OnePlus चला Samsung की राह, अब 4 साल तक देगा सॉफ्टवेयर अपडेट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

सभी कंपनियां अपने स्मार्टफोनों को, दूसरे ब्रैंड के स्मार्टफोनों से अलग बनाये रखने के लिए, स्टॉक एंड्राइड वर्ज़न पर अपना कस्टम UI स्किन देती हैं। OnePlus भी अपनी Advancement और Innovation के लिए जाना जाता है। समय समय पर वह अपने उपभोक्ताओं के लिए कुछ न कुछ नया करते ही रहते हैं और इस बार भी OnePlus ने अपने यूज़र्स के लिए “Software Update Policy” को लेकर एक बड़ी घोषणा की है।

ये पढ़ें: OnePlus Nord CE 3 5G की पहली झलक सामने आयी, किफायती दामों पर जल्दी ही होगा लॉन्च

क्या है OnePlus की नई Software Update Policy?

OnePlus और Oppo के ऑपरेटिंग सिस्टम प्रोडक्ट के हेड Gary Chen चेन ने, लंदन में , OxygenOS Open Ears फोरम पर ये नयी पॉलिसी की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष (2023) में OnePlus के आने वाले कुछ फोनों में 4 वर्षों तक Software Update और 5 वर्षों तक Regular Security Patches मिलेंगे। Gary Chen के द्वारा OxygenOS 13.1 सॉफ्टवेयर के लॉन्च की घोषणा की गयी है, जिसे 2023 के शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। 

इस घोषणा के साथ कंपनी का उद्देश्य है कि यूज़र लम्बे समय तक उनके स्मार्टफोनों को इस्तेमाल करें और साथ ही कस्टमर सटिस्फैक्शन भी इसका एक अहम कारण है।

रिपोर्टस के अनुसार यह नयी Update हमें OnePlus 11 सीरीज में देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही यह नयी पॉलिसी मार्केट में OnePlus को ग्रो करने का मौका देगी और साथ ही यह बाकी Brands के फोन से कड़ा मुकाबला भी करेगी, जैसे Google जिसने अपने Users के लिए तीन सालो तक Updates की सुविधा दी है। 

ये पढ़ें: कन्फर्म: OnePlus 11 Snapdragon 8 Gen 2 के साथ होगा लॉन्च, मिलेंगे पावरफुल स्पेसिफिकेशन

भविष्य में होने वाले  OxygenOs Updates के सम्बन्ध में Head Gary Chen द्वारा कहे गए शब्द :-

“As a user-oriented company, we do everything we can to enhance user experience. With more users keeping their devices for longer, we want to make sure we can offer that possibility. This new update policy will give users access to the latest security and functional features required to power OnePlus’ signature fast-and-smooth experience throughout the lifetime of the phone.” – इसका अर्थ है – “एक यूज़र ओरिएंटेड कंपनी होने के नाते, हम वो सब करते हैं, जिससे हमारे उपभोक्ताओं का स्मार्टफोन अनुभव बेहतर हो सके। इसके अलावा हम ये भी सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम यूज़र्स को ऐसी सुविधा दें, जिससे उपयोगकर्ता ज़्यादा समय के लिए अपना स्मार्टफोन इस्तेमाल कर पाएं। ये नयी अपडेट पॉलिसी OnePlus के उपयोगकर्ताओं को लेटेस्ट सिक्योरिटी और फंक्शनल फीचरों के साथ एक OnePlus का अलग ही सिग्नेचर अनुभव देगी।”

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageOnePlus ने फिर किया धोखा – Geekbench ने OnePlus 9, 9 Pro को किया लिस्ट से बाहर

OnePlus के फ़ोन ज़्यादातर अपने परफॉरमेंस के लिए जाने जाते हैं। भारत में इन स्मार्टफोनों को काफी सराहा भी गया है। शुरुआत के कुछ सालों के बाद इनके फ़ोन लगातार महंगे होते रहे हैं, लेकिन लोगों को यही उम्मीद रही कि हर नए स्मार्टफोन के साथ ये ब्रांड परफॉरमेंस को और बेहतर कर सकती है। …

Imageदिवाली पर गिफ्ट करे ये ख़ास गैजेट्स, आयेंगे आपके दोस्तों को काफी पसंद

दिवाली के मौके पर आपको हर तरफ रौशनी दिखाई देती है और भारत में इसको खुशियों का त्यौहार भी कहा जाता है। त्योहारों के इस समय में सभी लोग अपने किसी ख़ास को गिफ्ट भी देते है और उसके लिए बाजार में आपको काफी अलग अलग ऑप्शन भी देखने को मिल जाते है। इतने सारे …

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

ImagePOCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: तीन दिन की बैटरी या छह साल के अपडेट? ₹25,000 में कौन सा फोन ज़्यादा टिकेगा?

POCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: सवाल तीन दिन चलने वाली बैटरी और छह साल तक अपडेट पाने वाले फोन के बीच है। POCO M8 Power 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ आया है, और Samsung Galaxy F70 Pro छह Android अपग्रेड के वादे के साथ। कीमत दोनों की ₹25,000 के आसपास ही …

Discuss

Be the first to leave a comment.