OnePlus ने फिर किया धोखा – Geekbench ने OnePlus 9, 9 Pro को किया लिस्ट से बाहर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus के फ़ोन ज़्यादातर अपने परफॉरमेंस के लिए जाने जाते हैं। भारत में इन स्मार्टफोनों को काफी सराहा भी गया है। शुरुआत के कुछ सालों के बाद इनके फ़ोन लगातार महंगे होते रहे हैं, लेकिन लोगों को यही उम्मीद रही कि हर नए स्मार्टफोन के साथ ये ब्रांड परफॉरमेंस को और बेहतर कर सकती है। लेकिन आज आप ये जानकर हैरान हो जायेंगे कि इस ब्रांड के नवीनतम फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 9 Pro से आप जैसी उम्मीद लगा रहे हैं, ये वैसी परफॉरमेंस आपको नहीं दे रहा, साथ ही ये ब्रांड अपने ग्राहकों को धोखा दे रही है।

OnePlus 9 Pro पर कुछ टेस्ट किये गए और जाना कि कुछ प्रचलित एप्लीकेशनों को चलाने पर बाकी के Snapdragon 888 चिपसेट वाले स्मार्टफोनों के मुकाबले इसकी परफॉरमेंस बेहतर नहीं बल्कि और ज्यादा ख़राब हो जाती है। वहीँ जब इस पर बेंचमार्क चलाते हैं तो ये सही परफॉरमेंस देने लगता है। ये जानते हुए आज गीकबेंच (Geekbench) ने भी OnePlus के इस फ़ोन को बेंचमार्किंग में हेर-फेर करने पर लिस्ट से बाहर कर दिया है।

OnePlus पर ये टेस्ट Anandtech, ने किये हैं। जब इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर Speedometer 2.0 और JetStream 2.0 जैसे बेंचमार्क चलाये गए, तो OnePlus 9 Pro ने बहुत ही कम स्कोर दिखाया। ये स्कोर कुछ साल पहले आये किफायती स्मार्टफोनों के स्कोर के बराबर सा था। इसके बाद पता चला कि ये फ़ोन Cortex-X1 को कुछ ऐप्स के दौरान बिलकुल इस्तेमाल नहीं करता और Cortex A78 का इस्तेमाल भी ना के बराबर करता है। इन ऐप्स के दौरान पूरा ज़ोर सिर्फ Cortex-A55 कोर पर होता है और परफॉरमेंस हद से ज्यादा कम हो जाता है।

इस फ़ोन में OnePlus परफॉरमेंस सर्विस मिली जो उपयोगकर्ता के एप्लीकेशन खोलते ही उसके अनुसार सीपीयू के काम या कोर के इस्तेमाल को बदलती रहती है। ऐसे में कुछ ऐप्स में जब परफॉरमेंस कम होती है तो बैटरी लाइफ तो बढ़ ही जाती है, लेकिन फिर भी ये एक तरह का धोखा ही है। बाकी भी कुछ कंपनियों ने इस तरह की अपनी सर्विस बनायी हुईं हैं जिनसे वो फ़ोन के परफॉरमेंस को कुछ हद तक नियंत्रित कर सकते हैं। लेकिन OnePlus अपने इस फ़ोन में जिन ऐप्स की परफॉरमेंस को कम कर रहा है वो काफी प्रचलित और ज्यादा इस्तेमाल होने वाली ऐप्स हैं जैसे कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस ऐप्स, फायरफॉक्स, यूट्यूब, ट्विटर, ज़ूम, Whatsapp, इत्यादि।

OnePlus की ये हरकत देखने के बाद Geekbench ने भी OnePlus 9, 9 Pro को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि वो दूसरे OnePlus के फ़ोन भी टेस्ट करेंगे और अगर उनमें भी ऐसा ही होता है तो उन्हें भी लिस्ट से बाहर किया जायेगा।

अब पश्न ये है कि लॉन्च के इतने समय बाद तक ये कमी नज़र क्यों नहीं आयी। इसका अर्थ यही है कि साधारणत: इस्तेमाल करने पर कोई ख़ास कमी नज़र नहीं आयी, लेकिन जब इसे बाकी स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट के फोनों के साथ रखकर देखते हैं तो कुछ ऐप्स में ये कम परफॉरमेंस देता है, जबकि इसकी कीमत काफी अधिक है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageनई Pulsar पर भी आया फेस्टिव ऑफर, Pulsar 125 से NS400Z तक ₹12,000 तक का फायदा

जिन Pulsar बाइकों को Bajaj ने कुछ ही हफ्ते पहले नए अवतार में लॉन्च किया था, उन पर अब फेस्टिव ऑफर भी आ गया है। कंपनी ने Pulsar 125 से लेकर NS400Z तक, Bajaj Pulsar की दस बाइकों पर ₹12,000 तक के फायदे का ऐलान किया है। हालांकि ये पूरी रकम आपके हाथ में कैश …

ImageOnePlus Nord CE 2 5G रिव्यु: किफ़ायती रेंज में ऑल राउंडर

OnePlus Nord CE 2 5G रिव्यु समरी एडिटर रेटिंग: 3.5/5 डिज़ाइन डिस्प्ले बैटरी कैमरा परफॉरमेंस खूबियां अच्छा स्मार्टफोन डिज़ाइन बेहतर AMOLED डिस्प्ले साफ़-सुथरी UI पावरफुल बैटरी खामियां Android 11 लो-लाइट फोटोग्राफी अच्छी नहीं है अडैप्टिव रिफ्रेश नहीं OnePlus भारत में अपनी Nord सीरीज़ को धीरे-धीरे बढ़ा रहा है। हाल ही में कंपनी ने इस सीरीज़ …

Imageये हैं Snapdragon 8 Gen 1 फ्लैगशिप चिपसेट ने साथ आने वाले फ़ोन; आपको है किसका इंतज़ार ?

Qualcomm ने Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट को आज Snapdragon Tech Summit में प्रस्तुत किया। कंपनी का ये इवेंट हवाई में हुआ। ये कंपनी का नया फ्लैगशिप चिपसेट और Snapdragon 888 का सक्सेसर है, जिसे 2022 साल में हम अधिकतर फ्लैगशिप स्मार्टफोनों में देखेंगे। इस बार कंपनी ने नाम में तो बदलाव किया ही है, …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

ImageSamsung ने One UI 9 रोलआउट शुरू किया, सबसे पहले इन Galaxy फोनों को मिला Android 17

Samsung ने One UI 9 का स्टेबल रोलआउट शुरू कर दिया है, और सबसे पहले ये Galaxy S26, S26+ तथा S26 Ultra तक पहुँच रहा है। Android 17 पर आधारित इस अपडेट का बीटा मई से चल रहा था, यानी करीब चार महीने की टेस्टिंग के बाद ये फाइनल शक्ल में आया है। फोल्डेबल फोनों …

Discuss

Be the first to leave a comment.