8,499 रुपये में मिलेगा Samsung Galaxy M04, MediaTek Helio P35 से लैस होगा फोन, जानिए इसके धमाकेदार फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy M04 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, यह फोन Samsung Galaxy M03 का सक्सेसर है। स्मार्टफोन में रियर पैनल पर आपको ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। साथ ही डिवाइस की सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। Samsung Galaxy M04 में हमें 6.5-इंच की डिस्प्ले एचडी प्लस रेज़ॉल्यूशन के साथ मिलेगी, फोन 5000mAh बैटरी से लैस होगा, साथ ही इसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा भी दिया जायेगा। इस स्मार्टफोन में 128GB की एक्सपैंडेबल मेमोरी भी मिलेगी।

Samsung Galaxy M04 हमें चार रंगो में उपलब्ध होगा, मिंट ग्रीन, गोल्ड, वाइट और ब्लू। इसकी कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन्स की जानकरी आपको नीचे दी गयी है।

यह भी पढ़े :- OnePlus चला Samsung की राह, अब 4 साल तक देगा सॉफ्टवेयर अपडेट

Samsung Galaxy M04 कीमत तथा उपलब्धता

भारत में Samsung Galaxy M04 के 4+64GB वाले वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये है। इस डिवाइस को आप 16 दिसंबर से Amazon पर खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy M04 स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy M04 में वाटरड्राप नॉच के साथ, 6.5-इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसमें आपको 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। फोन में MediaTek Helio P35 प्रोसेसर का सपोर्ट होगा, जिसमें IMG पावरrVR GE8320 GPU होगा। फोन की स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB RAM (users चाहें तो इसकी RAM को 8GB तक बढ़ा सकते हैं ) और 128GB स्टोरेज मिलेगी जिसे आप मेमोरी कार्ड की सहायता से बढ़ा भी सकते हैं। साथ ही इसमें 5000mAh की बैटरी 15W के फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेगी । यह फोन One UI 4.1 Core के साथ एंड्राइड 12 पर रन करेगा। Samsung आपको दो साल तक की एंड्राइड अपडेट की सुविधा भी देगा ।

कनेक्टिविटी फीचर की बात करें तो इसमें आपको 4G, ड्यूल बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ GPS, and USB Type-C पोर्ट मिलेगा। फोन सेक्योरिटी के लिए इसमें आपको साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जायेगा। कैमरा की बात करे तो स्मार्टफोन में आपको ड्यूल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमे 13MP प्राइमरी कैमरा और 2MP सेकेंडरी लैंस होगा। सेल्फी तथा वीडियो कॉल के लिए आपको इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा भी दिया जायेगा।

Related Articles

ImageRaksha Bandhan Wishes in Hindi 2026: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश

Raksha Bandhan Wishes in Hindi 2026- सावन की पूर्णिमा पर आने वाला रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त, शुक्रवार को है। ये मात्र एक ऐसा त्यौहार है, जो उन दो लोगों के बीच में मनाया जाता है, जो बचपन से एक दूसरे के साथ लड़ते आ रहे हैं। भाई बहन के रिश्ते में जहाँ ढेरों लड़ाइयां …

Image9 दिसंबर को भारत में लॉन्च हो रहा है Samsung Galaxy M04, बजट फ्रैंडली होगा फोन

Samsung Galaxy M04 जल्द ही भारत में लॉन्च होने जा रहा है। फ़ोन Amazon पर भी लिस्ट हो चुका है और Amazon के टीज़र पोस्टर में इसका डिज़ाइन और कीमतों का भी एक हिंट शेयर किया गया है। Amazon Listing के माध्यम से इसकी लॉन्च डेट का भी खुलासा हुआ है, जिसके अनुसार फोन को …

Imageरिपोर्ट: Samsung Galaxy M04 हुआ गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट

Samsung Galaxy M04 बाज़ार में आने से पहले ही कथित रूप से गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट हो गया है। इससे पहले इस को मॉडल Bluetooth Special Interest Group(SIG), Bureau of Indian Standards (BIS) और Geekbench तीनों की तरफ से सर्टिफिकेशन मिल चुके हैं। प्ले कंसोल लिस्टिंग में Samsung Galaxy M04 की रैम और प्रोसेसर …

Imageलॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की लॉन्च डेट लीक, S26 सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन इन तीन रंगों में आएगा

एक नज़र में: Samsung की 2026 की लाइनअप में अब सिर्फ एक फोन बचा है, Galaxy S26 FE। यही S26 परिवार का सबसे सस्ता मॉडल होगा, और इस बार इसमें Samsung की चिप के साथ Qualcomm का एक कंपोनेंट भी मिलेगा। पिछले हफ्ते सामने आई तीन बातें बताती हैं कि टेस्टिंग आख़िरी दौर में है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.