कन्फर्म: OnePlus 11 Snapdragon 8 Gen 2 के साथ होगा लॉन्च, मिलेंगे पावरफुल स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Snapdragon 8 Gen 2 के लॉन्च होते ही, OnePlus ने भी एलान कर दिया है कि उनका नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 11 इसी लेटेस्ट चिपसेट के साथ लॉन्च किया जायेगा। अब तक इससे जुड़ी कई अफवाहें आयीं, लेकिन अब कंपनी ने इसका लॉन्च कन्फर्म भी कर दिया है। कंपनी ने इसकी पुष्टि कर दी है कि OnePlus का आने वाला फ्लैगशिप फ़ोन नए Snapdragon 8 Gen 2 पर काम करेगा। इस चिपसेट को 15 नवंबर 2022 से हवाई में शुरू हुए Qualcomm Tech Summit में पेश किया गया है, जो 2023 में कई नए हाई-एन्ड स्मार्टफोनों में हमें नज़र आने वाला है।

वैसे इसी चिपसेट के साथ कंपनी के दूसरे हाई-एन्ड फ़ोन OnePlus 11 Pro के आने की भी खबरें हैं, जिसके डिज़ाइन को पूरी तरह दिखाती हुई तस्वीरें हम आपको Smartprix पर एक्सक्लूसिव तौर पर पहले दिखा चुके हैं। (अभी देखने के लिए यहां क्लिक करें )

OnePlus का ये फ़ोन होगा Snapdragon 8 Gen 2 के साथ लॉन्च

OnePlus ने चीनी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर एक टीज़र के साथ ये पोस्ट किया है कि नया OnePlus 11, इसी चिसेट के साथ आएगा। यहां कंपनी ने ये भी लिखा है कि ये Snapdragon 8 Gen 2 और पहले मोबाइल रे ट्रेसिंग प्लैटफॉर्म के साथ लॉन्च किया जायेगा। रे ट्रेसिंग प्लैटफॉर्म आपको गेमिंग की दुनिया में बेहतरीन विज़ुअल का अनुभव देगा। इसके साथ गैंग के दौरान आपको बेहतरीन ग्राफ़िक्स देखने को मिलेंगे।

OnePlus 11 स्पेसिफिकेशन

अब अगर इसके अन्य फीचरों की बात करें तो, उन्हें लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन कई लीक एयर अफवाहों में इनके बारे में काफी डिटेल आयी है। OnePlus 11 में 6.7-इंच की AMOLED डिस्प्ले, QHD+ रेज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथा सकती है। लेटेस्ट Snapdragon चिपसेट की परफॉरमेंस तो आपको इस फ़ोन में मिलेगी ही, साथ ही 16GB तक की LPDDR5 रैम और 512GB तक UFSइंटरनल स्टोरेज भी इसमें मिल सकती है।

रिपोर्ट कहती हैं कि इस स्मार्टफोन में 50MP प्राइमरी रियर कैमरा के साथ 48MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और एक 32MP का टेलीफ़ोटो लेंस भी होगा और सामने की तरफ 32MP का पंच-होल सेल्फी सेंसर आएगा। इसके अलावा इसमें जहां OnePlus 10 सीरीज़ में 80W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, वहीँ OnePlus के इस नए फ़ोन में 100W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ 5000mAh की बैटरी मिल सकती है।

OnePlus 11 Expected Specs

OnePlus 11 Pro Render

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageराष्ट्रपति की मंज़ूरी के बाद UPI पर शुल्क का ताला खुला, अब दर तय करेगी NPCI की कमेटी

एक नज़र में: UPI पर चार्ज (UPI charges 2026) की बहस अब कागज़ी नहीं रही। कानून मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति ने 17 अगस्त को कराधान और अन्य कानून (संशोधन) अधिनियम, 2026 और भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 का संशोधन, दोनों को मंज़ूरी दे दी है। संसद ने इन्हें 10 अगस्त को पास …

ImageSnapdragon 8 Gen 2 पावरफूल चिपसेट लॉन्च, ये सभी स्मार्टफोन होंगे इसके साथ लॉन्च

Qualcomm Tech Summit के पहले ही दिन कंपनी ने Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट को आने वाले हाई-एन्ड स्मार्टफोनों के लिए लॉन्च कर दिया है। ये चिपसेट पिछले साल आये Snapdragon 8 Gen 1 का सक्सेसर है और उसमें मौजूद कमियों को पूरा करते हुए, और फ़ास्ट परफॉरमेंस देने का उद्देश्य रखते हुए लॉन्च किया …

ImageSnapdragon 8+ Gen 1 के साथ लॉन्च होंगे ये शानदार फ़ोन; मिलेगी और तेज़ परफॉरमेंस

Qualcomm का Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट लॉन्च हो चुका है, जो भविष्य में अपने फ्लैगशिप फोनों के लिए हर कंपनी की पहली पसंद होगी। इसके लॉन्च के बाद अब Android स्मार्टफोनों के लिए ये सबसे बेहतर और पावरफुल चिप है। Qualcomm ने साल के बीच में Snapdragon 8+ Gen 1 को लॉन्च किया है, …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

Image8000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100x 5G इस दिन होगा लॉन्च, जानें खास बातें

Realme जल्द ही भारत में अपना नया बजट 5G फोन Realme Narzo 100x 5G उतारने जा रहा है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और उसी दिन से Amazon के साथ realme.com पर भी उपलब्ध रहेगा। सबसे बड़ी बात है इसकी 8,000mAh बैटरी, …

Discuss

Be the first to leave a comment.