लॉन्च होने के बाद ही पता चलेगी।

सोर्स

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageIND vs NZ दूसरा टेस्ट देखना है? ऐसे मिलेगा Sony LIV फ्री, ये पैक आएंगे काम

एक नज़र में : भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट 27 नवंबर को भारतीय समय के मुताबिक सुबह 3:30 बजे Christchurch में शुरू होगा। भारत में इसकी लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV पर होगी, और Wellington का पहला टेस्ट ड्रॉ रहने के बाद दो मैचों की ये सीरीज़ अब इसी मुकाबले से तय होगी। Sony …

ImageSamsung Galaxy S23 सीरीज़ की लॉन्च डेट इस प्रचलित टिपस्टर ने की लीक

Samsung Galaxy S23 सीरीज़ की अफवाहें ज़ोरों पर हैं। रोज़ इन स्मार्टफोनों को लेकर कोई नयी खबर आती है और आज फिर एक प्रचलित टिपस्टर ने इनकी लॉन्च डेट को लेकर नया एलान किया है। यूँ तो Samsung हर बार अपनी इस फ्लैगशिप सीरीज़ को फरवरी में ही Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च करता है, …

ImageSamsung Galaxy S23 सीरीज़ में मिलेगा iPhone 14 का ये नया फ़ीचर

Samsung S23 सीरीज़ तो काफी समय से सुर्ख़ियों में है, लेकिन इसके बारे में एक और नयी ख़बर भी सामने आयी है। सूत्रों के अनुसार, Samsung फिर एक बार Apple का कोई फ़ीचर अपनी इस नयी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S23 में देने जा रही है। Apple ने अपनी नयी iPhone 14 सीरीज़ के सभी स्मार्टफोनों …

ImageOnePlus 16 के भारत लॉन्च पर हुई मीटिंग, चीन से डेढ़ गुना हो सकती है कीमत

एक नज़र में : OnePlus अपना फ्लैगशिप OnePlus 16 आखिरकार भारत भी ला सकती है। कंपनी ने इसे 12 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया था, लेकिन दूसरे बाज़ारों के लिए उसकी योजना अभी साफ नहीं है। पहले बताया जा रहा था कि नॉर्थ अमेरिका और यूरोप से निकलने के बाद OnePlus इस फ्लैगशिप को …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

Discuss

Be the first to leave a comment.